Tuesday, June 16, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

गजब : रिश्वत लेने के लिए पटवारियों का नया पैंतरा, कागजात पूरे होने पर भी नहीं बनाते प्रमाण पत्र

August 17, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
गजब : रिश्वत लेने के लिए पटवारियों का नया पैंतरा, कागजात पूरे होने पर भी नहीं बनाते प्रमाण पत्र
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

रिपोर्ट – हरिश्चंद्र शर्मा

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

काशीपुर। ग्रामीण क्षेत्रों मे राजस्व उपनिरीक्षक, जिसे स्थानीय भाषा में ‘पटवारी’ और प्रशासनिक भाषा में लेखपाल भी कहा जाता है, अपनी मनमानियों एवं तानाशाही के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है। तानाशाही और मनमानी का कारण इनके द्वारा दी गई प्रथम जांच रिपोर्ट है। जिसके आधार पर यह है जनता द्वारा पैसे ना देने पर उनको चक्कर पर चक्कर लगवाते हैं।

सरकार के द्वारा तहसील कार्यालय के माध्यम से किसानों और आम आदमी की जरूरत के प्रमाण पत्रों जारी करने और सुलभ सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्थापना की गई, परंतु अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी के चलते धामी सरकार की कार्यशैली का प्रश्न चिन्ह लगाने का जो प्रयास चल रहा है। वह कहीं न कहीं आम जनता के साथ खुलेआम खिलवाड़ है।

ऐसा ही एक प्रकरण काशीपुर तहसील का है। नीरज कुमार के द्वारा अपने बेटे अभय कौशिक का स्थाई प्रमाण पत्र के लिए आवेदन संख्या-UK24ES0100150196 दिनांक 20 मई 2024 को किया गया। पहली बार उसका आवेदन परिवार रजिस्टर की नकल पुरानी होने पर निरस्त कर दिया गया। जब दूसरी बार उसके द्वारा परिवार रजिस्टर की नई नकल लगाकर आवेदन संख्या-UK24ES0100180533 दिनांक 13 जून 2024 पर किया गया तो फिर दोबारा भी निरस्त कर दिया।  जब उसके द्वारा यह जानकारी हासिल की गई कि उसका आवेदन क्यों निरस्त किया गया तो पता लगा कि उसमें कोई भी कारण नहीं था। मनमानी तानाशाही और भ्रष्टाचार के चलते आखिर उसके स्थाई प्रमाण पत्र के आवेदन को क्यों निरस्त किया गया। जब इस बात को लेकर वह सरताज लेखपाल के पास पहुंचा और उसने उनसे पूछा कि मेरा आवेदन क्यों निरस्त किया गया तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पर लेखपाल के द्वारा उन्हें तीसरी बार आवेदन संख्या-UK24ES010020051दिनांक 1 जुलाई 2024 को करने को कहा। तब मुश्किल से तीन महीने बाद उनका स्थाई प्रमाण पत्र बन पाया। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने अपने बेटे अभय कौशिक का आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु आए और संपत्ति का प्रमाण पत्र(ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र के लिए आवेदन संख्या-UK24RD1000027635 दिनांक 18 जुलाई 2024 को किया। सारे कागजात सही होने पर भी लेखपाल (राजस्व उप निरीक्षक, पटवारी ) के द्वारा उसको निरस्त कर दिया गया। आखिर बार-बार प्रमाण पत्रों के आवेदन निरस्त करने का सीधा-सीधा मतलब तानाशाही और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। पिछले दिनों भ्रष्टाचार के संबंध में एक पटवारी को विजिलेंस के द्वारा रंगे हाथों पकड़ कर जेल भेजा गया। फिर भी पटवारियों को सीख नहीं मिल रही है। जब इस संदर्भ में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत प्राप्त हुई है और हम लेखपाल के प्रति कार्रवाई करेंगे। अभय कौशिक के द्वारा मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन सहित जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को एक शिकायती पत्र भेजकर भेजा गया है। अगर जानकारों की माने तो कुछ कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा लेखपालों से अपने हिसाब से काम करवाया जा रहा है। यदि कोई सीधा आवेदन करता है तो बिना किसी कारण कि उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाता है। पिछले दिनों 24 घंटे में 12 00 प्रमाण पत्रों को प्रमाण पत्रों पर लेखपालों के द्वारा अपनी आख्या घर बैठे लगाई गई। बिना किसी कारण के सैकड़ो प्रमाण पत्र बिना जांच किए बिन निरस्त भी किए गए। इस प्रकार के कार्यों से तहसील काशीपुर की कार्यप्रणाली पर भ्रष्टाचार का प्रश्न चिन्ह लग रहा है। सीधी सी बात कहें तो यह सब अधिकारियों के रिश्वत हड़पने के हथकंडे हैं।

Tags: Rajasv upnirikshak Uttrakhand
Previous Post

ब्रेकिंग : कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले, अतिथि शिक्षकों को मायूसी

Next Post

शर्मनाक : आईएसबीटी में बस के अंदर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Next Post
शर्मनाक : आईएसबीटी में बस के अंदर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

शर्मनाक : आईएसबीटी में बस के अंदर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

लोकसभा चुनाव : आचार संहिता के चलते लटके कर्मचारियों के प्रमोशन

2 years ago
बड़ी खबर : 12 फीट लंबे अजगर के हमले में वनकर्मी घायल

बड़ी खबर : 12 फीट लंबे अजगर के हमले में वनकर्मी घायल

8 months ago

बड़ी खबर : प्रवर्तन निदेशालय की हरक सिंह से टल गई पूछताछ

2 years ago
ताजा खबर: टमाटर फिर लाल हो कर आसमान छूने लगा आसमान,सब्जियों की रेट लिस्ट यहां देखिए…….

ताजा खबर: टमाटर फिर लाल हो कर आसमान छूने लगा आसमान,सब्जियों की रेट लिस्ट यहां देखिए…….

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर
  • बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन
  • अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर

June 16, 2026
बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

June 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.