Monday, September 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

हत्याकांड : कफनौल रिजार्ट में युवती की मौत पर, ग्रामीणों ने किया अस्पताल में हंगामा

December 3, 2023
in अपराध
0
हत्याकांड : कफनौल रिजार्ट में युवती की मौत पर, ग्रामीणों ने किया अस्पताल में हंगामा
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तरकाशी से एक और यूवती की रहस्यमई मौत का मामला सामने आ रहा है। यहां संगमचट्टी के पास कफनौल गांव के रिजार्ट में युवती की मौत के मामले को लेकर क्षेत्र वासियों में भारी आक्रोश है। कल से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने अस्पताल में डेरा जमाया हुआ है। क्षेत्र वासियों में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को सार्वजनिक न करने के कारण यह आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने आज जिला अस्पताल में सीओ और सीएमएस का घेराव कर उनके खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन और नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि वह मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां यह बताते चलें कि कफनौल रिजार्ट में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती अमृता का शव‌ संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका हुआ मिला था। ग्रामीणों का कहना है कि उसके शव को हत्या के बाद लटकाया गया है। पुलिस ने कल किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद रात 8 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट दोपहर तक भी परिजनों को नहीं सौंपी गई। अस्पताल के डॉक्टरों व पुलिस द्वारा भी परिजनों और क्षेत्र वासियों को कुछ नहीं बताया जा रहा है। उनका कहना है कि जब पोस्टमार्टम रात को हो गया था, तो फिर उसकी रिपोर्ट क्यों नहीं दी जा रही है। क्षेत्र वासियों ने पुलिस और अस्पताल पर तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाते हुए दो टूक लफ्जों में बोल दिया है, कि जब तक उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी जाएगी और यह नहीं बताया जाएगा कि अमृता की मौत किस वजह से हुई है, तथा जब तक उसके आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाएगी तब तक वह ना तो अमृता का शव लेकर जाएंगे और न ही उसका अंतिम संस्कार करेंगे। क्षेत्र वासियों का आरोप है कि अमृता की भी अंकिता की तरह हत्या की गई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्यवाही और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। हालांकि पुलिस ने कल दो लोगों को हिरासत में ले लिय था, और उनसे कड़ी पूछताछ भी की गई थी। लेकिन पुलिस या जिला अस्पताल प्रशासन इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या है, या पूछताछ में क्या कुछ सामने आया है। इसकी जानकारी ना मिलने से लोगों में भारी रोष है। स्थानीय नागरिक पुष्पा चौहान का कहना है कि अमृता की हत्या की गई है। पुलिस तथा अस्पताल प्रशासन द्वारा सत्य छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर गंगोत्री विधायक भी पहुंच गए हैं लेकिन क्षेत्रवासी किसी की बात मानने को तैयार नहीं है। उनका साफ कहना है कि जब तक पूरी जानकारी नहीं दी जाएगी तब तक शव को संस्कार नहीं करेंगे।

 

Related posts

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

April 21, 2026
रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026
Tags: daily Uttarakhand samachar in Hindiexclusive Uttarakhand crime samacharlatest Uttarakhand crime samacharUttarakhand crime samachar
Previous Post

इन्वेस्टर्स समिट 2023 : सीएम धामी पहुंचे दिल्ली, पीएम व केंद्रीय नेताओं को दिया ग्लोबल समिट में आने का निमंत्रण

Next Post

सराहनीय : बदरीनाथ हाईवे पर होगा राज्य का पहला सिग्नेचर ब्रिज, रात में रोशनी से जगमगाएगा,जानिए खासियत

Next Post
सराहनीय : बदरीनाथ हाईवे पर होगा राज्य का पहला सिग्नेचर ब्रिज, रात में रोशनी से जगमगाएगा,जानिए खासियत

सराहनीय : बदरीनाथ हाईवे पर होगा राज्य का पहला सिग्नेचर ब्रिज, रात में रोशनी से जगमगाएगा,जानिए खासियत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर  4 पुलिसकर्मी निलंबित, कैदियों को जेल से न्यायालय लाने व लेजाने के लिए थे तैनात

ब्रेकिंग : ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर  4 पुलिसकर्मी निलंबित, कैदियों को जेल से न्यायालय लाने व लेजाने के लिए थे तैनात

3 years ago
रुद्रप्रयाग : पहाड़ में सनसनी, टीचर ने किया दो सभासदों पर चाकू से हमला

रुद्रप्रयाग : पहाड़ में सनसनी, टीचर ने किया दो सभासदों पर चाकू से हमला

1 year ago
लव जिहाद : पानीपत से हरिद्वार तक युवती को भगा लाया समुदाय विशेष का युवक, युवती 3 लाख 78 हजार रुपए भी चुरा ले गई घर से

लुटेरी दुल्हन पार्ट 2 : तीन साल में 15 बार किया विवाह और 6 निकाह, नहीं मिल पाया भागने का मौका तो मनानी पड़ी सुहागरात

1 year ago
बड़ी खबर: भारी बारिश की आशंका के चलते आज स्कूल बंद रखने का आदेश

बड़ी खबर: भारी बारिश की आशंका के चलते आज स्कूल बंद रखने का आदेश

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • विधानसभा चुनाव : सहसपुर में ससुर बनाम बहू की जंग के आसार, सियासी पारा चढ़ा
  • विधानसभा चुनाव : यमकेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस बड़े चेहरे पर खेल सकती हैं दांव
  • सरकारी योजनाओं से बदली बागवान की तकदीर, सेब ग्रेडिंग-पैकेजिंग से बढ़ी आय

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

विधानसभा चुनाव : सहसपुर में ससुर बनाम बहू की जंग के आसार, सियासी पारा चढ़ा

विधानसभा चुनाव : सहसपुर में ससुर बनाम बहू की जंग के आसार, सियासी पारा चढ़ा

September 21, 2026
विधानसभा चुनाव : यमकेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस बड़े चेहरे पर खेल सकती हैं दांव

विधानसभा चुनाव : यमकेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस बड़े चेहरे पर खेल सकती हैं दांव

September 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.