Monday, June 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

संघर्ष : राज्य निर्माण सेनानियों की लड़ाई लड़ेंगे शिव प्रसाद सेमवाल

September 20, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
संघर्ष : राज्य निर्माण सेनानियों की लड़ाई लड़ेंगे शिव प्रसाद सेमवाल
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

स्वर्गीय गंभीर सिंह कठैत को उत्तराखंड आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित करने एवं उन्हें शहीद का दर्जा प्रदान करने की मांग को जिलाधिकारी से मिले राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल। सौंपा ज्ञापन

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल तथा सुभाष नौटियाल और उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने टिहरी की जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल से मुलाकात की और स्वर्गीय गंभीर सिंह कठैत को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और शहीद का दर्जा देने की मांग की साथ ही कहा कि नई टिहरी स्थित बौराडी स्टेडियम का नामकरण सहित गंभीर सिंह कठैत के नाम पर किए जाने की घोषणा अभी तक भी अधूरी है।

शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि स्व. गंभीर सिंह कठैत ने उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर चले आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी जान की परवाह किए बिना संघर्ष किया। वे टिहरी क्षेत्र के निवासी थे और उत्तराखंड आंदोलन कार्यों पर दर्ज मुकदमों को वापसी के लिए जनपद मुख्यालय नई तेरी नगर में वर्ष 2004 में हुए एक आंदोलन के दौरान स्वर्गीय गंभीर सिंह कठैत शहीद हो गए थे।
उन्हें अभी तक उत्तराखंड आंदोलनकारी घोषित नहीं किया गया है जबकि आंदोलन के दौरान 5 जनवरी 1994 और 28 मार्च 1994 को दो बार विभिन्न धाराओं में जेल में भी रहे।
उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि उनका बलिदान उत्तराखंड के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है, किंतु दुर्भाग्यवश, उन्हें अभी तक आधिकारिक रूप से उत्तराखंड आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित नहीं किया गया है और न ही शहीद का दर्जा प्रदान किया गया है।
उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अनेक लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिसके फलस्वरूप वर्ष 2000 में उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ। स्वर्गीय कठैत जैसे योद्धाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनकी स्मृति में उनकी माता द्वारा उठाई गई मांगों, जैसे टिहरी में उनकी प्रतिमा का अनावरण, को भी पूरा किया जाना चाहिए।

सुभाष नौटियाल ने कहा कि हमारी पार्टी इस मांग को लेकर प्रतिबद्ध है कि स्वर्गीय गंभीर सिंह कठैत को उत्तराखंड आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित किया जाए तथा उन्हें शहीद का दर्जा प्रदान किया जाए, ताकि उनके परिवार को उचित सम्मान, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
इस मामले पर शीघ्र विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें और स्वर्गीय गंभीर सिंह कठैत को उत्तराखंड आंदोलनकारी एवं शहीद का दर्जा प्रदान करने की दिशा में उचित आदेश जारी करें।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

सराहनीय : पहाड़ की 22 साल की नीतू चला रही 16 टायर का 35 टन का ट्राला

Next Post

धर्म संस्कृति : देश भर में शरादिया नवरात्रि की धूम, जानिए शुभ मुहूर्त

Next Post
धर्म संस्कृति : देश भर में शरादिया नवरात्रि की धूम, जानिए शुभ मुहूर्त

धर्म संस्कृति : देश भर में शरादिया नवरात्रि की धूम, जानिए शुभ मुहूर्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

आगाज़ : सीएम धामी ने Poma Group के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का‌ MOU करके किया श्री गणेश……..

आगाज़ : सीएम धामी ने Poma Group के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का‌ MOU करके किया श्री गणेश……..

3 years ago
लापरवाहीः  सुरंग में 40 नहीं 41 मजदूर फंसे हुए हैं,6 दिन बाद पता चला

लापरवाहीः सुरंग में 40 नहीं 41 मजदूर फंसे हुए हैं,6 दिन बाद पता चला

3 years ago
बड़ी खबर : पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल, दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की धमकी

बड़ी खबर : पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल, दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की धमकी

11 months ago
बड़ी खबर : सरकार ने चुनाव से पूर्व खोला नौकरियों का पिटारा

बड़ी खबर : सरकार ने चुनाव से पूर्व खोला नौकरियों का पिटारा

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन
  • अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • मौसम अपडेट : 15 जून तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

June 15, 2026
अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

June 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.