Wednesday, October 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान के “गधे-घोड़े, लूले-लंगड़े” वाले बयान पर बवाल, वरिष्ठ नेता भगतराम कोठारी ने की सार्वजनिक माफी की मांग

October 14, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान के “गधे-घोड़े, लूले-लंगड़े” वाले बयान पर बवाल, वरिष्ठ नेता भगतराम कोठारी ने की सार्वजनिक माफी की मांग
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून/ऋषिकेश। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान द्वारा कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ताओं को लेकर दिए गए कथित “गधे-घोड़े” और “लूले-लंगड़े” वाले बयान पर पार्टी के अंदर ही घमासान मच गया है। वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और पूर्व राज्य मंत्री भगत राम कोठारी ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मनवीर चौहान से तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की है।

Related posts

गैंगस्टर योगेश गिरफ्तारी प्रकरण : रीलबाज इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर लटकी निलंबन की तलवार, 14(1) में भी होगी कठोर कार्रवाई

गैंगस्टर योगेश गिरफ्तारी प्रकरण : रीलबाज इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर लटकी निलंबन की तलवार, 14(1) में भी होगी कठोर कार्रवाई

October 14, 2026
एक्सक्लूसिव : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की सांसद निधि में झूठी सूचना, तीन कार्य पूर्ण हुए और खर्चा शून्य, भूल या साजिश!

गुड न्यूज : इस जिला अस्पताल को मिलेगी 28 लाख की लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस, सांसद बलूनी ने दी सौगात

October 13, 2026

प्रदेश प्रवक्ता को भेजे गए अपने पत्र में कोठारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसे विशाल संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और स्वाभिमान है। किसी भी कार्यकर्ता की पुरानी राजनीतिक पृष्ठभूमि के आधार पर उसका उपहास उड़ाना पार्टी की मूल भावना और संगठनात्मक संस्कारों के खिलाफ है।

कोठारी ने उठाए तीखे सवाल

भगत राम कोठारी ने कहा, “यदि हम जैसे कर्मठ, निष्ठावान कार्यकर्ताओं के लिए ये शब्द थे, जिन्होंने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार कर संगठन को मजबूत किया है, तो सवाल ये है कि यदि कांग्रेस से आए लोग लूले-लंगड़े थे और उनकी विचारधारा गलत थी, तो फिर पार्टी ने उन्हें सम्मिलित कर संगठन और सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व क्यों सौंपे?”

कैबिनेट के आंकड़ों से दिया करारा जवाब

अपने पत्र में कोठारी ने इतिहास और वर्तमान के तथ्य भी रखे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 तक उत्तराखंड कैबिनेट में 11 में से 5 मंत्री कांग्रेस से भाजपा में आए हुए थे, जबकि 6 भाजपा पृष्ठभूमि से थे। इसी तरह वर्तमान कैबिनेट 2022-2027 में 11 में से 6 मंत्री कांग्रेस से भाजपा में आए हैं और 5 भाजपा पृष्ठभूमि से हैं। ऐसे में कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं के योगदान को अपमानजनक शब्द कहना उनकी निष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगाना है।

“हर कार्यकर्ता भाजपा परिवार का अभिन्न अंग है”

कोठारी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाला हर कार्यकर्ता भाजपा परिवार का अभिन्न अंग है, कोई बाहरी या दोयम दर्जे का सदस्य नहीं है। विचारधारा स्वीकार करने के बाद सभी को समान सम्मान मिलना चाहिए। आज देश में कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री हैं जो कांग्रेस या अन्य दलों से आकर भाजपा की विचारधारा के लिए निष्ठा से काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम जैसे राज्य आंदोलनकारी योद्धा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की राष्ट्रवादी विचारधारा और सशक्त नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

अंत में उन्होंने मांग की कि मनवीर चौहान जी अपने बयान की गंभीरता को समझें, तुरंत सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें और भविष्य में किसी भी समर्पित कार्यकर्ता के आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचाएं।

Previous Post

गैंगस्टर योगेश गिरफ्तारी प्रकरण : रीलबाज इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर लटकी निलंबन की तलवार, 14(1) में भी होगी कठोर कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

देहरादून :ऊर्जा भवन पर गरजी राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी, दी कड़ी चेतावनी

देहरादून :ऊर्जा भवन पर गरजी राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी, दी कड़ी चेतावनी

12 months ago
गुड न्यूज : प्रदेश की 37 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बढ़ेगा मानदेय

गुड न्यूज : प्रदेश की 37 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बढ़ेगा मानदेय

2 years ago
एम्स में फर्जी भर्ती का खेल : तीन आरोपी पकड़े, पूर्व निदेशक के दौर से ही घोटालों से घिरा है एम्स ऋषिकेश

एम्स में फर्जी भर्ती का खेल : तीन आरोपी पकड़े, पूर्व निदेशक के दौर से ही घोटालों से घिरा है एम्स ऋषिकेश

4 weeks ago
बड़ी खबर : सीएम धामी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा ‘वह मुख्यमंत्री हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वह कुछ भी कर सकते हैं’

बड़ी खबर : सीएम धामी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा ‘वह मुख्यमंत्री हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वह कुछ भी कर सकते हैं’

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान के “गधे-घोड़े, लूले-लंगड़े” वाले बयान पर बवाल, वरिष्ठ नेता भगतराम कोठारी ने की सार्वजनिक माफी की मांग
  • गैंगस्टर योगेश गिरफ्तारी प्रकरण : रीलबाज इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर लटकी निलंबन की तलवार, 14(1) में भी होगी कठोर कार्रवाई
  • ब्रेकिंग : मोदी सरकार में एक और केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा, एल. मुरुगन ने दिया त्यागपत्र

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान के “गधे-घोड़े, लूले-लंगड़े” वाले बयान पर बवाल, वरिष्ठ नेता भगतराम कोठारी ने की सार्वजनिक माफी की मांग

बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान के “गधे-घोड़े, लूले-लंगड़े” वाले बयान पर बवाल, वरिष्ठ नेता भगतराम कोठारी ने की सार्वजनिक माफी की मांग

October 14, 2026
गैंगस्टर योगेश गिरफ्तारी प्रकरण : रीलबाज इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर लटकी निलंबन की तलवार, 14(1) में भी होगी कठोर कार्रवाई

गैंगस्टर योगेश गिरफ्तारी प्रकरण : रीलबाज इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर लटकी निलंबन की तलवार, 14(1) में भी होगी कठोर कार्रवाई

October 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.