Tuesday, September 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

रूद्रप्रयाग : पीएम आवास योजना में बड़ा खेल, हकदार दरकिनार, पूंजीपतियों की बल्ले-बल्ले

August 7, 2026
in Uncategorized
0
रूद्रप्रयाग : पीएम आवास योजना में बड़ा खेल, हकदार दरकिनार, पूंजीपतियों की बल्ले-बल्ले
Share on FacebookShare on Whatsapp

जखोली। प्रधानमंत्री आवास योजना में रुद्रप्रयाग जनपद से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि योजना का लाभ जरूरतमंदों को देने की बजाय सक्षम और पूंजीपति परिवारों को दे दिया गया है।

Related posts

देवभूमि उद्यमिता योजना के 6 दिवसीय रेजिडेंशियल EDP का IIM काशीपुर में समापन

देवभूमि उद्यमिता योजना के 6 दिवसीय रेजिडेंशियल EDP का IIM काशीपुर में समापन

September 22, 2026
बड़ी खबर : हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर : हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

September 22, 2026

यहां बता दें कि विकासखंड जखोली की 108 ग्राम पंचायतों और 40 क्षेत्र पंचायतों से लगातार लाभार्थियों के चयन में धांधली की शिकायतें मिल रही हैं।

सबसे ताजा मामला ग्राम पंचायत धनकुराली से सामने आया है। यहां ग्राम प्रधान पर आरोप है कि प्रधान द्वारा मनमाने तरीके से सर्वे कर 16 परिवारों को पीएम आवास के लिए चिन्हित किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्वे में पात्रता के नियमों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया, और गांव में पीएम आवास संबंधित कोई बैठक आयोजित नहीं की गई है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 82 वर्षीय वृद्ध महिला दौला देवी का नाम सूची में नहीं है। दौला देवी के पति का निधन कई वर्ष पहले हो चुका है और परिवार में उनका कोई सदस्य भी नहीं है। पारिवारिक मजबूरी के चलते वह पड़ोस में अपने परिजनों के साथ वह रहने को मजबूर हैं। इसके बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला।

स्थानीय जनता का कहना है कि धनकुराली अकेली पंचायत नहीं है। जखोली ब्लॉक की कई पंचायतों में इसी तरह प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुंचाया गया है, जबकि असली हकदार योजना से वंचित रह गए। पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी से नाराज लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामिणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास जैसी जनकल्याणकारी योजना में इस तरह की गड़बड़ी गरीबों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों पर कार्रवाई कर पात्र लाभार्थियों को तुरंत आवास का लाभ दिया जाए।

सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह राणा ने उप जिला अधिकारी को लिखित शिकायत में बताया है कि ग्राम प्रधान ने उचित लाभार्थियों को दरकिनार कर पूंजीपतियों को योजना का लाभ दिया है।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर मामले की जांच के निर्देश दिए।
खंड विकास अधिकारी से जब मोहन सिंह राणा द्वारा संपर्क करने की कोशिश की गई, तो न वह कार्यालय पर मिले और ना ही उन्होंने फोन रिसीव किया।

मोहन सिंह राणा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत धनकुराली में प्रधानमंत्री आवास के तहत चयनित फर्जी 16 लाभार्थियों की सूची को रद्द करते हुए, उक्त सर्वे पर दोबारा सर्वे कर उचित लाभार्थियों को निष्पक्ष भाव से सरकारी योजना के तहत चयनित किया जाए, अन्यथा हमें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Previous Post

मौसम अपडेट :आज बादल और शाम को गरज के साथ बारिश, कल भारी बारिश की चेतावनी

Next Post

दुखद : देवप्रयाग में खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Next Post
दुखद : देवप्रयाग में खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

दुखद : देवप्रयाग में खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

फेरबदल : पूर्व आईपीएस दिलीप सिंह बने नए सूचना आयुक्त

फेरबदल : पूर्व आईपीएस दिलीप सिंह बने नए सूचना आयुक्त

1 year ago
वहशीपन : महाकाल की नगरी में मानवता हुई शर्मसार

वहशीपन : महाकाल की नगरी में मानवता हुई शर्मसार

3 years ago

सावधान : गाड़ी लेकर घर से बाहर निकल रहे हैं तो खबर आपके लिए जरूरी है

3 years ago
कार्यवाही : प्रधानाचार्य‌को किया निलंबित जानिए मामला……

कार्यवाही : प्रधानाचार्य‌को किया निलंबित जानिए मामला……

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • देवभूमि उद्यमिता योजना के 6 दिवसीय रेजिडेंशियल EDP का IIM काशीपुर में समापन
  • बड़ी खबर : हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार
  • फिर गिरफ्तार हुआ बिरजू मयाल, कोतवाली में हंगामे के बाद भेजा जेल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

देवभूमि उद्यमिता योजना के 6 दिवसीय रेजिडेंशियल EDP का IIM काशीपुर में समापन

देवभूमि उद्यमिता योजना के 6 दिवसीय रेजिडेंशियल EDP का IIM काशीपुर में समापन

September 22, 2026
बड़ी खबर : हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर : हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

September 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.