Monday, June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

सम्मान : मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रवासी उत्तराखंडी हमारे देवभूमि के ब्रांड एंबेसडर हैं..

November 16, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
सम्मान : मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रवासी उत्तराखंडी हमारे देवभूमि के ब्रांड एंबेसडर हैं..
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड के प्रवासियों को लेकर मुख्यमंत्री ने बयान देते हुए कहा कि वह देवभूमि के ब्रांड एंबेसडर हैं और सभी इस देवभूमि की संस्कृति और परंपराओं के प्रचार प्रसार में अपना अहम योगदान देते रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंदौर, मध्य प्रदेश में प्रवासी उत्तराखंडी समाज द्वारा आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करते हुए कहा कि उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था की और से आयोजित इस एकत्रीकरण कार्यक्रम में आकर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। फिर वो चाहे बालिकाओं के विवाह, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, मेरिट लाने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित करना हो, सभी क्षेत्रों में उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था द्वारा अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भारत के अलग-अलग प्रांतों के लोग मिलते हैं तो एक भारत श्रेष्ठ भारत का अहसास होता है। जब उत्तराखंड के लोग मिलते हैं, तो  “श्रेष्ठ उत्तराखंड” का अहसास होता है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी प्रवासी उत्तराखंडी देवभूमि के ब्रांड एम्बेसडर हैं। सभी देवभूमि की संस्कृति और परंपराओं का प्रचार, प्रसार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांव को हाईवे से जोड़ने की राज्य सरकार की योजना है, तो वहीं पहाड़ों में रेल पहुंचाने का स्वप्न ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के माध्यम से शीघ्र ही साकार होने जा रहा है। प्रदेश में रोपवे निर्माण के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति की है। गौरीकुण्ड – केदारनाथ और गोविंदघाट–हेमकुण्ट साहिब रोपवे का निर्माण कार्य गतिमान है। राज्य में भर्ती परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता लाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद सभी सभी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई हैं। इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए सरकार प्रयासरत हैं। इस मौके पर यशवंत सिंह बिष्ट, देवेन्द्र सिंह रावत, देवी दत्त त्रिपाठी, श्रीमती सीमा डंगवाल, श्रीमती गीता नेगी, रघुवीर सिंह रावत व अन्य प्रवासी उत्तराखण्डी उपस्थित थे।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026
Tags: daily Hindi samacharHindi samacharHindi samachar exclusivelatest Hindi samacharupdated Hindi samachar
Previous Post

बड़ी खबर : देश के जाने-माने उद्योगपति सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय का हुआ निधन

Next Post

बड़ी खबर : यमुनोत्री सुरंग हादसे में 4 दिन बाद भी प्रगति शून्य, 40 जिंदगियों की जान अभी भी दांव में…..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बधाई : बहु बनी ब्लॉक प्रमुख और ससुर ज्येष्ठ प्रमुख

बधाई : बहु बनी ब्लॉक प्रमुख और ससुर ज्येष्ठ प्रमुख

10 months ago
खिलवाड़ : महिलाओं के मंगलसूत्र उतरने पर हुआ हंगामा जानिए कारण…….

खिलवाड़ : महिलाओं के मंगलसूत्र उतरने पर हुआ हंगामा जानिए कारण…….

3 years ago
बड़ी खबर:धामी कैबिनेट की बैठक में आज लग सकती है इन मुद्दों पर मुहर

बड़ी खबर:धामी कैबिनेट की बैठक में आज लग सकती है इन मुद्दों पर मुहर

3 years ago
बड़ी खबर : 17 से 28 अगस्त तक सालाना मेंटेनेंस के चलते बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे

बड़ी खबर : 17 से 28 अगस्त तक सालाना मेंटेनेंस के चलते बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक
  • दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद
  • बड़ी खबर :दिल्ली होटल अग्निकांड में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी गिरफ्तार, CM धामी ने जताया ऐतराज

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

June 8, 2026
दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.