Thursday, September 10, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

देहरादून : आत्महत्या का प्रयास नहीं, दोस्त ने मजाक में मार दी शशि शेखर को गोली

April 20, 2025
in Uncategorized
0
देहरादून : आत्महत्या का प्रयास नहीं, दोस्त ने मजाक में मार दी शशि शेखर को गोली
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र को गोली लगने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने साथी छात्र को गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल बरामद कर ली है। पहले मामले में छात्र को गोली लगने की घटना को आत्महत्या करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा था।

Related posts

गजब: सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बदहाली, 120 बेड पर 150 मरीज, पेइंग वार्ड के बेड पर सोता मिला आवारा कुत्ता

गजब: सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बदहाली, 120 बेड पर 150 मरीज, पेइंग वार्ड के बेड पर सोता मिला आवारा कुत्ता

September 10, 2026
दुखद : रुद्रप्रयाग के वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट नहीं रहे

दुखद : रुद्रप्रयाग के वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट नहीं रहे

September 8, 2026

जानकारी के अनुसार बीते 16 अप्रैल को कोलूपानी, कोटरा संतूर रोड स्थित एक निजी पैंईग गेस्ट (पीजी) में रह रहे एवं अल्पाइन इंस्टिट्यूट प्रेमनगर में बी.एस.सी. एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र शशि शेखर पुत्र नंदकिशोर यादव, निवासी झारखंड को संदिग्ध परिस्थिति में सिर में गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसे उसके साथी शशि रंजन एवं हर्ष द्वारा उपचार हेतु प्रेमनगर स्थित उप जिला चिकित्साल्य प्रेमनगर ले जाया गया, परन्तु छात्र शशि शेखर के सिर में गोली लगने के कारण उसे हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया। घायल छात्र का उपचार दून अस्पताल देहरादून में चल रहा है एवं स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। शशि शेखर के परिजनों द्वारा उक्त घटना को संदिग्ध मानते हुए थाना प्रेमनगर में शशि शेखर के मित्र शशि रंजन के खिलाफ तहरीर दी गयी। जिस पर जांच शुरू हुई। जांच में पता चला कि घटना के समय घायल छात्र के साथ उसके कमरे में उसका एक अन्य मित्र शशि रंजन पुत्र प्रमोद कुमार यादव निवासी बिहार जो कि एल्पाईन इंस्टिट्यूट में ही बी.ए.सी. एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र मौजूद था। पूछताछ पर शशि रंजन द्वारा बताया गया कि घटना के समय शशि शेखर कमरे में अकेला था एवं मैं उस समय सिगरेट पीने कमरे से बाहर प्रभात रेस्टोरेन्ट में गया था। वहां से मैने अपने दोस्त आरिफ को बुलाया। आरिफ और मैं शशि शेखर के कमरे में गये जंहा हमने देखा कि शशि शेखर ने पिस्टल से स्वयं को गोली मारी थी। यह देखकर मैं बहुत डरा और मैने शशि शेखर का पिस्टल एवं खोखा राउण्ड उसके पास से हटाकर कबर्ड में डाल दिया फिर हमने घटना के बारे में अन्य दोस्तों को बताया जिनके आने पर हम शशि शेखर को लेकर प्रेमनगर अस्पताल गये। घायल के दोस्तों द्वारा घायल का प्रेम प्रसंग में असफल होने पर डिप्रेशन में होना आत्म हत्या के प्रयास का कारण बताया गया था। पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि घायल शशि शेखर द्वारा घटना में प्रयुक्त पिस्टल जिसे शशि रंजन द्वारा कबर्ड में रखना बताया था उसकी मैग्जीन बाहर निकली थी एवं शशि रंजन द्वारा दिये गये बयानों, सीसीटीवी फुटेज एवं शशि रंजन के फोन नम्बर की सीडीआर में विरोधाभास था। शशि शेखर का जिस लड़की से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा था उससे भी एक वर्ष पूर्व शशि शेखर द्वारा ब्रेकअप करने की बात प्रकाश में आयी, जिस पर पुलिस द्वारा शशि रंजन से लगातार साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की गयी तो शशि रंजन द्वारा उपरोक्त प्रकरण में अपना अपराध स्वीकार किया गया। शशि रंजन द्वारा बताया गया कि घटना के दिन मै और शशि शेखर, शशि शेखर के कमरे में बैड पर बैठे थे। शशि शेखर ने बैड़ के सिरहाने कबर्ड से पिस्तौल निकाला और मुझे दिखाने लगा। वह पिस्तोल शशी शेखर का था और पिछले काफी समय से उसके पास ही था। फिर शशी पिस्तोल हाथ मे लेकर मेरे से मजाक करने लगा और उसने पिस्तोल मेरी ओर उछाल दी, मैने पिस्तोल लपक ली और मै उसी की तरह पिस्टल हाथ में लेकर मजाक करने लगा। इतने मै शशी शेखर मेरे बगल में बिस्तर पर लेट गया और वह भी मेरे मजाक में मजे लेने लगा। मजाक मजाक मैंने पिस्टल को काक किया और उसके बाद उसका मैगजीन निकाला, मैंने सोचा कि अब पिस्टल खाली हो गया है, क्योंकि मैने कभी भी पिस्टल या अन्य कोई गन नहीं चलाई थी, फिर मैने मजाक मजाक में पिस्टल शशि शेखर की ओर तान दी और पिस्टल का ट्रीगर दबा दिया। अचानक गोली चल गई।

Tags: बड़ी खबर देहरादून
Previous Post

बड़ी खबर : देहरादून के बिल्डर पर 69 लाख का जुर्माना, गलत तथ्य प्रस्तुत कर किया आठ मंजिला भवन निर्माण

Next Post

दहशत : गुलदार के हमले से महिला बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती

Next Post
दहशत : गुलदार के हमले से महिला बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती

दहशत : गुलदार के हमले से महिला बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : आज इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

3 months ago
ऋषिकेश : गोली मारकर महिला की हत्या होने के बाद एम्स चौकी प्रभारी निलंबित

ऋषिकेश : गोली मारकर महिला की हत्या होने के बाद एम्स चौकी प्रभारी निलंबित

7 months ago

गजब : इस विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर बर्तन धोने के जूने से शौचालय साफ करवाने का आरोप, जांच कमेटी गठित

3 years ago
बड़ी खबर : 15वें जज ने भी आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी मामले मे सुनवाई से खुद को अलग किया

बड़ी खबर : 15वें जज ने भी आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी मामले मे सुनवाई से खुद को अलग किया

12 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब: सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बदहाली, 120 बेड पर 150 मरीज, पेइंग वार्ड के बेड पर सोता मिला आवारा कुत्ता
  • दुखद : रुद्रप्रयाग के वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट नहीं रहे
  • कांग्रेस :4 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गजब: सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बदहाली, 120 बेड पर 150 मरीज, पेइंग वार्ड के बेड पर सोता मिला आवारा कुत्ता

गजब: सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बदहाली, 120 बेड पर 150 मरीज, पेइंग वार्ड के बेड पर सोता मिला आवारा कुत्ता

September 10, 2026
दुखद : रुद्रप्रयाग के वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट नहीं रहे

दुखद : रुद्रप्रयाग के वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट नहीं रहे

September 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.