Sunday, June 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

गुड न्यूज : SSB मे निकली 1060 पदों पर कांस्टेबल भर्ती, ऐसे करें आवेदन

March 23, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
गुड न्यूज : SSB मे निकली 1060 पदों पर कांस्टेबल भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के कुल 1060 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बेहतरीन अवसर है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 20 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस मौके का लाभ उठा सकते हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

इन पदों पर होगी भर्ती

एसएसबी द्वारा जारी भर्ती के तहत कांस्टेबल के 827 और हेड कांस्टेबल के 233 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा, स्किल/टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत मेडिकल परीक्षा शामिल हैं।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 21,700 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा, जो पद के अनुसार निर्धारित होगा।

आवेदन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करें। पहले रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। आवश्यक दस्तावेज निर्धारित साइज में अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

Previous Post

बड़ी खबर : राजधानी दून में आज रोड डायवर्जन, जानिए नया रूट

Next Post

अजब-गजब : डाक्टरों की घनघोर लापरवाही, मृत महिला को किया तीन अलग-अलग अस्पताल रेफर

Next Post
अजब-गजब : डाक्टरों की घनघोर लापरवाही, मृत महिला को किया तीन अलग-अलग अस्पताल रेफर

अजब-गजब : डाक्टरों की घनघोर लापरवाही, मृत महिला को किया तीन अलग-अलग अस्पताल रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जखोली : आदमखोर गुलदार की एक और वारदात, महिला गंभीर घायल

दुखद : आदमखोर के हमले में महिला की मौत, घर के पास मिला छत विचहत शव

1 year ago
दहशत पार्ट 4: अब यहां भालू का हमला, स्कूल जा रही छात्राओं पर हमला 

दहशत पार्ट 5 : अब यहां भालू को आता देख एक छात्रा हुई चोटिल, दूसरी बेहोश

6 months ago
कीर्तिमान : 32 साल की उम्र में 96 बच्चों का  बना बाप………

कीर्तिमान : 32 साल की उम्र में 96 बच्चों का बना बाप………

3 years ago

गजब : विजिलेंस अधिकारी से ही अवैध वसूली

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रुद्रप्रयाग : वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उखीमठ ने हराया जखोली को
  • क्राइम : पुलिस ने सुलझाई पत्नी को जहर देकर हत्या की गुत्थी, एफएसएल रिपोर्ट से खुला राज, आरोपी पति अफजाल गिरफ्तार
  • बड़ी खबर : पुलिस और एसओजी को मिली सफलता, 8 अवैध तमंचे व 10 कारतूस के साथ अंतरजनपदीय हथियार तस्कर दबोचा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रुद्रप्रयाग : वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उखीमठ ने हराया जखोली को

रुद्रप्रयाग : वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उखीमठ ने हराया जखोली को

June 28, 2026
क्राइम : पुलिस ने सुलझाई पत्नी को जहर देकर हत्या की गुत्थी, एफएसएल रिपोर्ट से खुला राज, आरोपी पति अफजाल गिरफ्तार

क्राइम : पुलिस ने सुलझाई पत्नी को जहर देकर हत्या की गुत्थी, एफएसएल रिपोर्ट से खुला राज, आरोपी पति अफजाल गिरफ्तार

June 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.