Sunday, August 9, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

अजब गजब : मनपसंद गाना नहीं बजने पर गुस्सा हुए बाराती तो दुल्हन ने लौटाई बरात

June 29, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
अजब गजब : मनपसंद गाना नहीं बजने पर गुस्सा हुए बाराती तो दुल्हन ने लौटाई बरात
Share on FacebookShare on Whatsapp

बारातियों के गुस्सा होने और बरात वापस लौटने के  आपने तमाम किस्से सुने होंगे, परंतु उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बरात वापस लौटने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बात शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर उठी थी। मनपसंद गाना ना बजने पर बारातियों  ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद बारातियों और घरातियों में बहस हो गई और वह आपस में भिड़ गए।

   प्राप्त जानकारी के अनुसार बारात जैसे ही दुल्हन के दरवाजे पहुंची तो बारात पक्ष के कुछ लोगों ने विरोध जताया कि डीजे वाला दूल्हे के पक्ष वालों के मन मुताबिक गाना नहीं बजा रहा है। जिसको लेकर विवाद हो गया और बरातियों के मनपसंद गाना ना बजाने पर बारातियों ने शराब के नशे में डीजे वाले और दुल्हन के भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे नाराज होकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। जानकारी यह भी मिली कि बराती नेक ना मिलने से भी नाराज हो गए थे।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

    मामला मऊ कोतवाली क्षेत्र के सुरौंधा गांव का है। जहां शिवलाल नाम के व्यक्ति के बेटी की शादी रैपुरा गांव निवासी शिव कुमार के बेटे अजय कुमार से होनी थी। बारात के द्वारचार का नेग चल रहा था कि तभी दूल्हे पक्ष के लोगों ने डीजे में अपने मनपसंद का गाना बजाने को लेकर डीजे वाले से भिड़ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। जब दुल्हन के भाई बीच बचाओ  करने आए तो बारातियों ने दुल्हन के भाइयों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। मारपीट और बारातियों की गुंडई से परेशान होकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंच पलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई। दुल्हन के पिता की तहरीर पर आरोपी बारातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

दुल्हन के पिता ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ आरोप लगाया है कि उन्होंने बेटी की शादी अजय के साथ  सीमित दहेज देने की बात के साथ तय की थी। दूल्हे पक्ष के लोगों द्वारा बारात के दिन द्वारचार पर 21 हजार का नेक मांगा जा रहा था, जो वह देने में असमर्थ थे, जिससे खफा होकर लड़के वाले तरह-तरह के बहाने बनाकर उनसे गाली गलौज और मारपीट करने लगे। क्षेत्राधिकारी मऊ राजकमल का कहना है कि बारातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

Tags: exclusive Hindi samacharexclusive samachar in Hindilatest samachar in HindiSamachar in Hindiupdated samachar in Hindi
Previous Post

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड पुलिस के सर पर सजा नंबर वन का ताज

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज: नहीं रहे बॉलीवुड के जंपिंग जैक, दुनिया को बोला अलविदा

Next Post
ब्रेकिंग न्यूज: नहीं रहे बॉलीवुड के जंपिंग जैक, दुनिया को बोला अलविदा

ब्रेकिंग न्यूज: नहीं रहे बॉलीवुड के जंपिंग जैक, दुनिया को बोला अलविदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

कामयाबी : मुख्यमंत्री धामी ने दुबई से लौटने पर बताया 54550 करोड रुपए के निवेश के बारे में

कामयाबी : मुख्यमंत्री धामी ने दुबई से लौटने पर बताया 54550 करोड रुपए के निवेश के बारे में

3 years ago
बड़ी खबर : पांच आईएएस अधिकारियों को किया शिफ्ट, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : पांच आईएएस अधिकारियों को किया शिफ्ट, पढ़ें पूरी खबर

1 year ago
सनसनी : अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान की अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल

सनसनी : अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान की अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल

3 years ago

लोकसभा चुनाव : क्या बोल पड़ी प्रियंका गांधी

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : पहाड़ पर मानसून की मार, आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट
  • गुड न्यूज : हल्द्वानी की रेणु धारियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से दुनिया में लहराया उत्तराखंड का नाम
  • ऊखीमठ : ढोल वादकों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त, मंदिर समिति ने किया वेतन बढ़ोतरी और नियमितीकरण का आश्वासन

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : पहाड़ पर मानसून की मार, आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

August 9, 2026
गुड न्यूज : हल्द्वानी की रेणु धारियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से दुनिया में लहराया उत्तराखंड का नाम

गुड न्यूज : हल्द्वानी की रेणु धारियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से दुनिया में लहराया उत्तराखंड का नाम

August 9, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.