Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

अजब-गजब : हवाई जहाज का टिकट बुक कर एयरलाइंस ने बस से युवती को भेजा देहरादून

August 18, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के कुलसचिव एमके अग्रवाल ने एक निजी एयरलाइन कंपनी पर सेवा के प्रति घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। एमके अग्रवाल का आरोप है कि उनकी बेटी से हवाई सेवा शुल्क लेकर बस यात्रा कराई गई। साथ ही 5 पुरुषों से भरी बस में उनकी बेटी को दिल्ली से देहरादून भेजा गया। एमके अग्रवाल ने कहा एयरलाइन कंपनी ने उपभोक्ता के अधिकारों का हनन करने के साथ ही महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। इसे लेकर उन्होंने राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

इस शिकायती पत्र में एमके अग्रवाल ने बताया कि बीते 11 अगस्त को उनकी बेटी ने अहमदाबाद से देहरादून के लिए एयरलाइन की बुकिंग की। यहां से शाम 3 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरकर कंपनी के विमान को 5 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पहुंचना था, लेकिन विमान अहमदाबाद से ही 4 बजे चला, जिसके बाद शाम 6 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पहुंचा।

दिल्ली से इसी कंपनी के विमान को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर देहरादून के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन यहां कंपनी ने विमान नहीं होने पर दूसरे विमान की व्यवस्था किए जाने की बात कही जब 7 बजकर 15 मिनट वाला विमान देहरादून के लिए निकल गया, तब बताया कि अब दिल्ली से देहरादून के लिए कोई हवाई सेवा नहीं है। आपको बस के जरिये देहरादून भेजा जाएगा।

यहां से उनकी बेटी को 5 पुरुष यात्रियों के साथ बस में बिठाकर रात 9 बजकर 10 मिनट पर देहरादून को रवाना किया गया। इस दौरान वे लगातार शाम से ही जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर बेटी का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया उनकी बेटी सुबब 3 बजकर 10 मिनट पर देहरादून पहुंची। इस दौरान उनका पूरा परिवार परेशान रहा।

डा. एमके अग्रवाल ने बताया कि एयरलाइन कंपनी ने हवाई सेवा का शुल्क लेकर मजबूरन बस से यात्रा करने को मजबूर किया, जबकि हवाई सेवा का लाभ लोग समय से पहुंचने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा वे इस मामले की महिला आयोग के साथ ही नागरिक उड्डयन शिकायत प्रकोष्ठ में भी शिकायत करेंगे।

Previous Post

बड़ी खबर : किशोरी से आईएसबीटी मे सामूहिक दुष्कर्म मामले मे ताजा अपडेट, महिला आयोग और एसएसपी सख्त

Next Post

रक्षाबंधन : जानिए राखी बांधने व पहनने का शुभ मुहूर्त, भाई-बहनों को दोपहर तक करना पड़ेगा इंतजार

Next Post
रक्षाबंधन : जानिए राखी बांधने व पहनने का शुभ मुहूर्त, भाई-बहनों को दोपहर तक करना पड़ेगा इंतजार

रक्षाबंधन : जानिए राखी बांधने व पहनने का शुभ मुहूर्त, भाई-बहनों को दोपहर तक करना पड़ेगा इंतजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

किसान आत्महत्या केस : मामले में नहीं एसआईटी गठित, निलंबित पुलिस कर्मियों का रुद्रप्रयाग और चमोली ट्रांसफर

किसान आत्महत्या केस : मामले में नहीं एसआईटी गठित, निलंबित पुलिस कर्मियों का रुद्रप्रयाग और चमोली ट्रांसफर

7 months ago
दुखद : पिकअप वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर की मौत, पलटा वाहन

दुखद : पिकअप वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर की मौत, पलटा वाहन

3 months ago
ब्रेकिंग न्यूज : धोखाधड़ी के मामले में देहरादून के प्रसिद्ध उद्योगपति सुधीर विंडलास गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज : धोखाधड़ी के मामले में देहरादून के प्रसिद्ध उद्योगपति सुधीर विंडलास गिरफ्तार

3 years ago
ब्रेकिंग : पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का बिगड़ा स्वास्थ्य, अस्पताल में भर्ती

ब्रेकिंग : पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का बिगड़ा स्वास्थ्य, अस्पताल में भर्ती

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.