Monday, October 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

ईद-उल-अजहा बकरीद : प्रतिबंधित गौ की कुर्बानी, पुलिस ने करी छापेमारी सात आरोपी फरार

May 29, 2026
in Uncategorized
0
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। पुलिस की मुस्तैदी के चलते इमलीखेड़ा क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु कटान के एक बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर करीब 150 किलोग्राम संदिग्ध मांस, पशु अवशेष और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका पति समेत सात आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

​मुखबिर की सूचना पर दो मंजिला मकान में छापा​ईद-उल-अजहा के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि पलूनी गांव में मदरसे के पास स्थित एक दो मंजिला मकान में प्रतिबंधित पशु गौ का कटान किया जा रहा है।​ सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए ठिकाने पर अचानक छापेमारी कर दी।​खेतों के रास्ते भागे आरोपी​पुलिस टीम को देखते ही घर के बाहर और आंगन में मौजूद आरोपियों में हड़कंप मच गया। आरोपी पुलिस को आता देख पास के खेतों के रास्ते भाग निकले।

Related posts

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

October 12, 2026
गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

October 11, 2026

पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। हालांकि, पुलिस ने घर के भीतर मांस की काट-छांट कर रही एक महिला को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।​

आरोपी महिला का खुलासा ​पुलिस की कड़ी पूछताछ में पकड़ी गई महिला ने इस पूरी साजिश का खुलासा किया। महिला ने बताया कि ईद-उल-अजहा की कुर्बानी के लिए उसके पति और अन्य साथियों ने मिलकर प्रतिबंधित पशु खरीदा था और वे उसकी कटान कर रहे थे।​

इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज (सभी निवासी नागल, थाना पिरान कलियर):​शमीम (महिला का पति)​तालिब​ शम्श​ कुर्बान​इकबाल उर्फ लंगड़ा ​मेहरबान​ अफरोज उर्फ फौजी​ प्रथम दृष्टया गोवंशीय मांस होने की आशंका, गड्ढा खुदवाकर कराया नष्ट​ घटना की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और बरामद मांस का गहन निरीक्षण किया।

पुलिस और चिकित्साधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह गोवंशीय मांस प्रतीत हो रहा है। हालांकि, इसकी अंतिम और आधिकारिक पुष्टि के लिए मांस के नमूने (सैंपल) को प्रयोगशाला (लैब) भेज दिया गया है।

​चिकित्साधिकारी की देखरेख में शेष 150 किलो मांस और पशु अवशेषों को रासायनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद, गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबाकर नष्ट करा दिया गया। मौके से पुलिस ने कटान में प्रयुक्त एक छुरी, एक छोटी कुल्हाड़ी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।​

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी ​कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला को कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार सातों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।​

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:इस सफल भंडाफोड़ में चौकी प्रभारी शहजाद अली, कांस्टेबल संजय रावत, बबलू कुमार और फुरकान अहमद मुख्य रूप से शामिल रहे।

Previous Post

बड़ी खबर : मेयर प्रत्याशी ने खोला मौहल्ला स्वच्छता समिति फर्जीवाड़े के खिलाफ मोर्चा।

Next Post

बड़ी खबर : आखिर हाईकोर्ट के न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा का इस्तीफा मंजूर, एक माह पहले चल रही थी चर्चा

Next Post
बड़ी खबर : आखिर हाईकोर्ट के न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा का इस्तीफा मंजूर, एक माह पहले चल रही थी चर्चा

बड़ी खबर : आखिर हाईकोर्ट के न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा का इस्तीफा मंजूर, एक माह पहले चल रही थी चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

छापेमारी : यहां मिली बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं, हुई कार्रवाई

छापेमारी : यहां मिली बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं, हुई कार्रवाई

2 years ago
बड़ी खबर : एनसीईआरटी ने की इंडिया की जगह भारत की सिफारिश

बड़ी खबर : एनसीईआरटी ने की इंडिया की जगह भारत की सिफारिश

3 years ago
ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

2 weeks ago
बड़ी खबर : धामी सरकार के मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक आज, इन मुद्दों पर लगा सकती है मुहर

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक समाप्त, छोटे अपराधों में अब जेल नहीं सिर्फ जुर्माना सहित इन मुद्दों पर लगी मुहर

10 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें
  • ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में अग्निवीरों को समूह ‘ग’ से 10% आरक्षण देने सहित इन 13 मुद्दों पर लगी मुहर
  • आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें

रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें

October 12, 2026
ब्रेकिंग : हरिद्वार में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, गैरसैंण में विधानसभा सत्र सहित इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में अग्निवीरों को समूह ‘ग’ से 10% आरक्षण देने सहित इन 13 मुद्दों पर लगी मुहर

October 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.