Tuesday, September 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर:अब महंगी बिजली से हर महीने होगी उपभोक्ता की जेब ढीली

April 20, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर:अब महंगी बिजली से हर महीने होगी उपभोक्ता की जेब ढीली
Share on FacebookShare on Whatsapp

यूपीसीएल ने फैसला किया है कि वह बाजार से जितनी महंगी बिजली खरीदेगा, उसकी भरपाई हर महीने उपभोक्ता के बिल से करेगा। यूपीसीएल ने इस संबंध में एक याचिका उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में दायर की है, जिस पर आयोग ने नौ मई को जनसुनवाई की तिथि तय की है। इससे पहले यूपीसीएल फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट की भरपाई हर तीन माह के बजाय हर माह करने की याचिका दायर कर चुका है, जिस पर आयोग ने 30 अप्रैल तक सुझाव-आपत्तियां मांगे हुए हैं।

अभी तक यूपीसीएल  उपभोक्ताओं से केवल थर्मल प्लांट की बिजली में होने वाले अतिरिक्त खर्च को फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट (एफसीए) के तौर पर वसूलता था। यह राशि हर तिमाही वसूली जाती थी, जिसे माहवार करने के लिए पूर्व में एक याचिका यूपीसीएल ने दायर की थी।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

अब जो नई याचिका दायर की गई है, वह फ्यूल और पावर परचेज एडजस्टमेंट (एफपीपीए) के लिए है। इसमें केंद्र सरकार के आदेश का हवाला देते हुए मांग की है कि बाजार की महंगी बिजली के हिसाब से उन्हें उपभोक्ताओं के बिल से माहवार वसूली की अनुमति दी जाए।

  अभी तक नियामक आयोग की ओर से एक अप्रैल को जारी दरों के हिसाब से बिजली बिल आता है। अब नियामक आयोग यूपीसीएल के लिए बाजार से बिजली खरीद की एक दर तय करेगा। 

यूपीसीएल मजबूरी में बाजार से 12 रुपये प्रति यूनिट की दर पर खरीद रहा है तो पांच रुपये प्रति यूनिट की वसूली उपभोक्ताओं से माहवार आने वाले बिल में की जाएगी। 

इस याचिका पर आदेश आने के बाद हर साल नियामक आयोग की बिजली दरें इतनी अधिक नहीं बढ़ेंगी, क्योंकि राज्य में यूपीसीएल को एक बड़ी रकम केवल बिजली खरीद पर खर्च करनी पड़ती है। लिहाजा, जब सालभर में बिजली खरीद की बढ़ी दरें वसूली जाएंगी तो अ यूपीसीएल के लिए नियामक आयोग अपेक्षाकृत काफी करेगा।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि विद्युत वितरण कंपनियों को फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट के अलावा बिजली खरीद पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को वसूलने के लिए दो माह में फैसला लेना है। अगर दो माह में फैसला न लिया गया तो राज्य में केंद्र सरकार की नियमावली स्वत: लागू हो जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस याचिका के बहाने राज्य की नियमावली बनेगी।

  नियामक आयोग के सचिव नारज सती की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, यूपीसीएल ने यूईआरसी (टर्म्स एंड कंडीशन फॉर डिटरमिनेशन ऑफ मल्टी ईयर टैरिफ) रेगुलेशन 2021 में बदलाव के तहत जो याचिका दायर की है, उसकी पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। उपभोक्ता याचिका को पढ़कर इस पर अपने सुझाव आठ मई तक नियामक आयोग के सचिव के पास भेज सकते हैं। इसके बाद नौ मई को इस मामले में नियामक आयोग के कार्यालय में जनसुनवाई होगी।

Tags: exclusive Hindi news from Uttarakhandlatest Uttrakhand update ine Hindiupdated Hindi newsUttrakhand update
Previous Post

हादसा: बाईक और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत

Next Post

बड़ी खबर: रास्ता खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने लगाई न्यायालय से गुहार

Next Post
बड़ी खबर: रास्ता खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने लगाई न्यायालय से गुहार

बड़ी खबर: रास्ता खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने लगाई न्यायालय से गुहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम अपडेट : इस जिलें में 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, यहां होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम अपडेट : इस दिन से हो सकती है बारिश, दून की हवा में बड़ा प्रदूषण

8 months ago
आगाज़ : सीएम धामी ने Poma Group के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का‌ MOU करके किया श्री गणेश……..

आगाज़ : सीएम धामी ने Poma Group के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का‌ MOU करके किया श्री गणेश……..

3 years ago
रुद्रप्रयाग : हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

रुद्रप्रयाग : हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

8 months ago
बड़ी खबर : 34 बेरोजगारों को नहीं चाहिए नौकरी,  UKSSSC  से है जुड़ा मामला

बड़ी खबर : 34 बेरोजगारों को नहीं चाहिए नौकरी, UKSSSC से है जुड़ा मामला

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : मुख्यमंत्री की विधानसभा में भाजपा को बड़ी सफलता चंपावत के नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 नेता भाजपा में शामि
  • हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*
  • वारदात : प्रेमिका ने ही रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बिगड़े बोल, बेरोजगारों को दी गाली, बोले “साला….”

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री की विधानसभा में भाजपा को बड़ी सफलता चंपावत के नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 नेता भाजपा में शामि

September 15, 2026
हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*

हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*

September 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.