Saturday, August 1, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

हरक सिंह रावत की फिर बड़ी मुश्किलें : प्रवर्तन निदेशालय ने परिवार सहित बैठाकर 4 घंटे तक की लंबी पूछताछ

June 27, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
हरक सिंह रावत की फिर बड़ी मुश्किलें : प्रवर्तन निदेशालय ने परिवार सहित बैठाकर 4 घंटे तक की लंबी पूछताछ
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के कई साल पुराने सहसपुर भूमि खरीद के मामले को एक बार फिर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने जांच के दायरे में ला दिया है। ED ने इस मामले पर हरक सिंह से पूछताछ की है। उधर हरक सिंह इस कार्रवाई को राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई कार्रवाई बता रहे हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

सहसपुर भूमि खरीद के मामले में हरक सिंह रावत एक बार फिर जांच के दायरे में है। इस बार एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने जमीन खरीद से जुड़े मुद्दे पर हरक सिंह से पूछताछ की है। हालांकि पहले ही इससे जुड़े कुछ दस्तावेज हरक सिंह ने ED के सामने रखे थे, लेकिन कुछ बिंदुओं पर ED हरक सिंह से पूछताछ करना चाहती थी। जिसको लेकर हरक सिंह को समन भेजा गया था।

हरक सिंह रावत से करीब 4 घंटे तक लगातार पूछताछ की। जिसमें जमीन खरीद के लिए जुटाए गए पैसों के अलावा इसकी प्रक्रिया के बारे में भी पूछा गया। इस दौरान पूर्व में हरक सिंह रावत द्वारा दिए गए बयानों को लेकर उनसे दस्तावेज भी मांगे गए। पूछताछ के बाद हरक सिंह रावत ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है। राजनीतिक प्रतिद्वंदीता के लिए इस तरह के हथकंडे अपना कर केवल उन्हें परेशान करने की कोशिश हो रही है।

हरक सिंह रावत को ED ने काफी पहले ही समन भेज दिया गया था, लेकिन अपनी राजनीतिक व्यस्तता के कारण वह केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के सामने पेश नहीं हो पाए थे। वैसे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मामले में उनसे पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। उनसे इस संदर्भ में तमाम दस्तावेज भी लिए गए हैं।

हरक सिंह रावत ही नहीं बल्कि उनकी बहू अनुकृति गुसाईं रावत, उनकी पत्नी और पत्नी का दीप्ति रावत को भी ED अपने दफ्तर में पूछताछ के लिए बुला चुकी है। साथ ही उनके कुछ करीबियों से भी पूछताछ हुई है।

Previous Post

स्वास्थ्य विभाग की सख्ती : आयुष्मान योजना के तहत मरीज से पैसे वसूलने के आरोप में निजी अस्पताल पर कार्यवाही

Next Post

मौसम अपडेट : प्रदेश भर में बारिश का अलर्ट, गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना

Next Post
दुखद : खेत में काम कर रहे किसानों पर गिरी बिजली, दो की मौत दो गंभीर घायल

मौसम अपडेट : प्रदेश भर में बारिश का अलर्ट, गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौत का पंजा : संकरी सड़क के किनारे खड़ी है मौत की दीवार, स्टूडेंट्स के लिए टला नहीं खतरा अभी…..

मौत का पंजा : संकरी सड़क के किनारे खड़ी है मौत की दीवार, स्टूडेंट्स के लिए टला नहीं खतरा अभी…..

3 years ago
मंत्रिमंडल में फेरबदल : रुद्रप्रयाग जिले से विधायक भरत चौधरी और आशा नौटियाल में कौन मारेगा बाजी! या आशा नौटियाल हमेशा बोगेगी  झंडा

मंत्रिमंडल में फेरबदल : रुद्रप्रयाग जिले से विधायक भरत चौधरी और आशा नौटियाल में कौन मारेगा बाजी! या आशा नौटियाल हमेशा बोगेगी झंडा

11 months ago
आक्रोश : आउटसोर्स कर्मी को हटाने पर आक्रोशित रीजनल पार्टी एमडी से मिली, बहाली की मांग करके दिया ज्ञापन

आक्रोश : आउटसोर्स कर्मी को हटाने पर आक्रोशित रीजनल पार्टी एमडी से मिली, बहाली की मांग करके दिया ज्ञापन

2 years ago
बड़ी खबर: भाजपा कैबिनेट विस्तार को लेकर हो सकती है बैठक

बड़ी खबर: भाजपा कैबिनेट विस्तार को लेकर हो सकती है बैठक

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन का द्वितीय चरण कार्य शीघ्र शुरू हो, व्यापार मंडल ने CM को भेजा ज्ञापन
  • उत्तराखंड की ‘शेरनियां’: मनचलों को मुराद पूरी, मुंह में कालिख कंडाली से की धुनाई,
  • ब्रेकिंग: पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत के के ‘लाडले हाकम सिंह की ₹63.30 लाख की संपत्ति ED ने की कुर्क,UKSSSC पेपर लीक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन का द्वितीय चरण कार्य शीघ्र शुरू हो, व्यापार मंडल ने CM को भेजा ज्ञापन

रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन का द्वितीय चरण कार्य शीघ्र शुरू हो, व्यापार मंडल ने CM को भेजा ज्ञापन

August 1, 2026
उत्तराखंड की ‘शेरनियां’: मनचलों को मुराद पूरी, मुंह में कालिख कंडाली से की धुनाई,

उत्तराखंड की ‘शेरनियां’: मनचलों को मुराद पूरी, मुंह में कालिख कंडाली से की धुनाई,

August 1, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.