Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

पेपर लीक प्रकरण : इस इकलौते विधायक ने लिखा सीबीआई जांच के लिए पत्र

September 29, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
पेपर लीक प्रकरण : इस इकलौते विधायक ने लिखा सीबीआई जांच के लिए पत्र
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। पेपरलीक मामले को लेकर युवाओं में खासा आक्रोश है। गरीब मध्यमवर्गीय परिवारों के युवा वर्षों से परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहते हैं।
वहीं हालिया पटवारी भर्ती परीक्षा में हुए नकल प्रकरण पर विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।
आपको बता दें कि विधायक उमेश कुमार पहले ऐसे विधायक हैं जिन्होंने बकायदा पत्र जारी करते हुए युवाओं की भावनाओं को समझते हुए सीबीआई जांच की मांग के लिए पत्र लिखा है वहीं उन्होंने युवाओं के इस धरने में जाकर भी समर्थन दिया है।
विधायक उमेश कुमार ने बताया कि हमारे प्रदेश के गरीब मध्यमवर्गीय परिवारों के हमारे युवा वर्षों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते है लेकिन उनके सामने कई बार इस तरह के प्रकरण आते हैं जिससे वो हताश और निराश हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि आखिर जिम्मेदार लोग क्यों राजनीति कर रहे हैं ? इन्हीं युवाओं के भविष्य और बेहतरी के लिए ही विधायिका का चुनाव होता है।
उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है , न्यायिक जांच भी बैठा दी है उसको भी सकारात्मक रूप से लिया जाना चाहिए कि पहल तो हुई है लेकिन यदि युवाओं के मन में संदेह और शंका है तो उसका निराकरण करना भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की मन की बात भी समझनी चाहिए । जिसको मद्देनजर रखते हुए सीबीआई जांच करवानी चाहिए ।
उमेश कुमार ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में छात्रों के साथ अहित नहीं होना चाहिए जिसने लिए वो हमेशा युवाओं के साथ खड़े हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026
Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

एम्स ऋषिकेश : महाभ्रष्ट पूर्व निदेशक डॉ रविकांत की बड़ी मुश्किलें, सीबीआई ने किया चौथा मुकदमा दर्ज

Next Post

शर्मनाक : कांग्रेस विधायक के बेटे के सलमान खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

Next Post
शर्मनाक : कांग्रेस विधायक के बेटे के सलमान खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

शर्मनाक : कांग्रेस विधायक के बेटे के सलमान खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, एक की मौत दूसरे में रेबीज के लक्षण

दुखद : आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, एक की मौत दूसरे में रेबीज के लक्षण

2 months ago
बड़ी खबर : झूठे मुकदमे में फंसाने वाले एक ही परिवार के पांच भू-माफिया गिरफ्तार

बड़ी खबर : झूठे मुकदमे में फंसाने वाले एक ही परिवार के पांच भू-माफिया गिरफ्तार

12 months ago
हरिद्वार : अर्ध कुंभ से पहले दो महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा से निष्कासित

हरिद्वार : अर्ध कुंभ से पहले दो महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा से निष्कासित

9 months ago
बडी खबर : देहरादून से सौरभ, तो ऋषिकेष सहित अन्य जगह से यह भाजपा प्रत्याशी

कांग्रेस : अब गुंडागर्दी पर उतर आई भाजपा

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.