Thursday, April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

देहरादून : एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 40 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

January 17, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
देहरादून : एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 40 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
Share on FacebookShare on Whatsapp

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने आज डोईवाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई। एमडीडीए द्वारा पूर्व में संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण एवं प्लॉटिंग को रोकने के निर्देश दिए गए थे, किंतु नियमों की अनदेखी जारी रहने पर यह कठोर कदम उठाया गया। प्राधिकरण का उद्देश्य अनियंत्रित विकास पर रोक लगाकर सुव्यवस्थित, सुरक्षित और नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देना है। अवैध प्लॉटिंग से न केवल भविष्य की आधारभूत सुविधाओं पर दबाव पड़ता है, बल्कि आम नागरिकों को भी आर्थिक एवं कानूनी नुकसान उठाना पड़ता है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

April 23, 2026

यहां चला बुलडोजर
रियासत अली, मोन्टी एवं आवेद अली द्वारा कुड़कावाला मार्ग, बी.एस.एफ. कैम्प के पीछे, नकट भट्टा, डोईवाला, देहरादून में लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त दीपू रावत द्वारा झबरावाला, डोईवाला, देहरादून में लगभग 08–10 बीघा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त किया गया। उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता स्वाती कोहली, सुपरवाइजर एवं पर्याप्त पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना स्वीकृति की जा रही प्लॉटिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता के हितों के साथ भी खिलवाड़ है। प्राधिकरण का लक्ष्य नियोजित विकास सुनिश्चित करना और नागरिकों को सुरक्षित, वैध एवं सुविधायुक्त आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की भूमि क्रय करने से पूर्व एमडीडीए से उसकी वैधता की पुष्टि अवश्य करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous Post

ब्रेकिंग : हरिद्वार हरि की पैड़ी मे 10 से अधिक स्थानों पर गैर हिंदुओं के लिए प्रवेश निषेध

Next Post

बड़ी खबर : महाविद्यालयों में अब बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा वेतन

Next Post
बड़ी खबर : महाविद्यालयों में अब बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा वेतन

बड़ी खबर : महाविद्यालयों में अब बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा वेतन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : इस विभाग ने किया अधिकारियों का किया प्रमोशन, जानिए पूरी खबर …

बड़ी खबर : इस विभाग ने किया अधिकारियों का किया प्रमोशन, जानिए पूरी खबर …

3 years ago
: मलेशिया में फंसे दो युवाओं की सूचना निकली गलत

: मलेशिया में फंसे दो युवाओं की सूचना निकली गलत

9 months ago
गुड न्यूज : अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर मिलेंगे 1 लाख रुपए

गुड न्यूज : अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर मिलेंगे 1 लाख रुपए

4 months ago
कामयाबी :  पुलिस ने किया फर्जी स्टीकर लगाकर डिफेंस की शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

कामयाबी : पुलिस ने किया फर्जी स्टीकर लगाकर डिफेंस की शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू
  • रूद्रप्रयाग : केदारनाथ के बाद तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट समस्त श्रद्धालुओं के खुले

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.