Sunday, April 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की महिला प्रधानाचार्या निलंबित

April 22, 2025
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की महिला प्रधानाचार्या निलंबित
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल, ईसी रोड़, देहरादून के प्रबंधन ने स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती शैला जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन न करने और अभिभावकों से दुर्व्यहार के आरोप में स्कूल प्रबंधन ने आगे की जांच तक प्रधानाचार्य के निलंबन का आदेश जारी किया है। प्रधानाचार्य को विद्यालय प्रमुख होने के नाते अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का पालन न करने को गंभीर चूक बताते हुए स्कूल प्रबंधन ने प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और विद्यालय के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु मामले की जांच को आवश्यक बताया है। बताया कि निलंबन की अवधि के दौरान प्रधानाचार्य को निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। प्रधानाचार्य को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कालिदास रोड़, देहरादून में उपस्थित रहकर जांच में सहयोग करना होगा। प्रधानाचार्य को स्कूल का कार्यभार, दस्तावेज, उपकरण और चाबियां कुमारेशा शर्मा को सौंपने के निर्देश भी दिए गए है।

Related posts

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

April 24, 2026
देखें वीडियो : काली फिल्म लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुड़दंग करने वाले चालक के खिलाफ की कार्रवाई, वाहन को किया सीज

देखें वीडियो : काली फिल्म लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुड़दंग करने वाले चालक के खिलाफ की कार्रवाई, वाहन को किया सीज

April 22, 2026

दरअसल, निर्वतमान प्रधानाचार्य श्रीमती शैला जोशी ने अपने ही स्कूल एसजीआरआर से 8वीं कक्षा उर्त्तीण करने वाले एक छात्र को 9वीं कक्षा में प्रवेश देने से मना किया गया और अभिभावक पर अपने बच्चे को अन्यत्र स्कूल में प्रवेश दिलाने का अनावश्यक दबाव डाला गया। इस पर अभिभावक ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी। अभिभावक ने शिकायती पत्र में बताया कि विद्यालय उसके निवास स्थान के निकट होने के कारण वो अपने बच्चे को उसी स्कूल में पढाना चाहते है। इसके अलावा कतिपय अन्य अभिभावकों ने भी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रधानाचार्य द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत दर्ज की थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल ने प्रधानाचार्य से छात्र को उसी विद्यालय में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए थे। लेकिन प्रधानाचार्य ने उक्त निर्देशों का अनुपालन नही किया। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को सुनवाई के लिए अपने कार्यालय बुलाया। इस पर भी प्रधानाचार्य उपस्थित नहीं हुई। प्रधानाचार्य से दूरभाष पर संपर्क करने पर भी उनके द्वारा संतोषजनक वार्ता नहीं की गई।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन से किसी अन्य व्यक्ति को प्रधानाचार्य पद पर तैनात करने, विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव न बनाने और 8वीं कक्षा उर्त्तीण करने वाले छात्र को 9वीं कक्षा में प्रवेश दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। ताकि छात्र-छात्राओं के पठन पाठन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पडे। इस पर स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच बैठते हुए तत्काल प्रभाव से प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

वीडियो : पूर्व कांग्रेस विधायक रणजीत सिंह रावत समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज, जानिए वजह

Next Post

चारधाम यत्रा:  छुट्टियों पर लगी रोक,चारधाम यात्रा तैयारी में जुटी टिहरी पुलिस

Next Post
चार धाम यात्रा : यात्रा शुरू नहीं हुई और 17 लाख से अधिक पंजीकरण

चारधाम यत्रा:  छुट्टियों पर लगी रोक,चारधाम यात्रा तैयारी में जुटी टिहरी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सौगात : सीएम धामी ने महिला कर्मचारियों की पूर्ण की मनोकामनाएं, शासनादेश जारी…….

सौगात : सीएम धामी ने महिला कर्मचारियों की पूर्ण की मनोकामनाएं, शासनादेश जारी…….

3 years ago
बड़ी खबर : देश के जाने-माने उद्योगपति सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय का हुआ निधन

बड़ी खबर : देश के जाने-माने उद्योगपति सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय का हुआ निधन

2 years ago
बड़ी खबर : रीजनल पार्टी ने की भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

बड़ी खबर : रीजनल पार्टी ने की भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

7 months ago
एक्शन : वनाग्नि मामले मे सीएम सख्त, 17 वनाधिकारियों पर कार्रवाई

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, इन मुद्दों पर लगी मोहर

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

April 24, 2026
गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.