Wednesday, October 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

क्राइम : सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के विवाद में एक की हत्या

October 25, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
क्राइम : सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के विवाद में एक की हत्या
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र की हरिनगर कॉलोनी में गुरुवार रात सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो वायरल करने को लेकर हुए विवाद ने एक अधेड़ की जान ले ली। आरोप है कि इस दौरान तीन भाइयों और उनके माता-पिता ने मिलकर एक अधेड़ व्यक्ति नितिन सिंह पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया।
घटना रात करीब एक बजे हुई। गंभीर रूप से घायल नितिन सिंह को पहले सितारगंज और बाद में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक नितिन सिंह के परिजन रात करीब एक बजे शव लेकर नानकमत्ता थाने पहुँचे। एसओ उमेश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा गया।

Related posts

उपनल कर्मियों के लिए अच्छी खबर : मिलेगा न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ

बड़ी खबर : पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर होगी भर्ती, देहरादून में बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल

October 21, 2026
बड़ी खबर : रेखा आर्या विवाद में पति पप्पू गिरधारी को झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, अब गिरफ्तारी तय

बड़ी खबर : 36 साल पुराने जैन दंपति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 21, 2026

परिवार के 5 सदस्यों पर FIR
शुक्रवार को मृतक के बहू सोनी पत्नी शंकर विश्वास ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि आशीष विश्वास ने सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी फोटो वायरल कर दी थी। इसी बात को लेकर उनके ससुर नितिन सिंह, किरायेदार मनजीत सिंह और परिवार के अन्य सदस्य आशीष के घर पहुँचे और फोटो के बारे में पूछताछ की।
सोनी ने आरोप लगाया कि इसी दौरान, आशीष विश्वास, उसके भाई विक्रम विश्वास, विशाल विश्वास, उनके पिता विद्युत विश्वास और मां ममता विश्वास ने लाठी-डंडों और हथौड़े से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में नितिन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। वहीं, मनजीत सिंह और सास अनीता भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोनी ने पुलिस को यह भी बताया कि नितिन सिंह और विक्रम विश्वास के बीच पहले से ही लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या (IPC 302) का मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

ब्रेकिंग : 1 नवंबर को शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करेगा राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ

Next Post

जखोली : पांच दिवसीय कृषि एवं पर्यटन मेला शुरू, धूमधाम से हुआ शुभारंभ

Next Post
जखोली : पांच दिवसीय कृषि एवं पर्यटन मेला शुरू, धूमधाम से हुआ शुभारंभ

जखोली : पांच दिवसीय कृषि एवं पर्यटन मेला शुरू, धूमधाम से हुआ शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ा हादसा : चकराता के टाइगर फॉल में झरने के साथ गिरा पेड़, दो की मौत चार घायल

बड़ा हादसा : चकराता के टाइगर फॉल में झरने के साथ गिरा पेड़, दो की मौत चार घायल

1 year ago
बड़ी खबर : वन्यजीवों के हमले को लेकर सीएम धामी सख्त, हटाए गए पौड़ी डीएफओ

बड़ी खबर : वन्यजीवों के हमले को लेकर सीएम धामी सख्त, हटाए गए पौड़ी डीएफओ

10 months ago
गजब : छात्रों ने किया गुरुजी को फेल, छात्र-छात्राओं में निराशा

बड़ी खबर : शिक्षा विभाग में आरक्षण के आधार पर चयन पाने वाले शिक्षकों को तगड़ा झटका, जांच के दायरे में 54 महिला शिक्षक

2 years ago
ब्रेकिंग : अब यहां भालू के हमले में महिला गंभीर घायल

ब्रेकिंग : अब यहां भालू के हमले में महिला गंभीर घायल

9 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर होगी भर्ती, देहरादून में बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल
  • बड़ी खबर : 36 साल पुराने जैन दंपति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
  • गुड न्यूज : रुद्रप्रयाग की बेटी रीतिका रावत ने बढ़ाया मान, उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

उपनल कर्मियों के लिए अच्छी खबर : मिलेगा न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ

बड़ी खबर : पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर होगी भर्ती, देहरादून में बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल

October 21, 2026
बड़ी खबर : रेखा आर्या विवाद में पति पप्पू गिरधारी को झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, अब गिरफ्तारी तय

बड़ी खबर : 36 साल पुराने जैन दंपति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.