Tuesday, October 20, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

गुड न्यूज : उत्तराखंड में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, रामनगर में वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

July 13, 2026
in Uncategorized
0
गुड न्यूज : उत्तराखंड में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, रामनगर में वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

कॉर्बेट क्षेत्र में 12 साल बाद दूसरी बार हुई दुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी दर्ज, जैव विविधता के लिए शुभ संकेत

Related posts

आस्था : सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी को किया अर्पित, ग्वालियर के बाबा नारायण गिरि की अनोखी साधना बनी चर्चा का विषय

आस्था : सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी को किया अर्पित, ग्वालियर के बाबा नारायण गिरि की अनोखी साधना बनी चर्चा का विषय

October 17, 2026
आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

October 12, 2026

उत्तराखंड के रामनगर स्थित कॉर्बेट परिक्षेत्र में एक बार फिर दुर्लभ उड़न गिलहरी (फ्लाइंग स्क्विरल) की मौजूदगी दर्ज होने से वन्यजीव प्रेमियों और वन विभाग में उत्साह है। टेड़ा रोड स्थित एक निजी आवास से वन विभाग की टीम ने इस दुर्लभ जीव का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

कोसी रेंज में तैनात रेस्क्यू कर्मी आशीष कश्यप ने बताया कि उड़न गिलहरी का यह रेस्क्यू कॉर्बेट क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जानकारी के अनुसार, इस प्रजाति को कॉर्बेट में करीब 12 वर्ष बाद दूसरी बार देखा गया है। इससे पहले इसकी मौजूदगी ढिकुली क्षेत्र में दर्ज की गई थी।

वन विशेषज्ञों के अनुसार उड़न गिलहरी पूरी तरह रात्रिचर जीव है। यह पक्षियों की तरह पंखों से नहीं उड़ती, बल्कि अपने अगले और पिछले पैरों के बीच मौजूद विशेष झिल्ली (पैटेजियम) की सहायता से एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक लगभग 80 से 100 मीटर तक ग्लाइड करती है। दिन के समय यह पेड़ों के खोखलों में विश्राम करती है और रात में भोजन की तलाश में निकलती है।

वन विभाग का कहना है कि इस दुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी कॉर्बेट के जंगलों की समृद्ध जैव विविधता और स्वस्थ वन पारिस्थितिकी तंत्र का प्रमाण है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को ऐसा वन्यजीव दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

क्या खाती है उड़न गिलहरी?
उड़न गिलहरी सर्वाहारी होती है। इसका मुख्य भोजन जंगली फल, बीज, नट्स, कलियां, मशरूम, पेड़ों की छाल, सैप तथा विभिन्न प्रकार के कीड़े-मकोड़े होते हैं। आवश्यकता पड़ने पर यह छोटे पक्षियों के अंडे और छोटे जीव भी खा लेती है। सर्दियों के मौसम में यह भोजन एकत्र कर सुरक्षित स्थानों पर जमा भी करती है। वन पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

Previous Post

नई टिहरी: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण पर FIR

Next Post

देहरादून : विधानसभा-सचिवालय में नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी, ड्राइवर बने शख्स पर FIR

Next Post
देहरादून : विधानसभा-सचिवालय में नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी, ड्राइवर बने शख्स पर FIR

देहरादून : विधानसभा-सचिवालय में नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी, ड्राइवर बने शख्स पर FIR

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

राज्य स्थापना दिवस पार्ट 3 : दून में ढकोसला करती सरकार, अधमरा हुआ पत्रकार

राज्य स्थापना दिवस पार्ट 3 : दून में ढकोसला करती सरकार, अधमरा हुआ पत्रकार

11 months ago
दुखद : यहां आग लगने से दो मंजिला भवन हुआ खाक, ढाई माह की बच्ची के जिंदा जलने से मौत

दुखद : यहां आग लगने से दो मंजिला भवन हुआ खाक, ढाई माह की बच्ची के जिंदा जलने से मौत

10 months ago
दुखद  : नदी में नहाने गए दो युवक बहे, एक को SDRF ने बचाया, एक की मौत

ऋषिकेश : गंगा में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद दूसरे की तलाश जारी

1 year ago
साइबर क्राइम : उत्तरकाशी में रह रहे जर्मन नागरिक से 30 लाख की ठगी

साइबर क्राइम : उत्तरकाशी में रह रहे जर्मन नागरिक से 30 लाख की ठगी

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • लोक संस्कृति के नाम पर लूट : उत्तराखंड के कलाकार भूखे मर रहे हैं, सरकार 35 लाख खर्च कर भी नहीं सुन पाई दलेर पाजी का तारा रा रा…
  • बड़ी खबर : इधर रेखा आर्या केस में SIT की एंट्री, उधर मंत्री खजान दास का बड़ा बयान 
  • बड़ी खबर : ABP न्यूज डिजिटल में हड़कंप, नेहा राठौड़ के खिलाफ झूठी खबर चलाने पर तीन पत्रकारों की गई नौकरी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

लोक संस्कृति के नाम पर लूट : उत्तराखंड के कलाकार भूखे मर रहे हैं, सरकार 35 लाख खर्च कर भी नहीं सुन पाई दलेर पाजी का तारा रा रा…

लोक संस्कृति के नाम पर लूट : उत्तराखंड के कलाकार भूखे मर रहे हैं, सरकार 35 लाख खर्च कर भी नहीं सुन पाई दलेर पाजी का तारा रा रा…

October 20, 2026
बड़ी खबर : इधर रेखा आर्या केस में SIT की एंट्री, उधर मंत्री खजान दास का बड़ा बयान 

बड़ी खबर : इधर रेखा आर्या केस में SIT की एंट्री, उधर मंत्री खजान दास का बड़ा बयान 

October 20, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.