Wednesday, March 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : राजधानी दून में आज रोड डायवर्जन, जानिए नया रूट

March 23, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : राजधानी दून में आज रोड डायवर्जन, जानिए नया रूट
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज सोमवार को उत्तराखंड सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन परेड ग्राउंड में किया जा रहा है। कार्यक्रम को देखते हुए दून पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू किया है, ताकि आम जनता को किसी तरह की असुविधा न हो।

Related posts

रूद्रप्रयाग : “अब दूरी नहीं बनेगी बाधा”, गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैली सेवा शुरू

रूद्रप्रयाग : “अब दूरी नहीं बनेगी बाधा”, गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैली सेवा शुरू

March 25, 2026
देखें वीडियो : यहां पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे

देखें वीडियो : यहां पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे

March 25, 2026

शहर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग की व्यवस्था तय की गई है। मसूरी की ओर से आने वाले वाहन मसूरी डाइवर्जन–ग्रेट वैल्यू–बहल चौक–सर्वे चौक होते हुए कन्वेंट तिराहे पर ड्रॉप किए जाएंगे, जबकि पार्किंग बन्नू स्कूल में रहेगी। सर्वे चौक के पास आईआरडीटी को पिकअप प्वाइंट बनाया गया है।

विकासनगर और चकराता से आने वाले वाहनों को बल्लूपुर–किशन नगर–बिंदाल–घंटाघर–दर्शनलाल चौक होते हुए लैंसडाउन चौक पर ड्रॉप किया जाएगा और पार्किंग बन्नू स्कूल में रहेगी। इस रूट के लिए कनक चौक पिकअप प्वाइंट रहेगा।

रुड़की और आईएसबीटी की ओर से आने वाले वाहन आईएसबीटी–कारगी चौक–पुरानी बाईपास–धर्मपुर होते हुए बुद्धा चौक पर ड्रॉप किए जाएंगे, जबकि पार्किंग रेसकोर्स में होगी। बुद्धा चौक को पिकअप प्वाइंट बनाया गया है।

रायपुर से आने वाले वाहन चूना भट्टा से आईआरडीटी (सर्वे चौक के पास) ड्रॉप होकर ईसी रोड से बन्नू स्कूल में पार्क किए जाएंगे। वहीं डोईवाला से आने वाले वाहनों को रिस्पना–धर्मपुर–सीएमआई–बुद्धा चौक–लैंसडाउन चौक के पास वन-साइड पार्किंग की अनुमति होगी।

सहस्त्रधारा और रायपुर रोड से आने वाले वाहन सहस्त्रधारा क्रॉसिंग–सर्वे चौक–कन्वेंट तिराहा तक आएंगे, जहां से ड्रॉप कर रेसकोर्स और बन्नू स्कूल में पार्किंग की जाएगी। पिकअप प्वाइंट कन्वेंट तिराहा रहेगा।

इसके अलावा गुरुद्वारा ग्राउंड, रेसकोर्स, रेंजर्स ग्राउंड और गुरु नानक स्कूल ग्राउंड को भी पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है। कार और दोपहिया वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, काबुल हाउस और परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

इनर एरिया रहेगा नो-व्हीकल जोन

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि पासधारकों और वीवीआईपी वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन को परेड ग्राउंड के इनर एरिया में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आम नागरिकों को निर्धारित ड्रॉप प्वाइंट से पैदल चलकर पवेलियन ग्राउंड और बीजेपी कार्यालय के पास बने गेट से प्रवेश करना होगा।

विक्रम (शेयर ऑटो) के लिए डायवर्जन

रायपुर रूट के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
धर्मपुर रूट के विक्रम तहसील चौक–दून चौक–एमकेपी चौक से संचालित होंगे।
आईएसबीटी और कांवली रूट के विक्रम रेलवे गेट से वापस किए जाएंगे।
प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से लौटेंगे।
राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक–पैसिफिक तिराहा–बैनी बाजार होते हुए वापस भेजे जाएंगे।
सिटी बसों के लिए रूट डायवर्जन

आईएसबीटी से राजपुर रोड जाने वाली बसें दर्शनलाल चौक–घंटाघर होते हुए जाएंगी।
रिस्पना से आने वाली बसें तहसील चौक–दून चौक–एमकेपी चौक–आराघर की ओर डायवर्ट रहेंगी।
रायपुर रोड से आने वाली बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग–आईटी पार्क–राजपुर रोड–घंटाघर रूट से संचालित होंगी।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट प्लान का पालन करें और कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Previous Post

शर्मनाक : यहां प्रधान पति पर लगे महिला शिक्षिका से अश्लील हरकतें करने का आरोप

Next Post

गुड न्यूज : SSB मे निकली 1060 पदों पर कांस्टेबल भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Next Post
गुड न्यूज : SSB मे निकली 1060 पदों पर कांस्टेबल भर्ती, ऐसे करें आवेदन

गुड न्यूज : SSB मे निकली 1060 पदों पर कांस्टेबल भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: बलबीर सिंह सहोता बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य

बड़ी खबर: बलबीर सिंह सहोता बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य

3 years ago
सनसनी : छात्राएं बेहोश होने लगी स्कूल की नई बिल्डिंग में,मची अफरातफरी

सनसनी : छात्राएं बेहोश होने लगी स्कूल की नई बिल्डिंग में,मची अफरातफरी

3 years ago
ब्रेकिंग न्यूज: शासन ने तहसीलदारों को प्रमोट करके बनाया एसडीएम, जानिए पूरी खबर

ब्रेकिंग न्यूज: शासन ने तहसीलदारों को प्रमोट करके बनाया एसडीएम, जानिए पूरी खबर

3 years ago
दुस्साहस : पुलिसकर्मी समेत दो घरों से नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

क्राइम : जंगल में मिला दिव्यांग का शव, घास लेने गई महिला ने देखा मृतक

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रूद्रप्रयाग : “अब दूरी नहीं बनेगी बाधा”, गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैली सेवा शुरू
  • देखें वीडियो : यहां पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे
  • धरपकड़ : आंगनबाड़ी महिला सुपरवाइजर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रूद्रप्रयाग : “अब दूरी नहीं बनेगी बाधा”, गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैली सेवा शुरू

रूद्रप्रयाग : “अब दूरी नहीं बनेगी बाधा”, गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैली सेवा शुरू

March 25, 2026
देखें वीडियो : यहां पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे

देखें वीडियो : यहां पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे

March 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.