Saturday, April 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर:उत्तराखंड के सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, उत्तराखंड आने का दिया न्योता

July 4, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर:उत्तराखंड के सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, उत्तराखंड आने का दिया न्योता
Share on FacebookShare on Whatsapp

आज मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर की, इस मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड में आयोजित होने वाले ‘वैश्विक निवेशक सम्मलेन 2023’ में बतौर मुख्य अतिथि आने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आग्रह किया।

 

Related posts

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

April 23, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरों को साझा करते हुए धामी ने कहा कि, “आज नई दिल्ली में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक और हम सभी के मार्गदर्शक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस अवसर पर उन्हें बाबा नीब करौरी महाराज की प्रतिकृति एवं उत्तराखंड में उत्पादित चावल भेंट किया।”

 

धामी ने लिखा की उन्होंने “प्रधानमंत्री से किच्छा- खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट (अनुमानित लागत 1546 करोड़ रुपये) एवं 7000 करोड़ रुपये की लागत से हरिद्वार-ऋषिकेश पुनर्विकास महापरियोजना हेतु स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। गिफ्ट सिटी की तर्ज पर ऊधम सिंह नगर में 3000 एकड़ भूमि पर नया शहर बसाने तथा सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर पीपीपी मोड में एडमिन सिटी की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान करने का भी उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया।  इंडस्ट्रियल पार्क हेतु 410 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जाने एवं राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट देहरादून- टिहरी टनल परियोजना तथा पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की परियोजनाओं में तेजी लाने हेतु प्रधानमंत्री से आवश्यक दिशा-निर्देश देने हेतु अनुरोध किया ।”

 

सीएम धामी ने आगे यह भी कहा कि, “इसके साथ ही प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रही कांवड़ यात्रा-2023, श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में गतिमान विभिन्न पुनर्निर्माण परियोजनाओं, सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों एवं राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में भी अवगत कराया। राज्य के विकास से संबंधित समस्त अनुरोधों पर सकारात्मक आश्वासन हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री का हृदयतल से कोटिशः आभार!”

बताया जा रहा है प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने उनसे जोशीमठ भू-धंसाव से प्रभावितों के लिए धनराशि अवमुक्त करने, जमरानी बांध परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने और देहरादून के रेलवे स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट किए जाने सहित कई अन्य परियोजनाओं को लेकर भी अनुरोध किया। उन्होंने राज्य से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार का सहयोग भी मांगा।

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को समान नागरिक संहिता कानून के मद्देनजर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इससे पहले सीएम धामी सोमवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सोमवार शाम को भाजपा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष से भी मुलाकात कर समान नागरिक संहिता कानून के ड्राफ्ट को लेकर चर्चा कर चुके हैं।

Tags: daily Hindi samacharexclusive Hindi samacharHindi samacharlatest Hindi samacharupdated Hindi samachar
Previous Post

दुस्साहस: पत्नी को पति की प्रेमिका ने छत से नीचे फेंका टूटी कई हड्डियां

Next Post

क्राइम रिपोर्ट: रिश्वत देने वाले को तहसीलदार ने करवाया गिरफ्तार

Next Post
क्राइम रिपोर्ट:  रिश्वत देने वाले को तहसीलदार ने करवाया गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्ट: रिश्वत देने वाले को तहसीलदार ने करवाया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

बड़ी खबर : कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

3 years ago
आक्रोश :  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने की भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग, दिया अल्टीमेटम

आक्रोश :  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने की भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग, दिया अल्टीमेटम

10 months ago
गुड न्यूज : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पंजीकरण की बड़ी तिथि, इस तारीख तक करें आवेदन

गुड न्यूज : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पंजीकरण की बड़ी तिथि, इस तारीख तक करें आवेदन

11 months ago
ब्रेकिंग : चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद में भूकंप, भयभीत ग्रामीण

ब्रेकिंग : चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद में भूकंप, भयभीत ग्रामीण

6 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

April 24, 2026
गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.