Saturday, October 3, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : यूपीसीएल को मिले नए एमडी पी.सी. ध्यानी

July 2, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : यूपीसीएल को मिले नए एमडी पी.सी. ध्यानी
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड में नेतृत्व परिवर्तन हो गया है। पी.सी. ध्यानी ने गुरुवार को विधिवत रूप से प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया। इससे पहले वे पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड में निदेशक मानव संसाधन के पद पर थे और प्रभारी प्रबंध निदेशक पिटकुल का अतिरिक्त काम भी देख रहे थे।

Related posts

ऋषिकेश : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, शहर में हड़कंप

शर्मनाक : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 20 वर्षीय सगा भाई गिरफ्तार

October 3, 2026
बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

बड़ी खबर : अवैध कोचिंग सेंटरों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, उत्तराखंड के मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस

October 3, 2026

राज्य सरकार ने 1 जुलाई 2026 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक के बाद ध्यानी की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। ध्यानी ने 1988 में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद से अपनी सेवा की शुरुआत की थी। 2016 से चार साल तक वे यूपीसीएल में निदेशक मानव संसाधन रह चुके हैं। 2022 में उन्हें पिटकुल का प्रभारी प्रबंध निदेशक बनाया गया था। ऊर्जा क्षेत्र में उनके पास करीब चार दशक का अनुभव है।

पदभार ग्रहण करने के बाद ध्यानी ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जोर यूपीसीएल को उपभोक्ता केंद्रित, तकनीकी रूप से आधुनिक और वित्तीय रूप से मजबूत वितरण कंपनी बनाने पर रहेगा। इसके लिए वितरण नेटवर्क को मजबूत करने, स्मार्ट तकनीक अपनाने और डिजिटल सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर काम होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली चोरी पर पूरी तरह लगाम लगाई जाए, बिलिंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और राजस्व वसूली बढ़ाई जाए। दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में बिजली की गुणवत्ता सुधारने के लिए अलग से कार्ययोजना बनेगी। शिकायत निवारण प्रणाली को और तेज किया जाएगा और स्मार्ट मीटर लगाने का काम रफ्तार पकड़ेगा।

ध्यानी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी ऊर्जा योजनाओं को तय समय में जमीन पर उतारा जाएगा। कर्मचारियों की पदोन्नति और एसीपी के लंबित मामलों को जल्द निपटाने को कहा गया है। मानसून को देखते हुए फील्ड में जरूरी सामान पहले से उपलब्ध कराने और अगले साल होने वाले कुंभ मेले के लिए निर्बाध बिजली व्यवस्था समय पर तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

निवर्तमान प्रबंध निदेशक जी.एस. बुदियाल ने नए एमडी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान निदेशक वितरण एवं परियोजना एम.आर. आर्य, निदेशक वित्त कमल शर्मा, अधिशासी निदेशक मानव संसाधन डॉ. आर.जे. मलिक, मुख्य अभियंता जसवंत सिंह और अमित कुमार, कंपनी सचिव प्रियंका दुआ सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने भरोसा जताया कि ध्यानी के अनुभव और कार्यशैली से यूपीसीएल उपभोक्ता सेवा और तकनीकी सुधार के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।

Previous Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण संभालेगा कमान

Next Post

पौड़ी : सतपुली-गुमखाल हाईवे पर हादसा टला, पहाड़ी से गिरा पत्थर, कार सवार पांच लोग बाल बाल बचे

Next Post
पौड़ी : सतपुली-गुमखाल हाईवे पर हादसा टला, पहाड़ी से गिरा पत्थर, कार सवार पांच लोग बाल बाल बचे

पौड़ी : सतपुली-गुमखाल हाईवे पर हादसा टला, पहाड़ी से गिरा पत्थर, कार सवार पांच लोग बाल बाल बचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : पहाड़ों में अलर्ट बरकरार, मैदानी क्षेत्र वाले रहें सतर्क

2 months ago
बिग ब्रेकिंग : नगर निकाय चुनाव के आरक्षण रोस्टर की रिपोर्ट तैयार

ब्रेकिंग : निकाय चुनाव तीन माह और आगे खिसके, प्रशासकों का बड़ा कार्यकाल

2 years ago

लोकसभा चुनाव : यहां ‘आज तक’ न्यूज़ चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप का हेलीकॉप्टर कवरेज का बहिष्कार, कहा गोदी मीडिया नहीं चलेगी

2 years ago

आक्रोश : बाहरी व्यक्तियों को धारचूला से बाहर करने की चेतावनी, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 20 वर्षीय सगा भाई गिरफ्तार
  • बड़ी खबर : अवैध कोचिंग सेंटरों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, उत्तराखंड के मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस
  • ब्रेकिंग : उत्तराखंड में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, SIR में 8 लाख से ज्यादा नाम कटे, यहां देखें लिस्ट में अपना नाम

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ऋषिकेश : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, शहर में हड़कंप

शर्मनाक : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 20 वर्षीय सगा भाई गिरफ्तार

October 3, 2026
बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

बड़ी खबर : अवैध कोचिंग सेंटरों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, उत्तराखंड के मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस

October 3, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.