Thursday, October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

पावन अवसर : खेल -दिवस 29 अगस्त हॉकी के जादूगर ध्यानचन्द का जन्म दिन

August 29, 2023
in एक्सक्लूसिव, खेल
0
पावन अवसर : खेल -दिवस 29 अगस्त हॉकी के जादूगर ध्यानचन्द का जन्म दिन
Share on FacebookShare on Whatsapp

एक समय था, जब भारतीय हॉकी का पूरे विश्व में डंका बजता था। उसका श्रेय मेजर ध्यानचन्द जिनका जन्म प्रयाग, उत्तर प्रदेश में 29 अगस्त, 1905 को हुआ था को जाता है । उनके पिता भी सेना में सूबेदार थे और उन्होंने अपने बेटे को 16 साल की उम्र में  सेना में भर्ती करा दिया था। वह कुश्ती में बहुत रुचि लेते थे परंतु सूबेदार मेजर बाले तिवारी ने उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें हॉकी खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद तो हॉकी और वो एक दूसरे के पर्याय बन गये।

उनका मूल नाम ध्यानसिंह था, कुछ दिन बाद ही अपनी रेजिमेण्ट की टीम में चुन लिये गये। वे अक्सर चाँदनी रात में अकेले घण्टों तक हॉकी की  प्रेक्टिस किया करते थे। जिसकी वजह से उनके साथी और सेना के अधिकारी उन्हें ‘चाँद’ कहने लग गये। तभी से उनका नाम ध्यानसिंह से ध्यानचंद हो गया।आगे चलकर उनके खेलप्रेमी उनको ‘दद्दा’ कहकर बुलाने लगे।

Related posts

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

October 22, 2026
अजब-गजब : जौनसार की ‘जोजोड़’ परंपरा, दुल्हन गई बारात लेकर, लहंगे में 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची ससुराल

अजब-गजब : जौनसार की ‘जोजोड़’ परंपरा, दुल्हन गई बारात लेकर, लहंगे में 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची ससुराल

October 22, 2026

 

चार साल तक ध्यानचन्द अपनी  रेजिमेण्ट की टीम से खेले, उसके बाद 1926 में वे सेना की टीम और फिर राष्ट्रीय टीम के लिए चुन लिये गये। इसी साल भारतीय टीम ने न्यूजीलैण्ड के दौरे पर गई। इस दौरे में पूरे संसार ने उनकी अद्भुत हॉकी की प्रतिभा को देखा तो चकित रह गए। गेंद एक बार उनके पास आने के बाद फिर किसी अन्य खिलाड़ी तक जा नहीं पाती थी। कई बार आयोजकों ने उनकी हॉकी की जाँच की, कि कहीं उसमें गोंद तो नहीं लगी है। कई बार खेल के बीच में उनकी हॉकी बदली भी गयी, लेकिन कला उनकी हॉकी में नहीं उनके हाथों में थी जिसके लिए वह घंटो घंटो प्रेक्टिस करते रहते थे। उनकी एक खूबी यह भी थी कि वे उल्टी हॉकी से भी उतनी ही कुशलता से खेल लेते थे। इसीलिए उन्हें लोग हॉकी का जादूगर कहते थे।

 

भारतीय हॉकी टीम ने सर्वप्रथम 1928 के एम्सटर्डम ओलम्पिक खेलों में भाग लिया था। ध्यानचन्द भी इस टीम के सदस्य थे। इससे पहले इंग्लैण्ड ही हॉकी का स्वर्ण जीतता रहा था। परंतु इस बार इंग्लैंड की टीम में भारत से हारने के भय से हॉकी प्रतियोगिता में भाग ही नहीं लिया था।भारत ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद 1936 के बर्लिन ओलम्पिक में उनको  भारतीय हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया। इसमें भी भारत ने स्वर्ण जीता था। इसके बाद 1948 के ओलम्पिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने कुल 29 गोल किये जिनमें से 15 गोल अकेले ध्यानचन्द ने किए थे। इस तरह तीन ओलम्पिक में उन्होंने 12 मैचों में 38 गोल किये। 1936 के बर्लिन ओलम्पिक के अभ्यास मैच में जर्मनी ने भारत को 4-1 से हरा दिया था। फाइनल में एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच किताब के लिए भिड़न्त हुई। पहले हाफ में दोनों टीम 1-1की बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ में ध्यानचन्द ने सब खिलाड़ियों को तिरंगा झण्डा दिखाकर प्रेरित किया। इससे सबमें जोश भर गया और उन्होंने धड़ाधड़ सात गोल कर डाले। इस इस मैच में भारत ने जर्मनी को 8-1 से पराजित करके विजय पाई। वह 15 अगस्त का दिन था और कौन जानता था कि 11 साल बाद इसी दिन भारतीय तिरंगा पूरी शान से देश भर में फहरा उठेगा।

 

1926 से 1948 तक ध्यानचन्द दुनिया में जहां-तहां भी हॉकी खेलने गये, वहाँ के दर्शक उनकी कलाइयों का जादू देखने के लिए उमड़ आते थे। आस्ट्रिया की राजधानी वियना के एक स्टेडियम में तो उनकी मूर्ति ही स्थापित कर दी गयी थी। 42 वर्ष की उम्र में उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया और कुछ समय वे राष्ट्रीय खेल संस्थान में हॉकी के प्रशिक्षक भी रहे।

भारत सरकार ने अपने महान सपूत को वर्ष 1956 में ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित किया। 3 दिसम्बर, 1979 को दद्दा हम सबको छोड़कर कर अनंत में विलीन हो गए। उनकी‌ याद में  उनके जन्मदिवस 29 अगस्त को भारत में ‘खेल दिवस’ मनाया जाता है।

Tags: daily khel samacharexclusive khel samacharKhel news in HindiKhel samacharlatest khel samacharupdated khel samachar
Previous Post

त्योहार : मुस्लिम बहनों ने बांधी मुख्यमंत्री धामी को राखी

Next Post

सराहनीय : यूथ रेड क्रॉस द्वारा DIT यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को दिया आपदा का प्रशिक्षण

Next Post
सराहनीय : यूथ रेड क्रॉस द्वारा DIT यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को दिया आपदा का प्रशिक्षण

सराहनीय : यूथ रेड क्रॉस द्वारा DIT यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को दिया आपदा का प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : देहरादून कालसी थाना में तैनात हेड कांस्टेबल अमित टम्टा नहीं रहे

दुखद : देहरादून कालसी थाना में तैनात हेड कांस्टेबल अमित टम्टा नहीं रहे

3 weeks ago
बड़ी खबर : यहां चट्टान टूटने से मलबे में दबे दर्जन भर लोग, एक की मौत आठ घायल 

बड़ी खबर : यहां चट्टान टूटने से मलबे में दबे दर्जन भर लोग, एक की मौत आठ घायल 

2 years ago
बड़ी खबर : दिल की आवाज सुनकर जज ने भरी अदालत में दिया इस्तीफा

बड़ी खबर : दिल की आवाज सुनकर जज ने भरी अदालत में दिया इस्तीफा

3 years ago
शर्मनाक : यहां पिता ने ही किया अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

शर्मनाक : यहां पिता ने ही किया अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

9 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद
  • ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर
  • अजब-गजब : जौनसार की ‘जोजोड़’ परंपरा, दुल्हन गई बारात लेकर, लहंगे में 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची ससुराल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद

क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद

October 22, 2026
ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में 26 से ज्यादा प्रस्ताव पास, 7 हजार 412 करोड़ के अनुपूरक बजट के साथ इन मुद्दों पर लगी मुहर

October 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.