Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

पेपर लीक प्रकरण : आरोपी खालिद ने आईफोन-12 मिनी से भेजी थी बहन को फोटो

September 24, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
पेपर लीक प्रकरण : आरोपी खालिद ने आईफोन-12 मिनी से भेजी थी बहन को फोटो
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

हरिद्वार। पेपर लीक मामले में आरोपी खालिद ने आईफोन-12 मिनी से अपनी योजना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार खालिद ने आईफोन-12 मिनी से पेपर की फोटो खींचकर अपनी बहन को भेजी थी। बहन के नाम से ही फोटो भेजा गया था। आरोपी ने पहली बार शौचालय में जाकर पेपर भेजा और दूसरी बार शौचालय में जाकर जवाब देखें।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

आरोपी खालिद ने अपनी बहन के लिए प्रोफेसर सुमन से मदद मांगी थी। उसने पहले कहा कि उसकी बहनें परीक्षा की तैयारी कर रही हैं, इसलिए आप उनकी मदद कर दें। इस प्रकार खालिद ने बहन के माध्यम से पेपर की फोटो बाहर भेजी। ग्यारह बजे से 12.30 बजे तक आईफोन 12 मिनी परीक्षा केंद्र के आसपास सक्रिय रहा। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि शक होने पर खालिद ने फोन ट्रेन से फेंक दिया। इसके बाद उसने अपनी मोबाइल डिवाइस फॉर्मेट कर दी, ताकि सुराग न मिले।

पुलिस ने बताया कि खालिद के दांवपेच व बहन के माध्यम से पेपर भेजने की योजना का खुलासा हो चुका है। जांच में सामने आया कि फिलहाल उसने अकेले फोटो भेजने की बात मानी है। सूत्रों के मुताबिक, खालिद ने पुलिस को बताया है कि उसने अपना फोन रुड़की के पास ट्रेन से फेंक दिया था। आईफोन में मौजूद सिम खालिद की एक बहन के नाम पर था जिसका नंबर कम ही लोगों के पास था।

पेपर लीक कांड के सामने आने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किया था और उससे पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर आने की कहानी को बयां करवाया था। परीक्षा के दौरान हुए घटनाक्रम की एसआईटी जांच में पाया गया कि सुमन, जो अमरोडा डिग्री कॉलेज प्रतापनगर टिहरी गढवाल में असिसटेंट प्रोफेसर के पद पर है के मोबाइल पर प्रातः 07:55 बजे पर खालिद मालिक नामक व्यक्ति के मोबाइल से व्हाट्सएप मैसेज आया कि सिस्टर के पेपर हैं, उसकी मदद करनी है। जिस पर प्रातः 08:02 बजे श्रीमती सुमन ने OK मैसेज किया गया, उसके पश्चात प्रातः 11:34 बजे खालिद के नंबर से खालिद की बहन साबिया व हिना की व्हाट्सएप कॉल आई।

 

 

11:35 बजे स्नातक स्तरीय परीक्षा के प्रश्न पत्र के 03 पेज की फोटो, जिसमें 12 प्रश्न थे, सुमन के मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए। सुमन ने उक्त प्रश्नों के उत्तर हाथ से लिखकर महज 10 मिनट के भीतर प्रातः 11:45 बजे खालिद के मोबाइल नंबर पर भेज दिए। अब सुमन ने पुलिस को बताया कि उत्तर भेजने के बाद उसे कुछ शक हुआ कि आज कोई पेपर तो नही है। इस संबंध में सुमन ने अपनी बहन सीमा से पूछा तो उसकी बहन ने कहा कि मेरे पास बॉबी पंवार का नंबर है, उससे यह बात मालूम करनी चाहिए। सुमन ने किसी अधिकृत विभाग को सूचना देने के बजाय समय दोपहर 12:21 मिनट पर बॉबी पंवार का नंबर मिलाकर उससे बात की तथा समय 12:28 मिनट पर बॉबी पंवार को तीनों पेज के साथ ही हाथ से लिखे उत्तर व्हाट्सएप पर भेजे।

दोपहर 12:32 मिनट पर सुमन ने फिर से कॉल की, जिसमें बॉबी पंवार ने कहा कि इस बारे में किसी को मत बताना और उसके पश्चात दोपहर 12:42 और 12:43 मिनट पर भी कॉल की गई। बॉबी पंवार को परीक्षा के दौरान ही यह प्रश्न पत्र के 3 पेज व हाथ से लिखे उत्तर मिल गये थे। पुलिस के अनुसार यदि बॉबी के स्तर से समय पर किन्हीं भी अधिकृत विभागों को सूचित कर दिया जाता तो इस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सकती थी। इस प्रकरण में सुमन द्वारा बॉबी पंवार की बात पर विश्वास करते हुए किसी भी अधिकृत विभाग को प्रकरण की जानकारी नहीं दी गई। जिससे इन अनुचित संसाधनों से कुछ परिक्षार्थियों को अनुचित लाभ पहुंचा है।

एसएसपी ने कसा शिकंजा, नेटवर्क का होगा पर्दाफाश

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने पेपर लीक की सूचना मिलते ही रविवार को एसआईटी गठित कर दी थी। सोमवार को रिपोर्ट सामने आने के बाद भर्ती में अनुचित साधन रोकथाम एवं निवारण अध्यादेश 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। परीक्षा आयोजित किए जाने से एक दिन पहले अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए 12 से 15 लाख रुपए में डील करते कुख्यात नकल माफिया हाकम सिंह और उसके साथी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाकम, पूर्व के भर्ती और नकल घोटाले में आरोपी है और अभी जमानत पर बाहर था।

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार एसपी देहात जया बलोनी को इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच सौंपी गई है। तभी से पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। तकनीकी टीम को लोकेशन ट्रैक करने का जिम्मा सौंपा गया था। इस दिशा में पुलिस को सफलता मिली और साबिया की गिरफ्तारी, सुमन, हिना को हिरासत में लेने के बाद अब पेपर लीक की अहम कड़ी खालिद को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

शर्मनाक : यहां भाई ने ही कर दी अपनी बहन की हत्या

Next Post

बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर का तहसील पर छापा, कानूनगो के घर से मिला फाइलों का जखीरा

Next Post
बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर का तहसील पर छापा, कानूनगो के घर से मिला फाइलों का जखीरा

बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर का तहसील पर छापा, कानूनगो के घर से मिला फाइलों का जखीरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : फिर बौखलाया पाकिस्तान, नहीं खेलेगा भारत के खिलाफ होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप

बड़ी खबर : फिर बौखलाया पाकिस्तान, नहीं खेलेगा भारत के खिलाफ होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप

6 months ago
हाल- ए – सचिवालय : कुर्सी तीन आदमी चार

हाल- ए – सचिवालय : कुर्सी तीन आदमी चार

3 years ago
गुड न्यूज : शहीद प्रमोद जगवाण क्रिकेट प्रतियोगिता में मयाली की टीम विजेता

गुड न्यूज : शहीद प्रमोद जगवाण क्रिकेट प्रतियोगिता में मयाली की टीम विजेता

7 months ago
साइबर क्राइम : ऑनलाइन साइकिल बेचना पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने ऐसे ठग लिया

साइबर क्राइम : ऑनलाइन साइकिल बेचना पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने ऐसे ठग लिया

6 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.