Tuesday, April 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर: ज्योति मौर्य केस में नया मोड़ पति आलोक ने लगाए पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप, कमेटी ने साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा

August 12, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर: ज्योति मौर्य केस में नया मोड़ पति आलोक ने लगाए पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप,  कमेटी ने साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य मामले  में पति आलोक बुधवार को जांच कमेटी के सामने उपस्थित हुए‌ और स्वीकार किया कि शिकायतें उन्होंने ही की हैं। कमेटी के सदस्यों ने पूछताछ शुरू की तो आलोक ने कहा कि उनको अपने बयान और साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए 20 दिन का समय दिया जाए।

 

Related posts

बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

April 14, 2026
रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद

रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद

April 13, 2026

इस पर कमेटी ने आलोक को 28 अगस्त को अपना पक्ष रखने के लिए दोबारा बुलाया है। 

 

अपर आयुक्त अमृत लाल बिंद की अध्यक्षता में शामिल तीन सदस्यीय कमेटी ने पूछताछ के लिए आलोक को बुधवार को बुलाया था और ज्योति को भी इसी  हफ्ते बुलाया है।

 

परंतु दोनों ने मंगलवार को ही अपर आयुक्त से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था, लेकिन यह अनौपाचारिक मुलाकात रही। नोटिस में निर्धारित समय के अनुसार, आलोक बुधवार को कमिश्नरी में कमेटी के सामने उपस्थित हुए। सदस्यों ने आलोक की ओर से ज्योति के खिलाफ लगाए गए आरोपों के परिपेक्ष्य में पूछताछ की।आलोक ने इस दौरान फिर आरोप दोहराए, लेकिन सदस्यों के सवाल व साक्ष्य मांगे जाने पर 20 दिन का समय मांगा। इसके बाद आलोक को 28 अगस्त को साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को आलोक की ओर से साक्ष्य उपलब्ध कराने एवं बयान दर्ज कराए जाने के बाद ज्योति से भी  पूछताछ की जाएगी। जांच कमेटी के अध्यक्ष अपर आयुक्त ने अभी इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए कहा कि जांच की जा रही है।

 

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने  ज्योति मौर्य पर आरोप लगाया था कि उसने पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया है। इस पैसे से उन्होंने जगह -जगह पर संपत्ति बनाई है। कई सेक्टर में निवेश भी किया है। लेनदेन के समर्थन में उसने वह लिखापढ़ी के कागजात भी सौंपे हैं, जिसमें किस अधिकारी से कितना लिया का ब्यौरा दर्ज है। ज्योति मौर्य कौशांबी के चायल तहसील में 2019 से 2021 के बीच तैनात रही हैं। उनकी कथित डायरी में इस दौरान भ्रष्टाचार से मिलने वाले रुपयों का हिसाब-किताब लिखा गया है। यदि अक्तूबर 2021 की बात की जाए तो केवल एक महीने में ज्योति मौर्य ने 6.4 लाख रुपये अवैध रूप से कमाए हैं। इसमें यह भी लिखा है कि हर महीने 15 हजार रुपये सप्लाई इंस्पेक्टर और 16 हजार मार्केटिंग इंस्पेक्टर देते हैं। हर पेज पर हर महीने भ्रष्टाचार का हिसाब- किताब, कहां से कितना रुपया मिला, कहां खर्च किया सब दर्ज है । अब यह डायरी जांच का विषय बन गई है।

 

शासन के निर्देश पर प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को इस प्रकरण की जांच सौंपी गई है। मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त प्रशासन अमृतलाल बिंद, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय और एसीएम प्रथम जयजीत कौर की कमेटी गठित कर जांच शुरू करा दी है। जिसके चलते पीसीएस अधिकारी को नोटिस भेजकर उनसे उनकी संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है। झलवा में उनके मकान के साथ ही प्लाट और फ्लैट की भी जानकारी मांगी गई है।

 

 यदि पति आलोक मौर्य के लगाए गए आरोप साबित हो जाते हैं तो ज्योति मौर्य का निलंबन हो सकता है और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी हो सकती है। ज्योति के मातहत कर्मचारी रह चुके आपूर्ति निरीक्षक और मार्केटिंग इंस्पेक्टर से भी इस बाबत पूछताछ हो सकती है।

 

प्रयागराज के रहने वाले उसके पति आलोक मौर्य से रिश्तों में खटास के बाद आरोप लगाया कि पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर चल रहा है। दोनों उनकी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक कमांडेंट मनीष कुमार का पहले भी कई महिलाओं के साथ अफेयर के प्रकरण सामने आ चुके हैं। पीसीएस ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य प्रयागराज के निवासी हैं और पंचायतीराज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। शादी के बाद ज्योति मौर्य का पीसीएस में चयन हुआ था। उनके पति ने अपनी शिकायत में कमांडेंट मनीष दुबे पर तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं। आलोक ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि शादी के बाद उसने अपनी पत्नी को इलाहाबाद में पीसीएस की तैयारी कराई थी। होमगार्ड कमांडेंट से अफेयर होने के बाद ज्योति ने मेरे खिलाफ दहेज का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। उसने अपनी शिकायत के साथ उन दोनों के बीच हुई कुछ व्हाट्सएप चैट और होटल में ठहरने की जानकारी भी दी है।

 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार कमांडेंट मनीष दूबे का पहले एक महिला होमगार्ड के साथ अफेयर भी हुआ था, जिसकी शिकायत की गई थी। उस पर लखनऊ की एक युवती के साथ आर्य समाज पद्धति से विवाह करने का भी आरोप लग चुका है। आलोक और ज्योति की शादी वर्ष 2010 में हुई थी । 2015 में यूपीपीएससी में एसडीएम के पद पर ज्योति मौर्य का चयन हो गया । ज्योति मौर्य ने एसडीएम के पद पर 16 वी रैंक हासिल की थी। ज्योति मौर्य इन दिनों बरेली स्थिति चीनी मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं। जबकि पति आलोक कुमार मौर्य ग्राम पंचायत विभाग में प्रतापगढ़ जिले में कार्यरत हैं।

 

Tags: daily Hindi samachar Uttarakhandexclusive Hindi samacharHindi samacharlatest Hindi samacharupdated Hindi samachar
Previous Post

अनूठी प्रेम कहानी : बेटी की शादी से पहले समधन को ले उड़ा समधी, जानिए पूरा वाकया……

Next Post

हादसा : केदारनाथ मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा ,5 लोगों की मौत

Next Post
हादसा :  केदारनाथ मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा ,5 लोगों की मौत

हादसा : केदारनाथ मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा ,5 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

धराली आपदा : सीएम धामी पहुंचे उत्तरकाशी अस्पताल, घायलों का जाना हाल

धराली आपदा : सीएम धामी पहुंचे उत्तरकाशी अस्पताल, घायलों का जाना हाल

8 months ago
बड़ी खबर : देहरादून एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 9 करोड़ रुपए साइबर ठगी का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

बड़ी खबर : देहरादून एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 9 करोड़ रुपए साइबर ठगी का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

5 months ago

चार धाम यात्रा : हफ्ते भर में अब तक दर्जन भर से अधिक यात्रियों की मौत

2 years ago
गजब : जब ‘लाडले’ नकल माफिया हाकम सिंह की बीमार मां को लेने उत्तरकाशी पहुंचा पूर्व मुख्यमंत्री का सरकारी हेलीकॉप्टर

गजब : जब ‘लाडले’ नकल माफिया हाकम सिंह की बीमार मां को लेने उत्तरकाशी पहुंचा पूर्व मुख्यमंत्री का सरकारी हेलीकॉप्टर

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय
  • रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद
  • दुखद : नहीं रही गायिका आशा भोसले

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

April 14, 2026
रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद

रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद

April 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.