Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

सनसनी: दो बहनों की गोली मारकर हत्या

June 19, 2023
in अपराध
0
सनसनी: दो बहनों की गोली मारकर हत्या
Share on FacebookShare on Whatsapp

Related posts

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

April 21, 2026
रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026

मामला पश्चिमी दिल्ली के आर के पुरम क्षेत्र का है जहां दो बहनों ने अपने भाई को हथियारबंद गुंडों से बचाने के लिए अपनी जान दे दी। भाई को बचाने की कोशिश के दौरान हथियारबंद हमलावरों ने जिन दो बहनों को गोली मार दी थी, उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आर. के. पुरम इलाके में रविवार तड़के पिंकी (30) और ज्योति (29) को गोली लगने के बाद सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 4:30 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। फोन करने वाले ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी दो बहनों को अंबेडकर बस्ती, आर.के. पुरम में गोली मार दी गई है। अधिकारी ने कहा कि कॉल मिलने के तुरंत बाद, उन्होंने घटनास्थल पर एक टीम भेजी। पुलिस ने कहा, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके भाई और हमलावरों के बीच ऐसे पैसे के लेनदेन को लेकर कोई विवाद था। अधिकारी ने उल्लेख किया कि शुरू में इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धाराओं के साथ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था परंतु बाद में उन्होंने इस हत्याकांड के मामले में आईपीसी की धारा 302 भी जोडी दी है।

Tags: exclusive Hindi samacharHindi samacharHindi samachar Hindilatest Hindi samacharupdate Hindi samachar
Previous Post

ब्रेकिंग न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला सोना किया सस्ता, अगले 5 दिन तक मिलेगी छूट

Next Post

श्रद्धा के साथ खिलवाड़: महिला द्वारा केदारनाथ गर्भ गृह में उड़ाए गए नोट

Next Post

श्रद्धा के साथ खिलवाड़: महिला द्वारा केदारनाथ गर्भ गृह में उड़ाए गए नोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सराहनीय : SGRR का फार्माकोलॉजी विभाग जगा रहा है ड्रगरिएक्शन से बचाव की अलख

सराहनीय : SGRR का फार्माकोलॉजी विभाग जगा रहा है ड्रगरिएक्शन से बचाव की अलख

3 years ago
रुद्रप्रयाग : निहंग सिखों की सम्मानित विदाई पर उत्तराखंड सरकार घिरी, रुद्रप्रयाग में विवाद

रुद्रप्रयाग : निहंग सिखों की सम्मानित विदाई पर उत्तराखंड सरकार घिरी, रुद्रप्रयाग में विवाद

2 months ago
सुनहरा मौका: UKSSSC  ने जारी किया भर्ती परीक्षा का कैलेंडर

सुनहरा मौका: UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा का कैलेंडर

3 years ago
बड़ी खबर : पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का वीडियो वायरल, बोले जलागम में करोड़ों की बंदरबांट हो रही है

बड़ी खबर : पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का वीडियो वायरल, बोले जलागम में करोड़ों की बंदरबांट हो रही है

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.