Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

रुद्रप्रयाग : पहाड़ में सनसनी, टीचर ने किया दो सभासदों पर चाकू से हमला

September 3, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
रुद्रप्रयाग : पहाड़ में सनसनी, टीचर ने किया दो सभासदों पर चाकू से हमला
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में रात एक सनसनीखेज और खौफनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। एक स्थानीय स्कूल में कार्यरत शिक्षक और दो सभासदों विक्की आनंद सजवाण और हिमांशु भट्ट की आपसी झड़प ने तब खतरनाक मोड़ ले लिया जब शिक्षक ने धारदार हथियार से सभासदों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल अब दोनों की हालत नाजुक है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए थाना अगस्त्यमुनि में तहरीर देते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

 

पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि बीते एक सितंबर 2025 की रात को 10 बजे सभासद विक्की आनंद सजवाण और हिमांशु भट्ट अगस्त्यमुनि में एक होटल में खाना खा रहे थे। इसी दौरान, स्थानीय स्कूल में कार्यरत दो शिक्षक शराब के नशे में वहां पहुंचे। कुछ ही देर में उनका होटल मालिक के साथ झगड़ा होने लगा। झगड़ा बढ़ता देख दोनों सभासद बीच बचाव करने के लिए आए, शिक्षक सभासदों से भी झगड़ा करने लगा।

अचानक से शिक्षक विनोद कुमार ने दोनों सभासदों को चाकू से वार कर दिया, दोनों सभासदों को खून से लतपत हालत में अस्पताल लाया गया, अधिक खून बहने और गुप्तांग की चोट को देखते हुए अस्पताल द्वारा आगे रेफर किया गया। दोनों सभासदों को रुद्रप्रयाग के बोहरा अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉ. आनंद बोहरा द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है. नगर पंचायत अध्यक्ष ने दोनों शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग की है।

थानाध्यक्ष महेश रावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। जहां उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया गया. जहां से उन्हें आगे रेफर किया गया है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से एक तहरीर दी गई है, एफआरआई दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने कहा कि एक सभासद उनका परिजन है, जबकि दूसरा पार्टी का पदाधिकारी है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया और कहा कि पुलिस जांच में हीलाहवाली कर आरोपी को बचा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है, ऐसा न होने पर सड़कों पर आंदोलन होगा।

Tags: बड़ी खबर
Previous Post

गैरसैंण : ग्रीष्मकालीन राजधानी में गर्भवती की मौत, जनता में जनाक्रोश

Next Post

सरकार बहादुर : जेल बनाने के लिए सीएम धामी ने दिए 477 लाख, आपदा पीड़ितों को 5 हजार के चैक

Next Post
सरकार बहादुर : जेल बनाने के लिए सीएम धामी ने दिए 477 लाख, आपदा पीड़ितों को 5 हजार के चैक

सरकार बहादुर : जेल बनाने के लिए सीएम धामी ने दिए 477 लाख, आपदा पीड़ितों को 5 हजार के चैक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गजब : चार युवतियों ने किया पुरुष का बलात्कार

गजब : चार युवतियों ने किया पुरुष का बलात्कार

4 months ago

ब्रेकिंग : ‘गुलाबी शरारा’ गीत यूट्यूब पर दोबारा, पकड़ा गया गजेंद्र राणा झूठ तुम्हारा

2 years ago
दोस्ती और यार : नशे में यार, एक थार सहित दो गिरफ्तार

दोस्ती और यार : नशे में यार, एक थार सहित दो गिरफ्तार

2 years ago
सनसनी : खंडहर में मिला महिला का शव

सनसनी : खंडहर में मिला महिला का शव

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.