Friday, October 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

दुखद : शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा, टूटने से 7 लोग खौलते तेल की कड़ाही में गिरे

December 1, 2025
in Uncategorized
0
बड़ी खबर :उत्तराखंड सरकारी कर्मियों के वेतन की अब हर 5 साल में होगी जाँच, रिटायरमेंट से पहले रिकवरी
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

चम्पावत। जिले के देवीधुरा के कनवाड़ गांव में रविवार को एक शादी समारोह की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। एक घर में चल रहे यज्ञोपवीत संस्कार और आगामी शादी की तैयारियों के दौरान दो मंजिले मकान का कच्चा लकड़ी का फर्श (पाल) अचानक टूट गया। इस हादसे में ऊपर मौजूद सात लोग नीचे गिर गए। दुखद यह रहा कि वे सीधे भूतल (गोठ) पर रखी खौलते तेल की कढ़ाही में जा गिरे, जहां पकवान (पूरियां) तले जा रहे थे।
चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
हादसे में कुल सात लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें 57 वर्षीय पार्वती देवी, 30 वर्षीय पुष्पा देवी, 46 वर्षीय किशन राम, 8 वर्षीय हिमानी, 65 वर्षीय जगदीश राम, 35 वर्षीय गीता देवी और 46 वर्षीय बसंती देवी शामिल हैं। मकान टूटने और लोगों के झुलसने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। नीचे बैठे लोग भी तेल के छीटों की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों से पीएचसी देवीधुरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, पार्वती देवी, पुष्पा देवी, किशन राम और गीता देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत चम्पावत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
खुशियों के माहौल में सन्नाटा
ग्रामीण जगदीश राम ने बताया कि कनवाड़ निवासी हरीश राम के घर बेटे का यज्ञोपवीत संस्कार चल रहा था और सोमवार को बेटी की शादी होनी थी। शनिवार को महिला संगीत का आयोजन हुआ था और पूरा परिवार खुशी में डूबा हुआ था। घर के भूतल पर पकवान बनाए जा रहे थे। जैसे ही दूसरी मंजिल का फर्श टूटा, खुशियों के माहौल में अचानक चीख-पुकार मच गई और सन्नाटा पसर गया। लोग तेल की चासनी में गिरने से दर्द से चिल्लाने लगे। इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। सोमवार को होने वाली शादी की तैयारियां फीकी पड़ गईं और परिवार सदमे में है।
पुराने मकानों की सुरक्षा पर सवाल
इस भीषण हादसे ने पहाड़ी क्षेत्रों में पुराने मकानों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शादी जैसे आयोजनों में अक्सर भीड़ बढ़ जाती है, जिससे पुराने लकड़ी के फर्श पर अधिक दबाव पड़ता है। प्रशासन और स्थानीय निवासियों को ऐसे जर्जर ढांचों के रखरखाव और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच पर ध्यान देना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी दुखद दुर्घटनाएं न हों। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआएं की जा रही हैं।

Related posts

आस्था : सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी को किया अर्पित, ग्वालियर के बाबा नारायण गिरि की अनोखी साधना बनी चर्चा का विषय

आस्था : सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी को किया अर्पित, ग्वालियर के बाबा नारायण गिरि की अनोखी साधना बनी चर्चा का विषय

October 17, 2026
आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

October 12, 2026
Previous Post

बड़ी खबर : आईएफएससी रंजन कुमार बने उत्तराखंड वन विभाग के नए चीफ

Next Post

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान तो मैदानों में रहेगा कोहरा

Next Post
मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान तो मैदानों में रहेगा कोहरा

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान तो मैदानों में रहेगा कोहरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुई शामिल

ब्रेकिंग : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुई शामिल

6 months ago
बड़ी खबर: उत्तराखंड हाई कोर्ट ने पीठासीन अधिकारियों की जवाबदेही तय की

बड़ी खबर: उत्तराखंड हाई कोर्ट ने पीठासीन अधिकारियों की जवाबदेही तय की

3 years ago
हाई कोर्ट न्यूज़: उत्तराखंड में अनियंत्रित पर्यटकों पर हाईकोर्ट सख्त

हाई कोर्ट न्यूज़: उत्तराखंड में अनियंत्रित पर्यटकों पर हाईकोर्ट सख्त

3 years ago
ताजा खबर : जम्मू में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश,पायलट सुरक्षित

ताजा खबर : जम्मू में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश,पायलट सुरक्षित

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • उर्मिला सनावर का बड़ा बयान : बोली धामी सरकार गिराने की हो रही साजिश, सत्ताधारी लोग ही हैं शामिल
  • ब्रेकिंग : कॉर्बेट के निदेशक IFS साकेत बडोला ने दिया इस्तीफा, 11 साल पहले ही छोड़ी नौकरी,वन महकमे में हलचल
  • RTI बना वसूली का हथियार: आरटीआई के नाम पर 2 लाख की रंगदारी, सरकारी अफसर ने खोला ब्लैकमेलिंग का काला खेल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

उर्मिला सनावर का बड़ा बयान : बोली धामी सरकार गिराने की हो रही साजिश, सत्ताधारी लोग ही हैं शामिल

उर्मिला सनावर का बड़ा बयान : बोली धामी सरकार गिराने की हो रही साजिश, सत्ताधारी लोग ही हैं शामिल

October 23, 2026
ब्रेकिंग : कॉर्बेट के निदेशक IFS साकेत बडोला ने दिया इस्तीफा, 11 साल पहले ही छोड़ी नौकरी,वन महकमे में हलचल

ब्रेकिंग : कॉर्बेट के निदेशक IFS साकेत बडोला ने दिया इस्तीफा, 11 साल पहले ही छोड़ी नौकरी,वन महकमे में हलचल

October 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.