Sunday, October 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

गुड न्यूज : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, रुद्रप्रयाग डीएम विशाल मिश्रा ने बनाई खास पहचान

May 17, 2026
in Uncategorized
0
गुड न्यूज : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, रुद्रप्रयाग डीएम विशाल मिश्रा ने बनाई खास पहचान
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून/रुद्रप्रयाग। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी वर्ष 2026 की प्रारंभिक सूची में उत्तराखंड के पांच जिलाधिकारियों ने अपनी प्रशासनिक कार्यशैली और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। देशभर के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के मूल्यांकन के बाद जारी की गई “टॉप 100 बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स 2026” की सूची में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित प्रदेश के पांच डीएम को स्थान मिला है।

Related posts

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

October 11, 2026
बड़ी खबर : यहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप, छात्र ने कॉलेज छोड़ा

बड़ी खबर : यहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप, छात्र ने कॉलेज छोड़ा

October 11, 2026

इस सूची में नितिन सिंह भदौरिया, प्रशांत आर्य, मयूर दीक्षित और ललित मोहन रयाल भी शामिल हैं।

विशेष बात यह है कि रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने न केवल देश के शीर्ष 100 जिलाधिकारियों में जगह बनाई, बल्कि उत्तराखंड के शीर्ष पांच जिलाधिकारियों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इसे जनपद रुद्रप्रयाग के लिए गौरव और सम्मान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा किए गए इस मूल्यांकन में अधिकारियों के प्रशासनिक नेतृत्व, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार, पारदर्शिता, आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसंपर्क जैसे विभिन्न मानकों को आधार बनाया गया। प्रारंभिक सूची में चयनित लगभग 100 जिलाधिकारी और डिप्टी कमिश्नरों में से अब शीर्ष 25 अधिकारियों का अंतिम चयन किया जाएगा। अंतिम सूची फेम इंडिया मैगजीन के जून 2026 अंक में प्रकाशित होगी।

उत्तराखंड के इन अधिकारियों की उपलब्धि को प्रदेश की प्रशासनिक कार्यशैली और बेहतर सुशासन का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। वहीं रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए इसे जनपद के लिए गर्व का क्षण बताया है।

Previous Post

उत्तराखंड : भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी का निधन

Next Post

मौसम अपडेट : अगले 24 घंटे में प्रदेश के इन सात जनपदों में आंधी, तूफान और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी

Next Post
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : अगले 24 घंटे में प्रदेश के इन सात जनपदों में आंधी, तूफान और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

2 months ago
मौसम अपडेट : – प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम अपडेट : – प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

3 years ago

वीडियो : बाबा केदार की पंचमुखी डोली पहुंची धाम, हजारों श्रदालु बने साक्षी 

2 years ago
दर्दनाक : दो ट्रको में भयंकर टक्कर से ट्रक में आग लगने से चालक जिंदा जला

दर्दनाक : दो ट्रको में भयंकर टक्कर से ट्रक में आग लगने से चालक जिंदा जला

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • हरिद्वार : भाजपा को बड़ा झटका, दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
  • शख्सियत : कौन हैं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, जो उत्तराखंड के खटीमा से निकलकर Gen-Z आंदोलन का चेहरा बन गईं
  • गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

हरिद्वार : भाजपा को बड़ा झटका, दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

हरिद्वार : भाजपा को बड़ा झटका, दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

October 11, 2026
शख्सियत : कौन हैं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, जो उत्तराखंड के खटीमा से निकलकर Gen-Z आंदोलन का चेहरा बन गईं

शख्सियत : कौन हैं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, जो उत्तराखंड के खटीमा से निकलकर Gen-Z आंदोलन का चेहरा बन गईं

October 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.