Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

ब्रेकिंग : देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों के डीएम बदले, शासन में भी बड़ा फेरबदल 

September 5, 2024
in एक्सक्लूसिव, राजनीति
0
ब्रेकिंग : देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों के डीएम बदले, शासन में भी बड़ा फेरबदल 
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस और पीसीएस अफसरों के बम्पर तबादले किए हैं। 6 जिलों के डीएम और कई जिलों के सीडीओ भी बदले गए हैं। खासकर हरिद्वार और देहरादून जिले के डीएम भी बदल दिए हैं। देहरादून में आईएएस सविन बंसल और हरिद्वार में कमेंद्र सिंह को डीएम बनाया है। इसमें अलावा शासन के कुछ अफसरों के विभाग कम किए हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

सरकार ने देर रात करीब 45 अफसरों के तबादले के आदेश किये हैं। तबादला सूची में देहरादून में सविन बंसल, हरिद्वार में कामेंद्र सिंह, पिथौरागढ़ में विनोद गिरी गोस्वामी, चमोली में आशीष तिवारी, बागेश्वर में आशीष भटगाई को डीएम बनाया गया है। जबकि आलोक कुमार अल्मोड़ा के डीएम होंगे। इसके अलावा वरिष्ठ पीसीएस सुंदर लाल सेमवाल को उत्तरकाशी और अभिनव शाह को देहरादून का सीडीओ बनाया है।

सचिवालय में भी बड़ा फेरबदल
शासन ने आईएएस रमेश कुमार सुधांशु से प्रमुख सचिव राजस्व वापस ले लिया है। आईएएस एल फैनाई प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं विकास निगम वापस ले लिया है। आर मीनाक्षी सुंदरम से सचिव मुख्यमंत्री, श्रम सचिव, अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य कल्याण बोर्ड वापस ले लिया है। इसके अलावा आईएएस शैलेश बगौली से सचिव उच्च शिक्षा वापस ले लिया है। रविनाथ रमन को सचिव उच्च शिक्षा सचिव, सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस पंकज कुमार पांडे से सचिव आयुष एवं शिक्षा वापस लेकर सचिव श्रम, अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी अतिरिक्त दी गई है। आईएएस रंजीत कुमार को सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। हरिश्चंद्र सेमवाल को आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी दुबारा दी गई है। आईएएस विनय शंकर पांडे से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड औद्योगिक विकास निगम, महानिदेशक आयुक्त उद्योग उत्तराखंड, मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम बोर्ड वापस ले लिया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र नरपल सुरेंद्र नारायण पांडे को सचिव राजस्व बनाया गया है। जबकि दीपक रावत को कुमाऊं कमिश्नर के साथ सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव सविन बंसल को जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है। सी रविशंकर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी वापस ले ली है। युगल किशोर पंत को अपर सचिव पंचायती राज, निदेशक स्वजल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उनसे अपर सचिव पर्यटन , अपर मुख्य कार्यकारी पर्यटन का पद हटा दिया गया है । धीरज गबर्याल को जिलाधिकारी हरिद्वार से हटाकर अपर सचिव ग्राम्य विकास अपर सचिव पीडब्ल्यूडी, आयुक्त ग्राम्य विकास बनाया गया है। सोनिका को जिलाधिकारी देहरादून से हटाकर अपर सचिव सहकारिता, निबंध सहकारिता मुख्य कार्य अधिकारी उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी की जिम्मेदारी दी गई है। डॉक्टर इकबाल को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी की जिम्मेदारी दी गई है। कमेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया गया है। रीना जोशी को डीएम पिथौरागढ़ से हटकर अपर सचिव कार्मिक, सिंचाई की जिम्मेदारी दी गई है। अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर को हटाकर प्रबंध निदेशक केएमबीएन की जिम्मेदारी दी गई है। आलोक कुमार पांडे को जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। हिमांशु खुराना को जिलाधिकारी
चमोली से हटाते हुए मुख्य कार्य अधिकारी पीएमजीएसवाई, सचिव सेवा का अधिकार आयोग की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक रोहिल्ला को अपर सचिव पर्यटन, अपर मुख्य कार्याधिकारी पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी सौंप गई है। उनसे उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर हटा दिया है। आईएएस बंशीधर तिवारी को कुछ विभाग महानिदेशक विद्यालय शिक्षा, पदेन राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान की जिम्मेदारी हटा दी है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल को हटा दिया गया है। उनको अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशांत कुमार आर्य से आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी हटाकर एमडी जीएमवीएन बनाया गया है। संदीप तिवारी को जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। इसके अलावा आशीष भटगाईं को जिलाधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंप गई है। विनोद गिरि गोस्वामी को डीएम पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। अपूर्व पांडे को पौड़ी से हटकर अपर सचिव पेयजल , सचिव रियल एस्टेट की जिम्मेदारी सौंप गई है। श्रीमती गरिमा रौंकली को अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

एक आईएफएस, 8 आईएएस समेत 13 पीसीएस भी बदले
आईएफएस पराग मधुकर धकाते से विशेष सचिव मुख्यमंत्री वापस ले लिया है। आईएएस प्रकाश चन्द्र निदेशक समाज कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आकांक्षा को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा से हटकर मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। मनीष कुमार को मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर के साथ अधिशासी निदेशक उत्तराखंड ग्रामीण विकास संस्थान उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी सौंप गई है । प्रतीक जैन को विकास मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार हटा दिया है। उनको प्रबंध निदेशक उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम और महानिदेशक आयुक्त उद्योग की जिम्मेदारी सौंप गई है। उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी जय किशन को हटाकर उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह में भेजा गया है। मुख्य विकास अधिकारी चमोली अभिनव शाह को हटकर मुख्य विकास अधिकारी देहरादून मनाया गया है ।दीपक सैनी को जॉइंट में स्टेट मसूरी से हटकर मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है। दिनेश शासनी को जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से हटकर मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। रामदत्त पालीवाल को अधिशासी निदेशक उत्तराखंड ग्रामीण विकास संस्थान हटाकर निर्देशक मंडी परिषद हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंप गई है। बीएस चलाल को निदेशक मंडी परिषद हल्द्वानी से हटकर निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग गोविंद बल्लभ पंत के विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंप गई है। पीसीएस सुंदरलाल सेमवाल सचिव रेरा से हटकर उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गिरीश चंद्र गुणवत्ता को उप निदेशक आइटीडीए, सचिव सेवा का अधिकार से हटकर मुख्य विकास अधिकार पौड़ी बनाए गए हैं।

Tags: उत्तराखंड सरकार
Previous Post

बड़ी खबर : पत्रकार योगेश डिमरी प्रकरण मे प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला, पूछा कि भाजपा सरकार माफियाओं के चुंगल से कब बाहर निकलेगी?

Next Post

बड़ी खबर : सीएम धामी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा ‘वह मुख्यमंत्री हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वह कुछ भी कर सकते हैं’

Next Post
बड़ी खबर : सीएम धामी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा ‘वह मुख्यमंत्री हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वह कुछ भी कर सकते हैं’

बड़ी खबर : सीएम धामी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा 'वह मुख्यमंत्री हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वह कुछ भी कर सकते हैं'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शासन से बड़ी खबर : रूद्रप्रयाग मुख्य विकास अधिकारी का चंपावत तबादला

शासन से बड़ी खबर : रूद्रप्रयाग मुख्य विकास अधिकारी का चंपावत तबादला

1 year ago
रूद्रप्रयाग : जनपद के लिए 58 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि स्वीकृत, लेकिन 13 वर्षो से जाखणी-टेंडवाल मोटर मार्ग अधर मे, कुर्सी के सहारे पहुंच रहे सड़क तक मरीज, विधायक जी द्वारा गोली पर गोली, सीएम से हुई शिकायत

रूद्रप्रयाग : जनपद के लिए 58 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि स्वीकृत, लेकिन 13 वर्षो से जाखणी-टेंडवाल मोटर मार्ग अधर मे, कुर्सी के सहारे पहुंच रहे सड़क तक मरीज, विधायक जी द्वारा गोली पर गोली, सीएम से हुई शिकायत

3 months ago
शर्मनाक : यहां भाई ने ही कर दी अपनी बहन की हत्या

शर्मनाक : यहां भाई ने ही कर दी अपनी बहन की हत्या

11 months ago
ठगी : धोखाधड़ी करके फ्लैट के नाम पर करोड़ों रुपए हडपे

ठगी : धोखाधड़ी करके फ्लैट के नाम पर करोड़ों रुपए हडपे

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.