Sunday, August 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

सज़ा : छात्राओं ने छेड़छाड़ करने वाले दर्जियों पर जमकर चप्पल चटकायी

September 12, 2023
in अपराध
0
सज़ा : छात्राओं ने छेड़छाड़ करने वाले दर्जियों पर जमकर चप्पल चटकायी
Share on FacebookShare on Whatsapp

सीमांत क्षेत्र खटीमा का एकलव्य आवासीय जनजाति विद्यालय पिछले कई दिनों से चर्चाओं के घेरे में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवासीय विद्यालय की छात्राओं के यूनिफॉर्म की नाप लेने आए दर्जियों के द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में अभिभावकों,छात्राओं और थारू जनजाति समाज के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। दूसरी तरफ कॉलेज की छात्राओं ने छेड़छाड़ करने वाले दर्जीयों की चप्पलों से अच्छी खासी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस प्रकरण में छेड़छाड़ के तीन आरोपियों सहित कॉलेज के तीन अध्यापकों को भी हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खटीमा के एकलव्य आवासीय जनजाति विद्यालय के कॉलेज प्रबंधन ने स्कूल की छात्राओं के यूनिफॉर्म की नाप लेने के लिए बुलाए गए दर्जियों द्वारा आवासीय विद्यालय की छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। जब पीड़ित छात्राओं ने दर्ज़ियों की हरकतों के बारे में कॉलेज के अध्यापकों को जानकारी दी परंतु उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब छात्राओं ने अपने परिवार वालों को इस मामले से अवगत कराया। इसके बाद छात्रों के परिजनों के साथ क्षेत्र के नेता और कुछ लोग भी कॉलेज में पहुंचे और वहां उन्होंने कर कोई कार्यवाही ना किये जाने पर जमकर हंगामा किया। इस प्रकरण की जानकारी मिलते ही खटीमा के क्षेत्रीय विधायक कापड़ी व थारू जनजाति समाज के प्रमुख नेता भी मौके पर पहुंच गए। विधायक भुवन कापड़ी ने जनजाति डायरेक्टर से फोन पर वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के लिए कहा। छात्राओं से छेड़छाड़ के बाद उनके परिजन में दहशत में हैं, और वह आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जनजाति नेता भी इस प्रकरण से आक्रोशित हैं और जनजाति बच्चों की सुरक्षा सहित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

Related posts

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

April 21, 2026
रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026

 

एकलव्य आवासीय जनजाति विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में हंगामें की खबर सुनकर खटीमा 

एसडीएम रविंद्र बिष्ट भी एकलव्य आवासीय जनजाति विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में हंगामें की खबर सुनकर‌ मौके पर पहुंचे और कालेज के कॉलेज स्टाफ को फटकार लगाने के साथ -साथ ही कॉलेज के CCTV कैमरों की डीवीआर को भी अपने कब्जे में लिया। एसडीएम द्वारा बताया गया कि छात्राओं के यूनिफॉर्म की नाप लेने के मामले में छेड़छाड़ का जो मामला आया है उसमें कॉलेज प्रबंधन की भी घोर लापरवाही सामने आ रही है। इस प्रकरण एसडीएम ने त्वरित कार्यवाही करने हेतु  पुलिस को निर्देशित किया। जिसके बाद पुलिस ने छेड़छाड़ के तीनों आरोपीयों और इस प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले कॉलेज के उप प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों को हिरासत में ले कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

इस प्रकरण में खटीमा के एकलव्य आवासीय जनजाति विद्यालय प्रबंधन की भी घोर लापरवाही सामने आई है। जहां कॉलेज के बच्चों के यूनिफॉर्म बिना किसी टेंडर या परमिशन के खटीमा के सिद्धार्थ होजरी फर्म के दर्जियों को बुलाकर कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्राओं की यूनिफॉर्म की नाप कराई जा रही थी। इसी दौरान कॉलेज की छात्राओं के साथ उन दर्जियों के द्वारा नाप लेते समय छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया। यह मामला गंभीर इसलिए भी है की छेड़छाड़ की वारदात के बाद पीड़ित छात्राओं ने शिक्षकों को दर्जियों की इस हरकत की शिकायत के बावजूद भी कॉलेज प्रबंधन ने द् कोई भी कार्रवाई नहीं की। जिससे बाद यह गंभीर सवाल खड़ा होता है की आखिरकार इस आवासीय जनजाति विद्यालय में पढ़ने वाले जनजाति समाज के बच्चे आखिर कितने सुरक्षित है। यह अब मंथन का विषय है।

Tags: daily Uttarakhand samacharlatest Uttarakhand samacharupdated Uttarakhand samacharUttarakhand samachar
Previous Post

बड़ी ख़बर : राज्य कैबिनेट की बैठक में पारित हुए ये प्रस्ताव………

Next Post

नियुक्ति : – 1377 नर्सिंग अधिकारी शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे

Next Post
नियुक्ति : –  1377 नर्सिंग अधिकारी शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे

नियुक्ति : - 1377 नर्सिंग अधिकारी शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हादसा: अनियंत्रित स्कूल बस दुकान में घुसी, बच्चे और कर्मचारी हुए घायल

हादसा: अनियंत्रित स्कूल बस दुकान में घुसी, बच्चे और कर्मचारी हुए घायल

3 years ago
साइबर क्राइम : ऑनलाइन साइकिल बेचना पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने ऐसे ठग लिया

दुस्साहस : यहां न्यायालय को बम से उड़ाने की दी धमकी

6 months ago

Everything You Need to Know About Climbing in Bali’s Mount Batur

5 years ago
चुनावी सरगर्मी :मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की निर्वाचक पत्रावली की जानकारी

चुनावी सरगर्मी :मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की निर्वाचक पत्रावली की जानकारी

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : आरक्षण का बड़ा खेल, ब्राह्मण जाति के 4341 लोगों ने बनवाया ST प्रमाणपत्र, कर रहे सरकारी नौकरी
  • प्रशासनिक फेरबदल : नवनियुक्त सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का श्रीनगर उपजिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
  • गजब : आईटी हैकरों ने कर दी उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट 1905 को हैक , सोते रह गए ‘धाकड़ धामी’ चूना लगा गए हैकर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गजब : आरक्षण का बड़ा खेल, ब्राह्मण जाति के 4341 लोगों ने बनवाया ST प्रमाणपत्र, कर रहे सरकारी नौकरी

गजब : आरक्षण का बड़ा खेल, ब्राह्मण जाति के 4341 लोगों ने बनवाया ST प्रमाणपत्र, कर रहे सरकारी नौकरी

August 2, 2026
प्रशासनिक फेरबदल : नवनियुक्त सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का श्रीनगर उपजिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

प्रशासनिक फेरबदल : नवनियुक्त सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का श्रीनगर उपजिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

August 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.