Wednesday, August 19, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

मुसीबत : मोबाइल के नाम पर “झुनझुना” थमा रही कंपनियां, रुद्रप्रयाग-जखोली में महंगे रिचार्ज और खराब नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान

August 18, 2026
in Uncategorized
0
मुसीबत : मोबाइल के नाम पर “झुनझुना” थमा रही कंपनियां, रुद्रप्रयाग-जखोली में महंगे रिचार्ज और खराब नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान
Share on FacebookShare on Whatsapp

जखोली। रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड में निजी और सरकारी दूरसंचार कंपनियों की सेवाओं को लेकर आम जनता में गहरा आक्रोश है। आरोप है कि एयरटेल, जियो, बीएसएनएल सहित अन्य कंपनियां और उनकी पार्टनर फर्में उपभोक्ताओं से मोटा रिचार्ज तो करवा रही हैं, लेकिन बदले में गुणवत्तापूर्ण नेटवर्क देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही हैं।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन कॉल ड्रॉप, इंटरनेट की धीमी गति और नेटवर्क का पूरी तरह गायब रहना आम बात हो गई है। महंगे प्लान रिचार्ज करवाने के बाद भी लोगों को बुनियादी सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। इससे छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, व्यापारियों के ऑनलाइन लेनदेन और आपातकालीन संपर्क सभी प्रभावित हो रहे हैं।

Related posts

श्रीनगर : नगर निगम मेयर आरती भण्डारी 10 पार्षद समेत भाजपा में शामिल 

श्रीनगर : नगर निगम मेयर आरती भण्डारी 10 पार्षद समेत भाजपा में शामिल 

August 19, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

August 19, 2026

स्थानीय व्यापारी जितेंद्र बुटोला ने संचार विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा दूरसंचार व्यवस्था जनता के हित में नहीं है। कंपनियां उपभोक्ताओं से पूरे पैसे वसूल रही हैं लेकिन सेवा के नाम पर कुछ नहीं दे रही हैं। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मयंक काला ने रिचार्ज प्लान की अवधि को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कंपनियां हर महीने रिचार्ज करवाती हैं लेकिन प्लान 28 दिन का देकर बेचा जा रहा है। फरवरी को छोड़कर बाकी महीनों में 30 और 31 दिन होते हैं, फिर उपभोक्ताओं से पूरे महीने का पैसा लेकर 2-3 दिन की सेवा कम क्यों दी जा रही है। यह उपभोक्ताओं के साथ सीधा शोषण है।

लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में जब राजधानी के दूरसंचार अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही विभागीय टीम जखोली क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण करेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दूरसंचार कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, क्षेत्र में नए टावर लगाकर नेटवर्क को मजबूत किया जाए और रिचार्ज प्लान को वास्तविक 30-31 दिन का किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को उनके पैसे के अनुरूप सेवा मिल सके।

Previous Post

रुद्रप्रयाग : विकासखंड जखोली मे विधुत वितरण खंड सुमाड़ी समाधान शिविर का आयोजन, ग्रामिणों ने जताया आभार

Next Post

ब्रेकिंग : कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को एसएसपी ने किया बड़ा फेरबदल, 7 पुलिसकर्मियों के तबादले

Next Post
ब्रेकिंग : कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को एसएसपी ने किया बड़ा फेरबदल, 7 पुलिसकर्मियों के तबादले

ब्रेकिंग : कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को एसएसपी ने किया बड़ा फेरबदल, 7 पुलिसकर्मियों के तबादले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : शादी समारोह में फायरिंग, 9 साल के बच्चे की मौत

दुखद : शादी समारोह में फायरिंग, 9 साल के बच्चे की मौत

2 years ago
शर्मनाक: बाबा के धाम को युगल जोड़े द्वारा कंपनी गार्डन समझकर की गई हरकत से श्रद्धालुओं में उबाल

शर्मनाक: बाबा के धाम को युगल जोड़े द्वारा कंपनी गार्डन समझकर की गई हरकत से श्रद्धालुओं में उबाल

3 years ago
ब्रेकिंग : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच की मौत

ब्रेकिंग : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच की मौत

1 year ago
दुखद : यहां कार के ऊपर गिरा चीड़ का पेड़, एक की मौत एक गंभीर घायल

दुखद : यहां कार के ऊपर गिरा चीड़ का पेड़, एक की मौत एक गंभीर घायल

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • श्रीनगर : नगर निगम मेयर आरती भण्डारी 10 पार्षद समेत भाजपा में शामिल 
  • मौसम अपडेट : आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा
  • ब्रेकिंग : कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को एसएसपी ने किया बड़ा फेरबदल, 7 पुलिसकर्मियों के तबादले

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

श्रीनगर : नगर निगम मेयर आरती भण्डारी 10 पार्षद समेत भाजपा में शामिल 

श्रीनगर : नगर निगम मेयर आरती भण्डारी 10 पार्षद समेत भाजपा में शामिल 

August 19, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

August 19, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.