Sunday, September 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : चर्चित हरिद्वार भूमि घोटाले में दोनों आरोपी आईएएस का निलंबन बरकरार

June 5, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : चर्चित हरिद्वार भूमि घोटाले में दोनों आरोपी आईएएस का निलंबन बरकरार
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार भूमि घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। राज्य सरकार के बाद केंद्र सरकार ने भी उनके निलंबन को जारी रखने का फैसला किया है। इसके तहत तत्कालीन हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और तत्कालीन नगर निगम आयुक्त वरुण चौधरी का निलंबन अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। इस फैसले के बाद दोनों अधिकारी नवंबर तक सस्पेंड रहेंगे।

Related posts

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

September 6, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल

September 6, 2026

हरिद्वार नगर निगम से जुड़े इस भूमि प्रकरण को उत्तराखंड के इतिहास के सबसे बड़े जमीन घोटालों में से एक माना जा रहा है करोड़ों रुपये के इस मामले ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इसी मामले में जांच के दायरे में आने के बाद दोनों आईएएस अधिकारियों को निलंबित किया गया था और पिछले एक वर्ष से वे निलंबन की स्थिति में हैं।

दरअसल 3 जून को दोनों अधिकारियों के निलंबन का एक वर्ष पूरा हो गया था। नियमानुसार इस अवधि के बाद उनके मामले की समीक्षा की जानी थी और यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, समीक्षा के बाद केंद्र सरकार ने निलंबन को समाप्त करने के बजाय उसे छह महीने के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे साफ संकेत मिलता है कि जांच एजेंसियां और सरकार अभी इस मामले को पूरी तरह समाप्त मानने के पक्ष में नहीं हैं।

हरिद्वार भूमि घोटाले में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन की खरीद और भुगतान को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। इसी आधार पर हरिद्वार के तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और नगर निगम आयुक्त वरुण चौधरी को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की गई थी। अब केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद दोनों अधिकारियों को कम से कम अगले छह महीने तक बहाली का इंतजार करना पड़ेगा।

Previous Post

ब्रेकिंग : उत्तराखंड मे आईपीएस, पीसीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले

Next Post

दुखद : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने पर एक युवक की मौत, यात्री गंभीर घायल

Next Post
दुखद : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने पर एक युवक की मौत, यात्री गंभीर घायल

दुखद : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने पर एक युवक की मौत, यात्री गंभीर घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

देखें वीडियो : देर रात लड़की का जबरन हाथ पकड़ कर स्कॉर्पियो में खींचने की कोशिश, फिर हुआ यह…

देखें वीडियो : देर रात लड़की का जबरन हाथ पकड़ कर स्कॉर्पियो में खींचने की कोशिश, फिर हुआ यह…

10 months ago
बड़ी खबर : नगर निकाय चुनाव की तैयारीयां तेज, इस दिन जारी होगी आरक्षण की अंतिम अधिसूचना

निकाय चुनाव : कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट

2 years ago
बड़ी खबर : पंचायत चुनाव चिन्ह आबंटन पर फिलहाल लगी रोक

पंचायत चुनाव : इस सीट पर महिला की दो-दो जन्मतिथि, फिर भी निर्वाचन नहीं हुआ निरस्त

1 year ago
हैरानी : बिक गया यह न्यूज़ चैनल, फिर पत्रकार बेरोजगार

हैरानी : बिक गया यह न्यूज़ चैनल, फिर पत्रकार बेरोजगार

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा
  • मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल
  • श्रीनगर : शराब बेचने वाले सरकार के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, खुद की सरकार पर हल्ला बोल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

September 6, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल

September 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.