श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में संविदा लैब टेक्नीशियन के तौर पर 12 साल तक सेवाएं देने वाले मनमोहन सिंह बर्त्वाल ने कॉलेज गेट पर ही धरना शुरू कर दिया है।
बर्त्वाल ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 2022 में उन्हें बिना पूछे अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से अटैच कर दिया गया था, जो उनके अनुबंध के खिलाफ था। इसके बाद उन्हें श्रीनगर से रिलीव भी कर दिया गया। चार साल तक लगातार शासन-प्रशासन के चक्कर काटने के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला तो आखिरकार उनकी संविदा खत्म कर दी गई।
इसी कार्रवाई को गलत बताते हुए बर्त्वाल सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर एक्शन नहीं लिया जाता, वह धरना खत्म नहीं करेंगे और जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल पर भी जाएंगे।











