देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। जहां पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 5 और 6 दिसंबर को पहाड़ी इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके चलते शुक्रवार रात से तापमान में तेज गिरावट आएगी और ठंड और अधिक बढ़ जाएगी।
पहाड़ों में पारा लुढ़का, बढ़ी ठिठुरन
1 दिसंबर से ही पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान नीचे आने लगा है।
सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दिन का तापमान शुष्क मौसम के कारण सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है। विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में पारा और गिर सकता है।
हालांकि हरिद्वार, देहरादून सहित कुछ स्थानों में शाम को और सुबह कोहरे की दस्तक है तो वही पहाड़ों में ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है।







