Wednesday, April 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

बड़ी खबर: महिला की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारा परिसर मे पी रही थी शराब

May 16, 2023
in अपराध
0
बड़ी खबर: महिला की गोली  मारकर हत्या, गुरुद्वारा परिसर मे पी रही थी शराब
Share on FacebookShare on Whatsapp

इंसान कितना संवेदनहीन हो गया है कि उसे अपने क्रियाकलापों पर ध्यान ही नहीं रहता कि उसे क्या और कहां करना है,क्या नहीं करना है का बोध ही नहीं रहता है।

मामला पटियाला के एक गुरुद्वारे में महिला के द्वारा शराब पीने पर एक श्रद्धालु ने अपनी भावना आहत होने पर उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

Related posts

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026
सनसनी : खंडहर में मिला महिला का शव

क्राइम : चाची ने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर दिया जघन्य हत्याकांड को अंजाम

March 25, 2026

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने बताया कि उसने गुस्से में आकर यह कृत्य किया क्योंकि उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान परविंदर कौर के तौर पर की गयी है जिसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच होगी। उन्होंने बताया कि वह रविवार को दुख निवारण साहिब गुरुद्वारे के सरोवर के पास कथित रूप से शराब पी रही थी। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने कहा कि गुरुद्वारे में नियमित रूप से आने वाले निर्मलजीत सिंह सैनी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कौर को कई गोली मारीं। पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले सैनी ने गुरुद्वारे के अधिकारियों से कहा कि वह मोरिंडा गुरुद्वारे की हाल की एक घटना सहित बेअदबी की तमाम वारदातों से परेशान है पुलिस के अनुसार सैनी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

 

शर्मा ने कहा, परविंदर कौर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के ‘सरोवर के पास शराब पी रही थी। जब संगत ने यह देखा तो उन्होंने उसे (गुरुद्वारा) प्रबंधक के कार्यालय ले जाने का फैसला किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों ने कहा कि परविंदर को शराब पीने की लत थी। उन्होंने बताया कि जब वह पुलिसकर्मियों के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक के कमरे से बाहर निकली तो सैनी ने उस पर गोलियां चला दीं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने स्वेच्छा से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपना हथियार उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, सैनी ने अपनी 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से महिला पर पांच राउंड गोलियां चलाई। एसएसपी ने कहा कि परविंदर को तीन गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परविंदर का शराब की लत का इलाज चल रहा था। शर्मा ने कहा कि उसके सामान से यहां एक नशामुक्ति केंद्र की पर्ची बरामद हुई है। डॉक्टरों ने परामर्श में कहा था कि उसे मिजाज बार- बार बदलने और अवसाद की समस्या थी। एसएसपी ने कहा कि उसके शव पर परिवार के किसी सदस्य ने अब तक दावा नहीं किया है और न ही कोई बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह भी पता नहीं चला है कि वह कहां रहती थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कौर रविवार को जीरकपुर से बस में सवार होकर गुरुद्वारे पहुंची थी। गुरुद्वारे के प्रबंधक सतिंदर सिंह ने कहा कि परविंदर कौर नशे की हालत में थी और उसके पास शराब की बोतल और तंबाकू के पैकेट थे। उन्होंने बताया कि उसने सरोवर के पास बैठकर शराब पी। एसजीपीसी के अधिकारियों ने कहा कि जब कुछ श्रद्धालुओं ने मर्यादा का उल्लंघन होते देखा, तो गुरुद्वारा अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया और वे महिला को प्रबंधक के कार्यालय ले आए। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि महिला ने गुरुद्वारे के सेवादारों पर शराब की बोतल से कथित तौर पर हमला किया, जिससे उनमें से एक को मामूली चोट आई थी।

 

Tags: exclusive Hindi news for touristexclusive Hindi samacharHindi samacharlatest Hindi samacharup dated Hindi samachar
Previous Post

बड़ी खबर:हेलीटिकट के नाम पर एक लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

बड़ी खबर: गजराज को नहीं भाया फोटो खींचना, दौड़ा-दौड़ा कर भगाया

Next Post
बड़ी खबर: गजराज को नहीं भाया फोटो खींचना, दौड़ा-दौड़ा कर भगाया

बड़ी खबर: गजराज को नहीं भाया फोटो खींचना, दौड़ा-दौड़ा कर भगाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अजब-गजब : ऊर्जा निगम का कारनामा, पहले दिन बिजली बिल 21 हजार और अगली सुबह 11 सौ। एक रात में 20 हजार माफ

2 years ago
मौसम अपडेट : आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट और स्कूलों की छुट्टी

मौसम अपडेट : आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

8 months ago
कामयाबी : लूट के माल सहित सुनार और आरोपी गिरफ्तार

कामयाबी : लूट के माल सहित सुनार और आरोपी गिरफ्तार

3 years ago
बड़ी खबर 5000 की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

बड़ी खबर 5000 की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : अपने ही बेनुगार, क्या करे सरकार
  • बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय
  • रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग : ऊर्जा निगम को जोर का झटका, बदले गए तीनों एमडी

गजब : अपने ही बेनुगार, क्या करे सरकार

April 15, 2026
बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

April 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.