Monday, June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर:पुरोला मामले पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

June 13, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर:पुरोला मामले पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान
Share on FacebookShare on Whatsapp

पुरोला मसले पर  मुस्लिम विधायकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

 

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

 नाबालिग लड़की को भगाने की कोशिश और एक खास समुदाय के व्यापारियों के उत्तरकाशी से पलायन का मामला सांप्रदायिक रंग लेता जा रहा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट के बाद गरमाये माहौल के बीच 15 जून को बुलाई गई महापंचायत रोकने के लिए जिलाधिकारी सोमवार को पुरोला पहुंचे।

 

दोनों समुदाय को समझाने के बावजूद कोई बात नहीं बनी।  पुरोला मसले पर कुछ मुस्लिम विधायकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने साफ कहा, किसी को भी कानून हाथ नहीं लेने दिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुरोला में महापंचायत और समुदाय विशेष के लोगों के पलायन के मामले को सोमवार को औवेसी के ट्वीट ने नई हवा दे दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा-“भाजपा सरकार का काम है कि गुनहगारों को जेल भेजे और जल्द अमन चैन कायम करे। 15 जून को होने वाली महा पंचायत पर तुरंत रोक लगाई जाए। वहां रह रहे लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए और वहां से पलायन कर गए लोगों को वापस बुलाने का इंतजाम किया जाए।”अध्यक्ष अंकित सिंह रावत ने एसडीएम को ज्ञापन देकर शांतिपूर्ण महापंचायत के प्रति अपना रुख स्पष्ट कर दिया तो दूसरी ओर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने महापंचायत रोकने की अपील की। प्रधान संगठन ने इससे साफ इंकार कर दिया। देर रात तक डीएम रुहेला और एसपी अर्पण यदुवंशी की कोशिशें जारी थीं।

 

पुरोला विवाद पर ओवैसी की प्रतिक्रिया  प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को नागवार गुजरी। पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा, ओवैसी का लव जिहाद व लैंड जिहाद की पैरोकारी करना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनबीर सिंह चौहान ने कहा, ओवैसी  को न तो मुस्लिम समुदाय अपना नेता मानते हैं और न ही वो उनके हितैषी ही हैं। ओवेशी हमेशा नफरत फैलाकर  वोट बैंक की राजनीति करते हैं। राज्य में डेमोग्राफी चेंज की कोशिशों को किसी भी तरह से सफल नहीं होने दिया जाएगा। किसी को भी कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उनके जहरीले बोल देवभूमि के शांतकानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए, कोई भी कानून से

ऊपर नहीं है। उनके जहरीले बोल देवभूमि के 

वातावरण को अशांत नहीं कर सकते।

 

 मुस्लिम जनप्रतिनिधिमंडल ने पुरोला मामले में सोमवार की शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, लक्सर विधायक हाजी मौ. शहजाद, राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद, वक्फ बोर्ड के सदस्य मोहम्मद अनीस, सदस्य इकबाल अहमद, राज्य हज समिति सदस्य नफीस अहमद ने मांग की कि पहाड़ में माहौल खराब कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की की जाए। पीढ़ियों से राज्य में रह रहे लोगों को कुछ असामाजिक तत्व प्रताड़ित कर रहे हैं। जिससे समुदाय विशेष के लोग पलायन कर रहे हैं।

जांच को भेजा पुरोला विवाद के बीच वायरल हुआ तोड़फोड़ का वीडियो पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह वीडियो प्रथमदृष्टया बड़कोट का लग रहा है। ऐसे में एफएसल की जांच के बाद ही सत्यता पता चल सकती है। साथ ही आगामी 15 जून को प्रस्तावित महापंचायत की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी मुरुगेशन ने एसपी उत्तरकाशी को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि जो भी कानून हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

राजधानी में मुस्लिम समुदाय की महापंचायत 18 जून को पुरोला विवाद के बीच मुस्लिम समुदाय ने देहरादून में 18 जून को महापंचायत का ऐलान किया है। इसमें पर्वतीय इलाकों से मुस्लिम समाज के लोगों के पलायन पर चर्चा की जाएगी। पलटन बाजार स्थित जामामस्जिद के शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा कि पर्वतीय इलाकों से समाज के लोगों का पलायन करना दुख की बात है। इसके विरोध में गांधी रोड स्थित पुराने बस स्टैंड के पीछे महापंचायत होगी, जिसमें प्रदेशभर से समाज के लोग प्रतिभाग करेंगे।

 

ट्वीटर पर यह मामला “सेव उत्तराखंड,” “सेव उत्तराखंड हिंदू” “सेव उत्तराखंड मुस्लिम” हैशटैग से ट्रेंड करने से सियासत गरमाई तो सरकार भी हरकत में आ गई है।

Tags: exclusive daily Hindi newsHindi khabrein Uttarakhandupdated Hindi khabrein Uttarakhand latest Hindi khabrein Uttarakhand
Previous Post

हादसा : बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर हवा में लटकी

Next Post

बड़ी खबर: कर्जे से परेशान होकर प्रापर्टी डीलर ने उठाया ऐसा कदम

Next Post
बड़ी खबर: कर्जे से परेशान होकर प्रापर्टी डीलर ने उठाया ऐसा कदम

बड़ी खबर: कर्जे से परेशान होकर प्रापर्टी डीलर ने उठाया ऐसा कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

धर्म संस्कृति : कल 1 नवंबर को गढ़वाल में मनाई जाएगी ‘इगास बग्वाल’ तो कुमाऊं में ‘बूढ़ी दिवाली’

धर्म संस्कृति : कल 1 नवंबर को गढ़वाल में मनाई जाएगी ‘इगास बग्वाल’ तो कुमाऊं में ‘बूढ़ी दिवाली’

8 months ago
मौसम अपडेट : इस जिलें में 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, यहां होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम अपडेट : आज से 3 दिन तक भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

5 months ago
ब्रेकिंग : उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी, यह रहे टॉपर

ब्रेकिंग : उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी, यह रहे टॉपर

1 year ago
बड़ी खबर: केदारनाथ में नियम सिर्फ आम आदमी के लिए

बड़ी खबर: केदारनाथ में नियम सिर्फ आम आदमी के लिए

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की
  • ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी
  • हरिद्वार : सहकारी भंडार चुनाव में बवाल, कैबिनेट मंत्री के चेले विकास तिवारी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

June 29, 2026
ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.