Thursday, December 4, 2025
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

सौगात : प्रधानमंत्री मोदी ने किया उत्तराखंडियों का सपना साकार, तीन रेलवे स्टेशनों की कायाकल्प का उठाया बीड़ा

August 7, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
सौगात : प्रधानमंत्री मोदी ने किया उत्तराखंडियों का सपना साकार, तीन रेलवे स्टेशनों की कायाकल्प का उठाया बीड़ा
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों के सुधार के लिए  वर्चुअल शिलान्यास करके अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकरण की नींव रखी। इस अवसर पर हर्रावाला रेलवे स्टेशन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड के हर्रावाला, लालकुआं और रुड़की स्टेशनों का उच्चीकरण कर आधुनिकरण किया जाना है। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत 24470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नवीनीकरण किए जाने वाले ये 508 रेलवे स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। इन रेलवे स्टेशनों में उत्तराखण्ड के तीन रेलवे स्टेशन हर्रावाला, रुड़की और लालकुआं शामिल हैं, जिनका नवीनीकरण किया जाना है।अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों में यात्रियों को आधुनिक सुविधा देने के साथ- साथ विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। स्टेशन की बिल्डिंग के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक दिखाई देगी। 

Related posts

ब्रेकिंग : आज रहेगा चक्का जाम, घर से निकलें सोच समझकर

ब्रेकिंग : आज रहेगा चक्का जाम, घर से निकलें सोच समझकर

October 29, 2025
उत्तराखंड में धर्मांतरण : पैसा देकर धर्म परिवर्तन करवाने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तराखंड में धर्मांतरण : पैसा देकर धर्म परिवर्तन करवाने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार

October 29, 2025

    मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि  9 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेलवे के क्षेत्र में बहुत तेज गति से कार्य हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। भारतीय रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भरता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज जहां एक ओर ब्रॉड गेज रेल लाइनों से मानव रहित रेल क्रॉसिंग को ख़त्म करके भारतीय रेलवे को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाया गया है। वहीं, दूसरी ओर आज भारतीय रेलवे की रफ्तार भी पहले से कही अधिक बढ़ चुकी है। आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिन्ह के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं। वर्तमान में देश के नार्थ ईस्ट जैसे अछूते हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ों में रेल चलाने का  सपना प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से साकार रूप ले रहा है। रेल लाइनों के विद्युतीकरण का काम भी पहली बार इतनी तेजी के साथ किया जा रहा है। जहां 2014 तक 1350 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतिकरण हुआ था परंतु 2014 से अब तक यह आंकड़ा 6,565 किलोमीटर को छू गया है। मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में  रेलवे का आधुनिकीकरण लगातार गतिमान है। 2014 में देश में 1561 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक बिछाए गए थे। जो अब 2023 में 5243 किलोमीटर हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयासों से ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेललाइन का कार्य तेजी से हो रहा है। सीएम धामी ने आगे कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना रेलवे स्टेशनों के आधुनिकरण और नए बदलते भारत का प्रतिबिंब है । आज प्रधानमंत्री द्वारा किये गए 508 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकरण शिलान्यास ने एक और नया कीर्तिमान बनाया है। 

आज जिस प्रकार से ना केवल रेलवे, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाया जा रहा है, वो अभूतपूर्व है। आज रेल को आधुनिक सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है।

भारतीय रेल भारत की आर्थिकी की रीड की हड्डी है। जिस को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रेलवे स्टेशन मॉडर्न विजन के साथ विकसित किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर जिन स्टेशनों के आधुनिकरण की आज नींव रखी गई है, उनको स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए  विकसित किया जाएगा, जो अपने आप में सुखद अनुभूति देगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, बृज भूषण गैरोला, सविता कपूर, प्रीतम भरतवाण एवं भारतीय रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: daily Hindi samachar Uttarakhandlatest Uttarakhand Hindi samacharupdated Uttarakhand Hindi samacharUttarakhand Hindi samachar
Previous Post

कारनामा : पत्नी की मौत के लिए अफसर को जिम्मेदार ठहराकर की अवैध वसूली

Next Post

न्याय : हाई कोर्ट ने दिया गढ़वाल विश्वविद्यालय को झटका, ठोका 50 हजार का जुर्माना जानिए कारण……….

Next Post
न्याय : हाई कोर्ट ने  दिया गढ़वाल विश्वविद्यालय को झटका,  ठोका 50 हजार का जुर्माना जानिए कारण……….

न्याय : हाई कोर्ट ने दिया गढ़वाल विश्वविद्यालय को झटका, ठोका 50 हजार का जुर्माना जानिए कारण……….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी जिला बदर, खुलासे करने की मिली सजा!

बड़ी खबर : आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी जिला बदर, खुलासे करने की मिली सजा!

1 year ago
हादसा (दुःखद) –  यूटिलिटि के खाई में गिरने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत

हादसा (दुःखद) – यूटिलिटि के खाई में गिरने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत

3 years ago
तानाशाही : चिकित्साधिकारियों के ताजे तबादले में नियमों को ताक पर रखने से आयुर्वेद विभाग कठघरे में

तानाशाही : चिकित्साधिकारियों के ताजे तबादले में नियमों को ताक पर रखने से आयुर्वेद विभाग कठघरे में

2 years ago
हादसा : कार और बस की जबरदस्त चक्कर में मां और बेटा बुरी तरह घायल अस्पताल में भर्ती

हादसा : कार और बस की जबरदस्त चक्कर में मां और बेटा बुरी तरह घायल अस्पताल में भर्ती

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • कातिल हसीना : खूबसूरती के जुनून में चूर महिला ने की हत्याएं, अपने ही बेटे को नहीं बख्शा
  • चमोली : नवजात शिशु का सर मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, एक दिन का था नवजात
  • मौसम अपडेट : अब बदलेगा मौसम, होगी बारिश और बर्फबारी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

कातिल हसीना : खूबसूरती के जुनून में चूर महिला ने की हत्याएं, अपने ही बेटे को नहीं बख्शा

कातिल हसीना : खूबसूरती के जुनून में चूर महिला ने की हत्याएं, अपने ही बेटे को नहीं बख्शा

December 4, 2025
चमोली : नवजात शिशु का सर मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, एक दिन का था नवजात

चमोली : नवजात शिशु का सर मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, एक दिन का था नवजात

December 4, 2025
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.