Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर:सेवानिवृत्त IAS की अध्यक्षता में बनी SIT करेगी रजिस्ट्रियों में हेराफेरी की जांच

July 26, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर:सेवानिवृत्त IAS की अध्यक्षता में बनी SIT करेगी रजिस्ट्रियों में हेराफेरी की जांच
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड में रजिस्ट्रियों कार्यालयों में जालसाजी करके धोखाधड़ी के मामलों की खबरें अक्सर सुनने में आती रहती हैं। इसी के मद्देनजर सरकार ने  सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी और जालसाजी की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।सेवानिवृत्त आईएएस सुरेंद्र सिंह रावत को इसका  अध्यक्ष‌ और  तीन अन्य सदस्य इस एसआईटी के सदस्य होंगे। पुलिस की ओर से डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर पी रेणुका देवी और निबंधन की ओर से एआईजी स्टांप अतुल कुमार शर्मा को बतौर सदस्य इस एसआईटी में शामिल किया गया है।  वित्त विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया हैं। इस एआईटी में विशेष सदस्य शामिल किए जा सकते हैं।

  जिलाधिकारी देहरादून को कुछ दिनों से रजिस्ट्री कार्यालय में गड़बड़ी की सूचना मिल रही थी, जिसके क्रम में जनसुनवाई कार्यक्रम में  पूर्व आईएएस प्रेमलाल से संबंधित भूमि की शिकायत से मामला सामने आया था कि रानीपोखरी क्षेत्र में  60 बीघा जमीन को फर्जीवाड़ा कर दूसरे लोगों के नाम किया गया था। इसमें पीलीभीत के दो लोगों के नाम सामने आए थे।  जिलाधिकारी द्वारा तीन और मामलों की जांच कराई तो उनमें भी इसी तरह की गड़बड़ी सामने आई। पता चला कि भू-माफिया द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके  रजिस्ट्रार कार्यालय में रखी जिल्दों में से पुरानी रजिस्ट्री के कागज फाड़कर उनके स्थान पर फर्जी कागजात लगा दिए गए हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

इस तरह भूमि को बेचने, दान करने वाले लोगों का भी ब्योरा बदला गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सब 1978 से 1990 के बीच हुई रजिस्ट्रियों में किया गया है। पिछले दिनों जिलाधिकारी के आदेश पर शहर कोतवाली में एक मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण किया और इस मामले की जांच, मुकदमे की विवेचना की निगरानी के लिए सीएम धामी ने  एसआईटी गठित करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में वित्त सचिव दिलीप जावलकर द्वारा एसआईटी के गठन के आदेश जारी किए गए हैं।

पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह रावत इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण जांचों में शामिल रहे हैं, और डीआईजी पी रेणुका देवी इससे पहले अंकिता हत्याकांड जैसे कई मामलों में एसआईटी प्रभारी रहीं हैं। वह वर्तमान में पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू के खिलाफ भी मुकदमे की जांच के लिए बनी एसआईटी की अध्यक्ष  हैं।

बनायी गई एसआईटी का कार्यक्षेत्र:

1- रिकॉर्ड रूम और रजिस्ट्री कार्यालय के सभी

दस्तावेज की समयबद्ध और गहन जांच करना ।

2- फर्जीवाड़े में दोषी कर्मचारियों को चिह्नित कर

उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करना।

3- भविष्य में इस तरह के फर्जीवाड़ों की पुनरावृत्ति न होने पाएं इस संबंध में भी  शासन को सुझाव    देना ।

4- वर्तमान में चल रही पुलिस विवेचना व भविष्य में आपराधिक जांच शुरू होने की स्थिति की निगरानी भी की जाएगी।

5- इस एसआईटी का कार्यकाल चार माह रहेगा, जिसे समय-समय पर बढ़ाया जा सकता है।

Tags: daily Hindi khabardaily Hindi news Uttarakhandexclusive Hindi khabarHindi khabarlatest Hindi khabarupdated Hindi khabar
Previous Post

ब्रेकिंग न्यूज: यूकेडी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कांग्रेस, बीजेपी की दलाली से नाराज यूकेडी कार्यकर्ता

Next Post

बड़ी कार्रवाई: फरार चल रहे आरोपी के घर की कुर्की,एई-जेई पेपर लीक मामले में था दोषी

Next Post
बड़ी  कार्रवाई: फरार चल रहे आरोपी के घर की कुर्की,एई-जेई पेपर लीक मामले में था दोषी

बड़ी कार्रवाई: फरार चल रहे आरोपी के घर की कुर्की,एई-जेई पेपर लीक मामले में था दोषी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

रोजगार : भारतीय वन्यजीव संस्थान मे निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

रोजगार : भारतीय वन्यजीव संस्थान मे निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

2 years ago
शिकंजा : सनवैली स्कूल देहरादून की मनमानी पर डीजी सख्त, लिखा कड़ा पत्र…….

शिकंजा : सनवैली स्कूल देहरादून की मनमानी पर डीजी सख्त, लिखा कड़ा पत्र…….

3 years ago
बड़ी खबर : क्या होगा उपनल कर्मियों का नियमितीकरण!

बड़ी खबर : क्या होगा उपनल कर्मियों का नियमितीकरण!

1 year ago
रुद्रप्रयाग : डीएम से बड़ा विधायक, 29 वर्षों में देखे 28 जिलाधिकारी

रुद्रप्रयाग : डीएम से बड़ा विधायक, 29 वर्षों में देखे 28 जिलाधिकारी

6 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत
  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

August 14, 2026
सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.