Monday, June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

मौसम अपडेट: प्रदेश में आज तेज आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

June 21, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
मौसम अपडेट: प्रदेश में आज तेज आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। शरीर झुलसाने वाली गर्मी से राहत देते हुए मंगलवार प्रदेश में जमकर मेघ बरसे। जिसके चलते बुधवार की सुबह भी सुहावनी हो गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बिजली की चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार पड़ने इस साथ-साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। गुरुवार से रविवार तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रदेश के मुख्यालय देहरादून, डोईवाला, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की में दिनभर तेज गर्मी ने आमजन को बेहाल करके रखा, लेकिन शाम पांच बजे से करीब एक घंटे देहरादून व मसूरी में हुई तेज वर्षा से गर्मी के तेवर ठंडे पड़ गए, जिससे लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की । चमोली जनपद के बदरीनाथ, हेमकुंड व रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ व निचले कुछ क्षेत्रों और पौड़ी जनपद के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के बाद गर्मी से राहत महसूस की गई।दिन में देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस व हरिद्वार का सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। देहरादून में चटक धूप खिलने से सुबह आठ बजे से दिन में 12 बजे तक भीषण गर्मी इन लोगों को बेहाल किया हुआ था। दोपहर एक बजे से कहीं-कहीं हल्के बादलों से गर्मी के साथ उमस ने भी बेहाल किया। इसके बाद बादल उमड़े और शाम पांच बजे देहरादून, मसूरी, डोईवाला आदि क्षेत्र में तेज वर्षा हुई।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

 तेज वर्षा के बाद तापमान में कुछ ठंडक और नमी महसूस की जाने लगी। इस बार जून में करीब एक घंटे वर्षा पहली बार हुई। उम्मीद है कि एक-दो दिन अधिकतम तापमान में ज्यादा उछाल नहीं आएगा। दून शहर के बीचों-बीच बहने वाली बिंदाल और रिस्पना नदी में वर्षा के बाद सामान्य दिनों के मुकाबले जलस्तर बढ़ता दिखा। नहीं तो दोनों नदियां लगभग सूख गई थी।

 

मानसून के नजदीक आते ही नगर निगम ने भी आपदा कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी कोई नंबर जारी नहीं किया गया है। निगम ने शहर को पांच जोन में बांटकर टीम गठित करने का दावा किया है। आज से विधिवत रूप से कंट्रोल रूम का संचालन कर दिया जाएगा। शहर में जलभराव समेत अन्य आपदा के हालात से निपटने के लिए नगर निगम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

 

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.अविनाश खन्ना ने बताया कि शहर को पाच जोन में बाटा गया है। एक क्विक रिस्पांस टीम का गठन भी किया गया है । जिसके लिए आउटसोर्स पर 3 महीने के लिए 20 कर्मचारी नियुक्त भी किए गए हैं। इस बार नगर निगम को कर्मचारियों की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। कंट्रोल रूम का संचालन पूरे दिन करने के लिए 3 सीटों में काम किया जाएगा।लैंडलाइन नंबर के साथ ही व्हाट्सएप नंबर भी आज जारी कर दिया जाएगा। 

Tags: Education news in uttarakhandlatest Uttarakhand Hindi samacharupdated Uttarakhand Hindi samacharUttarakhand Hindi samachar
Previous Post

बड़ी खबर: सरकार ने किए इस विभाग में बम्पर प्रमोशन, जानिये पूरी खबर

Next Post

RBI का ऐलान! RBI ने बदले ये नियम।अब लोन मिलना होगा कठिन

Next Post
RBI का ऐलान! RBI ने बदले ये नियम।अब लोन मिलना होगा कठिन

RBI का ऐलान! RBI ने बदले ये नियम।अब लोन मिलना होगा कठिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : पकड़ा गया पेपर लीक का मास्टरमाइंड

बड़ी खबर : पकड़ा गया पेपर लीक का मास्टरमाइंड

9 months ago
फिर लव जिहाद : नहीं सुधर रहे ‘कुछ लोग’, ‘धाकड़’ धामी को चैलेंज , पुलिस निपटा रही मामला

फिर लव जिहाद : नहीं सुधर रहे ‘कुछ लोग’, ‘धाकड़’ धामी को चैलेंज , पुलिस निपटा रही मामला

7 months ago
बदजुबानी : नगर विधायक के बिगड़े बोल भड़का यह समाज……….

बदजुबानी : नगर विधायक के बिगड़े बोल भड़का यह समाज……….

3 years ago
राजनीति : विधानसभा चुनाव की तारीखों का पांच राज्य में हुआ एलान देखिए कब होगी वोटिंग और कब आएगा रिजल्ट

राजनीति : विधानसभा चुनाव की तारीखों का पांच राज्य में हुआ एलान देखिए कब होगी वोटिंग और कब आएगा रिजल्ट

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की
  • ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी
  • हरिद्वार : सहकारी भंडार चुनाव में बवाल, कैबिनेट मंत्री के चेले विकास तिवारी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

June 29, 2026
ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.