मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती का है, जहां 6 बच्चों की मां का ट्रैक्टर ड्राइवर पर दिल आ गया। पत्नी के हाथों में महंगा मोबाइल देखकर भी पति को अक्ल नहीं आई, जिसके चलते 6 बच्चों की मां अमेरिका की बहू अपने प्रेमी के संग भाग गई। बहुत ढूंढने पर भी जब बहू नहीं मिली तब अमेरिका के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर बहू को ढूंढने की गुहार लगाई । दरअसल जनपद बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले अमेरिका के पुत्र राहुल की बहू का एक ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कल्याणपुर गांव में चल रहे तटबंध निर्माण में ट्रैक्टर ड्राइवर का काम करने वाले प्रेमी ने अमेरिका के बेटे राहुल की 34 वर्षीय पत्नी को पिछले दिनों एक महंगा मोबाइल फोन भी दिलवाया था।
जिसके चलते दोनों मोबाइल फोन के माध्यम से आराम के साथ बातें होती रहती थी। हालांकि अमेरिका के बेटे राहुल ने 6 बच्चों की मां अपनी पत्नी के हाथ में वह महंगा मोबाइल फोन भी देख लिया था, इसके बाद भी वह अपनी पत्नी को ट्रैक्टर ड्राइवर के संपर्क में रहने से नहीं रोक पाया। हालांकि वह इसका विरोध करता रहता था। लेकिन पत्नी उसके पीछे अपने प्रेमी के साथ मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क में बनी रहती थी। बीते दिन अमेरिका और उसका बेटा जब अपने काम धंधे पर गया था तो 6 बच्चों की मां राहुल की पत्नी अपने बच्चों को पति के जिम्मे छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई। वापस लौट कर आए अमेरिका और उसके बेटे राहुल ने जब घर में अपनी बहू को नदारद पाया तो उन्हें मामला समझते देर नहीं लगी। लेकिन उस समय तक काफी देर हो चुकी थी । अमेरिका ने अपनी बहू को तलाशने के लिए काफी दौड़ भाग की लेकिन नतीजा सिफर रहने पर पुलिस के पास पहुंचकर अमेरिका ने अपनी पुत्रवधू को ढूंढने की गुहार लगाई है।













