Wednesday, October 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : धामी सरकार लाई उत्तराखंड में टेलीमेडिसिन क्रांति, डॉ. आर. राजेश कुमार को प्रतिष्ठित सम्मान

February 23, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : धामी सरकार लाई उत्तराखंड में टेलीमेडिसिन क्रांति, डॉ. आर. राजेश कुमार को प्रतिष्ठित सम्मान
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उत्तराखंड की डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की देश भर में धूम

Related posts

उपनल कर्मियों के लिए अच्छी खबर : मिलेगा न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ

बड़ी खबर : पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर होगी भर्ती, देहरादून में बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल

October 21, 2026
बड़ी खबर : रेखा आर्या विवाद में पति पप्पू गिरधारी को झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, अब गिरफ्तारी तय

बड़ी खबर : 36 साल पुराने जैन दंपति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 21, 2026

हैदराबाद में आयोजित टेक्नोलॉजी सभा में बजा उत्तराखंड का डंका

 

देहरादून। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से सुदूर गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यह प्रयास टेलीमेडिसिन से ही संभव हो पाएं हैं। हैदराबाद में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की धूम रही।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को समर्पित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

हैदराबाद में इंडियन एक्सप्रेस समूह के सहयोगी प्रतिष्ठान एक्सप्रेस कंप्यूटर ने हाल में तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यशाला ‘टेक्नोलॉजी सभा‘ का आयोजन किया था। इस कार्यशाला में देश भर के स्वास्थ्य सचिव, नगर निकायों के अधिकारी तथा कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में विभिन्न सामाजिक एवं राजकीय क्षेत्र में डिजिटाइजेशन, टेक्नोलॉजी के प्रयोग, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के प्रयोग पर मंथन किया गया ताकि इस तकनीक का लाभ आम जनता को मिल सके।

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार को उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में टेलीमेडिसिन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया। डॉ कुमार की पहल ने उत्तराखंड के भौगोलिक एवं पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा विस्तार के लिए डिजिटलीकरण, प्रौद्योगिकी और कृत्रिम मेधा (एआई) का उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित किया है।
गौरतलब है कि टेलीमेडिसिन सेवा राज्य के गरीब और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों के लिए लिए वरदान साबित हुई है। स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में, उत्तराखंड ने टेलीमेडिसिन में महत्वपूर्ण प्रगति की है। टेलीमेडिसिन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा राज्य के सबसे दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों तक पहुंची है।

कार्यक्रम के दौरान सरकार के दृष्टिकोण को साझा करते हुए स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार कहा कि उत्तराखंड डिजिटल सेवाओं और एआई का लाभ स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही सामाजिक और सरकारी क्षेत्रों में भी सतत विकास और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए कर रहा है। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन के माध्यम से राज्य के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के सरकार के मिशन को सफलता मिली है।

Tags: बड़ी खबर
Previous Post

राजनीति : बदतमीज अग्रवाल और ऋषिकेश में बवाल, मास्टर की भी चौपाल

Next Post

दुखद : नहीं रहे आईपीएस केवल खुराना

Next Post
दुखद : नहीं रहे आईपीएस केवल खुराना

दुखद : नहीं रहे आईपीएस केवल खुराना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : कोविड कर्मचारियों के समर्थन मे पहुंचा पर्वतजन फाउंडेशन

बड़ी खबर : कोविड कर्मचारियों के समर्थन मे पहुंचा पर्वतजन फाउंडेशन

3 years ago
दुस्साहस: मंदिर जाते हुए युवती के साथ किया गैंगरेप

दुस्साहस: मंदिर जाते हुए युवती के साथ किया गैंगरेप

3 years ago
चमोली : नाबालिग छात्रा से यौन शोषण का आरोपी अतिथि शिक्षक गिरफ्तार

चमोली : नाबालिग छात्रा से यौन शोषण का आरोपी अतिथि शिक्षक गिरफ्तार

11 months ago
हादसा: कार व पिकअप  की भयंकर भिड़ंत से कार सवार 3 की मौत, जानिए कहां….

हादसा: कार व पिकअप की भयंकर भिड़ंत से कार सवार 3 की मौत, जानिए कहां….

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर होगी भर्ती, देहरादून में बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल
  • बड़ी खबर : 36 साल पुराने जैन दंपति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
  • गुड न्यूज : रुद्रप्रयाग की बेटी रीतिका रावत ने बढ़ाया मान, उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

उपनल कर्मियों के लिए अच्छी खबर : मिलेगा न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ

बड़ी खबर : पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर होगी भर्ती, देहरादून में बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल

October 21, 2026
बड़ी खबर : रेखा आर्या विवाद में पति पप्पू गिरधारी को झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, अब गिरफ्तारी तय

बड़ी खबर : 36 साल पुराने जैन दंपति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.