Tuesday, March 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : उत्तराखंड टॉपर प्रियांशी की बड़ी मुश्किलें, स्कूल को 10वीं की मान्यता नहीं

May 6, 2024
in Uncategorized
0
Share on FacebookShare on Whatsapp

रिपोर्ट- लक्ष्मण बिष्ट

उत्तराखंड बोर्ड में कक्षा दसवीं की टॉपर प्रियांशी रावत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाईस्कूल परीक्षा में 500 मे से 500 अंक लाने वाली प्रियांशी रावत  जिस स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं उसके पास दसवीं बोर्ड की मान्यता ही नहीं है।

Related posts

देखें वीडियो : मामूली विवाद के बाद कार से कुचलने की कोशिश

देखें वीडियो : मामूली विवाद के बाद कार से कुचलने की कोशिश

March 18, 2026
दुखद : फिर एक और वाहन दुर्घटना, तीन की मौत

दुखद : फिर एक और वाहन दुर्घटना, तीन की मौत

March 15, 2026

मामले के संज्ञान में आने के बाद अब शिक्षा विभाग ने प्रकरण पर जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया गया कि प्रियांशी ने जिस स्कूल में दाखिला लिया, उसकी दसवीं में मान्यता न होने के कारण रजिस्ट्रेशन किसी दूसरे स्कूल से करवाया गया था।

एक तरह से प्रियांशी ने एक डमी स्कूल से बोर्ड की परीक्षा दी थी। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉपर रही प्रियांशी रावत को डमी स्कूल से परीक्षा देनी पड़ी है। बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड ही नहीं यूपी का भी रिकॉर्ड तोड़ने वाली पहाड़ की यह बेटी जिस स्कूल में पढ़ती थी, उस विद्यालय को 10वीं की मान्यता तक नहीं है।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में कई डमी स्कूल चल रहे हैं। मामले की जांच की जाएगी।जेबीएसजीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने संयुक्त श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर उत्तराखंड की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक अंक लाने वाली छात्राओं में अपना नाम दर्ज कराया। विभाग के अधिकारी शुरुआत में उसे सरकारी इंटरमीडिएट कॉलेज बता रहे थे, लेकिन अब बताया है कि यह अशासकीय विद्यालय है।

इसको डमी स्कूल बताया गया है। पिथौरागढ़ के मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक साधना पब्लिक स्कूल की आठवीं कक्षा तक की ही मान्यता है। संभावना जताई जा रही है कि विद्यालय को इस साल से 9वीं कक्षा की मान्यता मिल जाए।

स्कूल में प्रियांशी के पढ़ने की व्यवस्था थी, लेकिन उसका पंजीकरण जेबीएसजी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ से था। अक्सर यह देखा गया है कि मान्यता न होने की वजह से निजी स्कूल बच्चों को अपने यहां पढ़ाते हैं, लेकिन पंजीकरण दूसरे स्कूल में कराते हैं।

महावीर सिंह बिष्ट, माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया प्रदेश में कई डमी स्कूल चल रहे हैं, हरिद्वार जिले में भी इस तरह के मामले हैं। इसकी जांच कराई जाएगी।

वहीं उत्तराखंड के शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉपर प्रियांशी रावत के डमी स्कूल मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहाड़ की यह बेटी जिस स्कूल में पढ़ती थी, उस स्कूल को 10वीं की मान्यता नहीं मिली है। शिक्षा विभाग के अधिकारी अब इस मामले की जांच कर रहे हैं।

जेबीएसजीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने संयुक्त श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर उत्तराखंड की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक अंक लाने वाली छात्राओं में अपना नाम दर्ज कराया है।

Tags: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
Previous Post

गजब : जल जीवन मिशन में विभाग और ठेकेदार की मनमानी, सर्वे के विपरीत बिछा दी लाइन, ग्रामीणों में आक्रोश

Next Post

ब्रेकिंग : यहां 13 नाली भूमि का फर्जीवाड़ा, फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने पर ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होना तय

Next Post

ब्रेकिंग : यहां 13 नाली भूमि का फर्जीवाड़ा, फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने पर ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होना तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

वीडियो : ऋषिकेश सात मोड़ के पास चलते वाहन मे लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

वीडियो : ऋषिकेश सात मोड़ के पास चलते वाहन मे लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

8 months ago
टिहरी : बढियारगड़ पट्टी की बिटिया बनी दिल्ली मे जज, क्षेत्र में खुशी की लहर

टिहरी : बढियारगड़ पट्टी की बिटिया बनी दिल्ली मे जज, क्षेत्र में खुशी की लहर

1 year ago
सराहनीय : पार्षद ने लगवाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, जनता ने उठाया लाभ

सराहनीय : पार्षद ने लगवाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, जनता ने उठाया लाभ

1 year ago
मौज-बहार  : मगरमच्छ के बहाने गांव वालों की मौज…..

मौज-बहार : मगरमच्छ के बहाने गांव वालों की मौज…..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • 34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण
  • गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन
  • बड़ी खबर : पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

34 वर्ष 7 माह 9 दिन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अध्यापक प्रताप सिंह धर्मवाण

March 31, 2026
गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

गजब : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई ‘प्रमुख पति’ का कटा बिजली कनेक्शन

March 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.