Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

प्रेम प्रसंग : डॉक्टर बनने के बाद शादी से मुकरने वाले प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका………

October 4, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
प्रेम प्रसंग : डॉक्टर बनने के बाद शादी से मुकरने वाले प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका………
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तरकाशी से धरने देने का अजब वाकया सामने आया है। यहां प्रेमी के घर के बाहर उसकी  प्रेमिका धरने पर बैठ गई है। मामला है उत्तराखंड प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के पास मुंगरा गांव में एक प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ गई और अपने प्रेमी के घर के बाहर बने गोशाला में धरने पर बैठ गई है। प्रेमिका ने आरोप लगाया है, कि डॉक्टर बनने के बाद उसके प्रेमी ने उससे शादी करने से मना कर दिया है। वह छह महीने से न्याय के लिए भटक रही है।

पीड़ित युवती डीजीपी सहित महिला आयोग को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगा चुकी है, और अब उसने धमकी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने गांव में पुलिस तैनात कर दी है। युवती का कहना है कि वह अपना गांव छोड़कर छह महीने से डॉ. रवि परमार के गांव मुंगरा में गोशाला में रहकर न्याय की लड़ाई लड़ रही है। लड़के के माता-पिता अपने बेटे की शादी उसके साथ करवाने को तैयार नही हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

 

पीड़ित युवती ने इसी साल अगस्त में अपने प्रेमी रवि और उसके माता- पिता के खिलाफ बड़कोट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि उसकी डॉ. रवि परमार के साथ 2020 में जान पहचान हुई थी। प्रेम प्रसंग बढ़ने के बाद वह लगातार शादी का झांसा देता रहा और अब शादी से मना कर रहा है। युवती ने दिसंबर, 2022 में प्रेमी रवि के खिलाफ पुरोला थाने में भी तहरीर दी थी। तब रवि ने यह कहते हुए तहरीर वापिस करवाई की कि वह शादी करने को तैयार है। गवाहों के समक्ष लिखित शर्तनामा दे कर मार्च में शादी करने की बात कबूली पर बाद में फिर से मुकर गया।

 

युवती का कहना है कि वह MA Bed है और  2021 में हुई एलटी परीक्षा में दो नंबर से उसका चयन रुक गया था। सरकारी नौकरी न लगने के बाद डॉ. रवि के व्यवहार में अचानक बदलाव आया और उसने उसके साथ दूरी बनानी शुरू कर दी। युवती ने बताया कि एक सप्ताह पहले गोशाला का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया गया तो उसने कोठार के खुले बरामदे में काली तिरपाल बांध कर उसे अपना आशियाना बना लिया। जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता है वह हिम्मत नहीं हारेगी।

 

Tags: daily love angel newsexclusive love angel newslatest love angel newsLove angel newsupdated love angel news
Previous Post

दुखद : कार दुर्घटना में एक शिक्षक घायल और दूसरे की मौत होने से क्षेत्र में शोक

Next Post

हैसियत : सैकड़ों हेक्टेयर के स्वामी महंत देवेंद्र दास का 3 बिस्वे के लिए ईमान क्यों डोलेगा…….

Next Post
हैसियत : सैकड़ों हेक्टेयर के स्वामी महंत देवेंद्र दास का 3 बिस्वे के लिए ईमान क्यों डोलेगा…….

हैसियत : सैकड़ों हेक्टेयर के स्वामी महंत देवेंद्र दास का 3 बिस्वे के लिए ईमान क्यों डोलेगा…….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सीएयू: छवि धूमिल करने के आरोप में उपाध्यक्ष धीरज भंडारी बर्खास्त

सीएयू: छवि धूमिल करने के आरोप में उपाध्यक्ष धीरज भंडारी बर्खास्त

2 years ago
ताजा खबर: धामी ने दिए चमोली में रखरखाव करने वाली कंपनी पर FIR करने के निर्देश

ताजा खबर: धामी ने दिए चमोली में रखरखाव करने वाली कंपनी पर FIR करने के निर्देश

3 years ago
बड़ी खबर : बेरोजगारों पर मार, सेना भर्ती में बवाल

बड़ी खबर : बेरोजगारों पर मार, सेना भर्ती में बवाल

2 years ago
बड़ी खबर:  हेमकुंड साहिब यात्रा 20 मई से शुरू, डीएम और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बड़ी खबर: हेमकुंड साहिब यात्रा 20 मई से शुरू, डीएम और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.