Wednesday, July 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

पर्यटन : खूबसूरत पंवाली कांठा बुग्याल उन लोगों के लिए है, जो हिमालय को देखना नहीं महसूस करना चाहते हैं

June 7, 2026
in Uncategorized
0
पर्यटन : खूबसूरत पंवाली कांठा बुग्याल उन लोगों के लिए है, जो हिमालय को देखना नहीं महसूस करना चाहते हैं
Share on FacebookShare on Whatsapp

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में 3,360 मीटर की ऊंचाई पर फैला पंवाली कांठा बुग्याल प्रकृति का वह तोहफा है, जिसे अभी भी भीड़ ने छुआ नहीं है।

‘कांठा’ का मतलब होता है पर्वत की सबसे ऊपर की चोटी, और ‘बुग्याल’ यानी की हिमालय क्षेत्र की चरागाह सुंदर मखमली घास।
इन दिनों पंवाली कांठा बुग्याल अपनी सुंदरता को लेकर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। देश-प्रदेश में पर्यटन के शौकीन युवा यहां आ रहे हैं।

Related posts

ब्रेकिंग : पर्यावरण वैज्ञानिक प्रो. अवनीश महाजन श्री देव सुमन विवि के नए कुलपति नियुक्त

ब्रेकिंग : पर्यावरण वैज्ञानिक प्रो. अवनीश महाजन श्री देव सुमन विवि के नए कुलपति नियुक्त

July 22, 2026
बड़ी खबर : वीर माधो सिंह भंडारी विश्वविद्यालय में पेपर लीक के चलते 2 विषयों की परीक्षा रद्द, अब होगी दोबारा परीक्षा

बड़ी खबर : वीर माधो सिंह भंडारी विश्वविद्यालय में पेपर लीक के चलते 2 विषयों की परीक्षा रद्द, अब होगी दोबारा परीक्षा

July 22, 2026

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए पर्यटक विपिन, मनीष, जितेन्द्र, अमित, मुकेश ने बताया कि यह एक खूबसूरत ट्रैक है, 18 किलोमीटर चलते हुए उन्हें थकान महसूस हुई थी। लेकिन जब वह बमुश्किल पंवाली पहुंचे तो वहां पहुंचते ही उनकी पूरी थकान दूर हो गई।

ऐसे ही सैकड़ो पर्यटक प्रत्येक वर्ष पंवाली पहुंचते हैं।
पंवाली कांठा बुग्याल दो जनपदों से जुड़ा है। इस खूबसूरत बुग्याल का कुछ हिस्सा टिहरी जनपद में पड़ता है, तो कुछ रुद्रप्रयाग जनपद में।

पौराणिक महत्व
स्थानीय मान्यता है कि पांडव स्वर्गारोहण के समय इसी रास्ते से गए थे। ‘पंवाली’ नाम ‘पांडव-आली’ यानी पांडवों के स्थान से बना है। मान्यता है कि भगवान शिव ने त्रिजुगीनारायण में विवाह के बाद केदारनाथ के लिए यहीं से प्रस्थान किया था। इसलिए लोग इस देवभूमि का ‘बालकनी’ भी कहते हैं।

इस खूबसूरत बुग्याल को लेकर पर्यटक मनीष ने चिंता जताते हुए बताया है कि यह बहुत खूबसूरत बुग्याल है, लेकिन सरकार द्वारा इस सुंदर जगह की अनदेखी की जा रही है। यहां पर ना तो बिजली की सुविधा है और ना ही मेडिकल। स्थानीय स्तर पर वन विभाग भी शौचालय देने में सक्षम नहीं है।

पर्यटक विपिन ने सरकार को सलाह देते हुए कहा है कि आने वाले पर्यटकों का पंजीकरण अनिवार्य किया जाए, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में प्रशासन उनको समय रहते उचित सहायता उपलब्ध करा सके।

वहीं जितेंद्र ने नेटवर्क की चिंता को लेकर कहा है कि इतनी खूबसूरत जगह में मोबाइल नेटवर्क ना होने की दशा में पर्यटकों को असुविधा होती है।

अमित ने भी सुझाव देते हुए कहा है कि पर्यटन विभाग और वन विभाग उत्तराखंड को यहां पर बेरोजगारों को सस्ते दरों पर रिजॉर्ट या फिर होमस्टे दिए जाएं, जिससे कि स्थानीय युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही, साथ ही पर्यटकों को भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश धीमान ने बताया कि इतनी खूबसूरत जगह पर्याप्त प्रचार-प्रसार के अभाव में अभी भी पर्यटन मानचित्र पर अंकित नहीं है। जमीनी संसाधनों के अभाव में स्थानीय लोग आज भी पिछड़ा जीवन जीने को मजबूर हैं। सरकार को इस विषय में पहल करनी चाहिए।

ऐसे में पर्यटन विभाग और वन विभाग को चाहिए कि दिए गए सुझावों पर अमल किया जाए, जिससे कि पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

Previous Post

एक्सक्लूसिव : ‘धाकड़’ सरकार में बड़े-बड़े घोटाले, तो क्यों ना बने शिक्षित बेरोजगार ‘कॉकरोच’

Next Post

कौशल्या हत्याकांड : आखिर पकड़ में आ गए आरोपी लिव इन पार्टनर,भाई और जीजा, लिव इन रिलेशनशिप में नहीं रहती तो जीवित रहती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: रास्ता खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने लगाई न्यायालय से गुहार

बड़ी खबर: रास्ता खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने लगाई न्यायालय से गुहार

3 years ago

बुरी खबर : चमोली जनपद के तीन युवकों पर भालू का हमला, आगे क्या हुआ जाने

2 years ago
समीकरण : धामी कैबिनेट के विस्तार की संभावना दिख सकते है नए चेहरे …….

समीकरण : धामी कैबिनेट के विस्तार की संभावना दिख सकते है नए चेहरे …….

3 years ago
बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे पर बनायी जा रही सुरंग,धंसने से लगभग 36 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे पर बनायी जा रही सुरंग,धंसने से लगभग 36 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग : पर्यावरण वैज्ञानिक प्रो. अवनीश महाजन श्री देव सुमन विवि के नए कुलपति नियुक्त
  • बड़ी खबर : वीर माधो सिंह भंडारी विश्वविद्यालय में पेपर लीक के चलते 2 विषयों की परीक्षा रद्द, अब होगी दोबारा परीक्षा
  • देहरादून : 48 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, एक युवक हिरासत में

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग : पर्यावरण वैज्ञानिक प्रो. अवनीश महाजन श्री देव सुमन विवि के नए कुलपति नियुक्त

ब्रेकिंग : पर्यावरण वैज्ञानिक प्रो. अवनीश महाजन श्री देव सुमन विवि के नए कुलपति नियुक्त

July 22, 2026
बड़ी खबर : वीर माधो सिंह भंडारी विश्वविद्यालय में पेपर लीक के चलते 2 विषयों की परीक्षा रद्द, अब होगी दोबारा परीक्षा

बड़ी खबर : वीर माधो सिंह भंडारी विश्वविद्यालय में पेपर लीक के चलते 2 विषयों की परीक्षा रद्द, अब होगी दोबारा परीक्षा

July 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.