Thursday, June 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

आगाज़ : सीएम धामी ने Poma Group के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का‌ MOU करके किया श्री गणेश……..

September 27, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
आगाज़ : सीएम धामी ने Poma Group के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का‌ MOU करके किया श्री गणेश……..
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग करते हुए लंदन के कई प्रमुख उद्योग घरानों से भेंट की और उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में लंदन में Poma Group के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टर MOU साइन किया गया है।सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने राज्य सरकार की ओर से MOU साइन किया है। सीएम धामी द्वारा सभी निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में उत्तराखंड में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आने के लिए आमंत्रित भी किया गया है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा ने कहा कि प्रदेश की भौगौलिक परस्थितियों को देखते हुए उत्तराखण्ड में इको फ्रैंडली टूरिज्म के क्षेत्र में निवेश की अपार सम्भावनाएं हैं। यहां यह बताते चलें कि Poma Group दुनियाभर में रोपवे निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी है।Poma Group का प्रदेश में काम करने का बहुत पुराना अनुभव है। चमोली जिले के औली रोपवे में Poma Group तकनीकी सहयोग प्रदान कर चुका है, इसके अलावा वर्तमान में Poma Group देहरादून-मसूरी रोपवे, एवं यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट्स में भी तकनीकी सहयोग कर रही है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा बताया गया है कि Poma Group ने हरिद्वार समेत कई अन्य धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों में रोपवे के लिए तकनीकी सहयोग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए निवेश की इच्छा जाहिर की गई है। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे, सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा समेत डेलीगेशन के अन्य सदस्य एवं इन्वेस्टर्स मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार का फोकस पर्यटन के साथ-साथ इकोलॉजी और इकॉनमी पर होने के साथ ही प्रदेश सरकार निवेश के लिए ऐसे रास्तों की तलाश कर रही है, जिसमें विकास और पर्यावरण का संतुलन बना रहे। इसीलिए रोपवे जैसे विकल्प उत्तराखण्ड में  एक ओर जहां पर्यटकों को सहुलियत प्रदान करेंगे तो दूसरी ओर स्थानीय लोगों की आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे और साथ ही पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी यह बेहतर सिद्ध होगा।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

 लंदन है बड़ा सर्विस सेक्टर केंद्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में निवेशकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लंदन सर्विस सेक्टर का भी बड़ा केंद्र है इसलिए यहां टूरिज्म, आईटी, हेल्थकेयर के क्षेत्र के बड़े निवेशक कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड एक पर्वतीय राज्य होने के कारण यहां की यहां कृषि जलवायु भी अन्य राज्यों से भिन्न है। आज के इस युग में यूरोप से लेकर सभी देशों के ऑर्गेनेक उत्पादों की विशेष मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस ग्लोबल समिट के द्वारा उत्तराखण्ड के उत्पादों को विदेशों में और प्रभावी ढंग से पंहुचाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दुनियाभर से निवेशक उत्तराखण्ड में आकर उद्योग स्थापित करें जिससे यहां की औद्योगिक गतिविधियों को और रफ्तार मिल सके।

Tags: daily global summit newsexclusive global summit newsGlobal summit newslatest global summit newsupdated global summit news
Previous Post

वारदात : सेंघ लगाकर ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ का सोना और हीरे उडाए……

Next Post

बड़ी खबर : लोकसभा आयोग ने किया भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी

Next Post
बड़ी खबर : लोकसभा आयोग ने किया भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी

बड़ी खबर : लोकसभा आयोग ने किया भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Indonesian Shuttlers Win Two Titles at 2017 World Junior Championships

4 years ago

ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत पैसे लेने के आरोप में गिरफ्तार हुई और पैसे देकर छूट गई

2 years ago
मौसम अपडेट : इस दिन से होगी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी

मौसम अपडेटेड : आज से बदलेगा प्रदेश का मौसम, बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

2 years ago
दुखद : यहां सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

दुखद : यहां सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग : श्रीनगर से लापता किशोरी के कमरे से मिला सुसाइड नोट, अलकनंदा में सर्च अभियान तेज
  • ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग के जखोली में बारिश का कहर, सड़के बंद, विद्युत आपूर्ति ठप, जनजीवन अस्त व्यस्त
  • दुखद : आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, एक की मौत दूसरे में रेबीज के लक्षण

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग : श्रीनगर से लापता किशोरी के कमरे से मिला सुसाइड नोट, अलकनंदा में सर्च अभियान तेज

ब्रेकिंग : श्रीनगर से लापता किशोरी के कमरे से मिला सुसाइड नोट, अलकनंदा में सर्च अभियान तेज

June 11, 2026
ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग के जखोली में बारिश का कहर, सड़के बंद, विद्युत आपूर्ति ठप, जनजीवन अस्त व्यस्त

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग के जखोली में बारिश का कहर, सड़के बंद, विद्युत आपूर्ति ठप, जनजीवन अस्त व्यस्त

June 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.