Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

दुखद : डूबती युवती को बचाने गंगा में कूदा युवक, युवती की मौत युवक लापता

September 25, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
दुखद : डूबती युवती को बचाने गंगा में कूदा युवक, युवती की मौत युवक लापता
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

ऋषिकेश। जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत बुधवार की शाम नीम बीच में नहाते वक्त एक युवक और युवती गंगा में डूबने लगे। इस दौरान युवती की मौत हो गई। युवती को बचाने के लिए साथी युवक गंगा में कूदा, गंगा के तेज बहाव में युवक लापता हो गया।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि बुधवार की सांय करीब पांच बजे कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि नीम बीच पर चार युवक और युवती नहा रहे थे।

जिनमे से एक युवक और एक युवती डूब गये है। उक्त सूचना पर चौकी तपोवन के कर्मचारीगण नीच बीच पर पहुंचे तथा राफ्टिंग गाइड की मदद से एक युवती गर्विता 23 वर्ष पुत्री लीटू कल्पना कांत, निवासी सड़क वाली गली कस्बा रतनगढ़ जिला चूरू राजस्थान बेहोशी की अवस्था मे मिली तथा मौके पर गर्विता की सहेली वेदिका पुत्री बाबूलाल निवासी भुसावर भरतपुर राजस्थान एवं साथी अमन गुप्ता पुत्र संजीव गुप्ता 211 अर्बन एस्टेट 2 हिसार मिले। दोनो के द्वारा बताया गया कि दिन मे 2.30 बजे हम तीनो तथा जितेंद्र जाखड़ 24 वर्ष पुत्र शंकर लाल जाखड़ निवासी पंचायती समिति के पीछे वार्ड नंबर 12 रतनगढ़ जिला चूरू राजस्थान के साथ घूमने के लिए नीम बीच पर आये थे। हम चारों नदी के किनारे पत्थर पर नहा रहे थे दोनो युवतियां पत्थर से नीचे उतरने पर डूबने लगी। जिस पर गर्विता को बचाने के लिए जितेन्द्र जाखड नदी में कूद गया तथा वेदिका को बचाने के लिए अमन पानी मे कूदा। वेदीका को बचा लिया। आसपास के लोगो ने जितेन्द्र तथा गर्विता को डूबता देख बचाने का काफी प्रयास किया परन्तु जितेन्द्र गंगा न तेज बहाव में बह गया तथा गर्विता को पानी से निकाला गया। जिसको बेहोशी की अवस्था में पुलिस द्वारा आयुष्वान अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पर डाक्टरो ने गर्विता को मृत घोषित किया

गर्विता के परिजनो को उसके मृत होने की सूचना दी गयी है। तथा जितेन्द्र के परिजनो को उसके गंगा नदी मे बहने की सूचना दी गयी है। मौके पर जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर जितेन्द्र की तलाश के प्रयास किये जा रहे है। मृतका गर्विता के शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनो के आने के उपरान्त पंचायतनामा की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि गर्विता तथा जितेन्द्र दोनो तपोवन मे आदिश्री होमस्टे मे विगत 10-11 माह से रहते थे तथा योगा प्रशिक्षण का कार्य करते थे । अमन वर्मा जितेन्द्र का दोस्त है, जो कि बालकनाथ रोड पर होमस्टे चलाता है। वेदिका 23 सितंबर को अपनी सहेली गर्विता से मिलने तथा घूमने के लिए आयी थी।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

ब्रेकिंग : लोक सेवा आयोग ने प्रमुख परीक्षाओं तिथियां की घोषित

Next Post

गुड न्यूज : 116 योग प्रशिक्षक व 104 प्रयोगशाला सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

Next Post
गुड न्यूज : 116 योग प्रशिक्षक व 104 प्रयोगशाला सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

गुड न्यूज : 116 योग प्रशिक्षक व 104 प्रयोगशाला सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अजब गजब : आखिर क्या है कॉकरोच पार्टी और क्यों जुड़ रहे युवा

अजब गजब : आखिर क्या है कॉकरोच पार्टी और क्यों जुड़ रहे युवा

3 months ago
यात्रा अपडेट: केदारनाथ यात्रा का पंजीकरण 10 मई तक रोकने की संभावना

यात्रा अपडेट: केदारनाथ यात्रा का पंजीकरण 10 मई तक रोकने की संभावना

3 years ago
ब्रेकिंग : भाजपा विधायकों को इन शर्तों पर मिलेगा विधानसभा टिकट, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव : आंतरिक सर्वे में 32 विधायकों की सीट पर संकट, सीएम धामी के लिए सुरक्षित सीट पर मंथन

1 week ago
बड़ी खबर : मेयर प्रत्याशी ने खोला मौहल्ला स्वच्छता समिति फर्जीवाड़े के खिलाफ मोर्चा।

बड़ी खबर : मेयर प्रत्याशी ने खोला मौहल्ला स्वच्छता समिति फर्जीवाड़े के खिलाफ मोर्चा।

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.