Friday, November 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home अपराध

वारदात : अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी, घर तहस-नहस कर बाथरूम की टोंटी भी उखाड़ ले गए चोर

December 16, 2025
in अपराध
0
वारदात : अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी, घर तहस-नहस कर बाथरूम की टोंटी भी उखाड़ ले गए चोर
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून के तीन पार्क रोड पर एक अधिवक्ता के घर में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई। चोरों ने पूरे घर का सामान बिखेर डाला और एक जेवर, कुछ मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कीमती सामान के साथ-साथ बाथरूम के नल भी उखाड़ ले गए।

Related posts

क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद

क्राइम : रुद्रप्रयाग के जखोली में साधु की बेरहमी से हत्या‌ के बाद सनसनी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धर्मशाला में किया बंद

October 22, 2026
बड़ी खबर : पत्रकारिता के नाम पर 5 लाख की ब्लैकमेलिंग, दून पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अनुज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर : पत्रकारिता के नाम पर 5 लाख की ब्लैकमेलिंग, दून पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अनुज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

October 21, 2026

अधिवक्ता ने नुकसान का आकलन फिलहाल पांच लाख रुपये का बताया है लेकिन चोरों ने जिस तरह से पूरे घर को तहस-नहस किया, वह डराने वाला है। घर में अधिवक्ता की डॉक्टर बेटी रहती हैं। गनीमत रही कि वह रात में सोने के लिए पिता के घर चली गई थीं। दोनों घर अगल-बगल हैं।

वारदात के बाद सबसे हैरत बाथरूम देखकर हुई, जहां रजाई-गद्दे भरे हुए थे। फिर समझ में आया कि चोरों ने बाथरूम फिटिंग उखाड़ने के बाद पानी गिरने की आवाज रोकने के लिए वहां रजाई-गद्दे भर दिए थे। वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। शिकायतकर्ता अधिवक्ता ने चोरों के आने-जाने से जुड़ी आठ सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी है।

उनका कहना है कि उन्होंने स्मार्ट वॉच के जरिये चोरों की लास्ट लोकेशन भी पुलिस को दी है। वारदात अधिवक्ता जितेंद्र कुमार (60) के पार्क रोड स्थित घर में हुई। उनकी बेटी डॉक्टर हैं और उप्र के शामली में प्रैक्ट्सि करती हैं। उन्होंने बताया पार्क रोड पर उनके दो घर अगल-बगल है। एक पर में बिटिया का सामान रहता है।

रात में वह पूरे परिवार के साथ एक हिस्से में सोने के लिए आ गई थीं, क्योंकि सुबह जल्दी शामली जाने के लिए निकलना था। वारदात रात साढ़े बारह से दो बजे के बीच हुई। तीनों चोर एक स्कूटर पर आए थे। इत्मीनान से घर का सारा सामान बिखेरा और कीमती सामान बटोर लिया। फिर बाथरूम की फिटिंग भी उखाड़ दी और कट्टे में नल आदि भरकर ले गए।

वह घर में बाउंड्री कूदकर घुसे थे। दो बजे के आसपास उनकी लोकेशन सहस्रधारा रोड की तरफ थी, उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि मामले में तहरीर दर्ज करके जांच की जा रही है।

Previous Post

बड़ी खबर : हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम जारी, अध्यक्षपद पर डीसीएस रावत की एक तरफ जीत तो महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी जीते

Next Post

कार्यवाही : यहां मंडी समिति ने बिना कागजात के चावल से लदे ट्रक को पकड़ा, 53 हजार से अधिक का लगाया जुर्माना

Next Post
कार्यवाही : यहां मंडी समिति ने बिना कागजात के चावल से लदे ट्रक को पकड़ा, 53 हजार से अधिक का लगाया जुर्माना

कार्यवाही : यहां मंडी समिति ने बिना कागजात के चावल से लदे ट्रक को पकड़ा, 53 हजार से अधिक का लगाया जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : उत्तराखंड सरकार लिखी गाड़ी में पिस्टल लहराने वाले तीन युवक गिरफ्तार

बड़ी खबर : उत्तराखंड सरकार लिखी गाड़ी में पिस्टल लहराने वाले तीन युवक गिरफ्तार

2 years ago

लकवा : कहीं आप तो नहीं होने जा रहे इस बीमारी का शिकार, जानिए एम्स विशेषज्ञ से लक्षण और बचाव 

3 years ago

ऋषिकेश : दरोगा की बेटी को मारकर चीला नहर मे कूदा हत्यारोपी

3 years ago
बड़ी खबर : ई-रवन्ना की वैधता खत्म होने पर अब नहीं कटेगा चालान, खनन निदेशालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बड़ी खबर : ई-रवन्ना की वैधता खत्म होने पर अब नहीं कटेगा चालान, खनन निदेशालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

1 month ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी
  • राजनीति : असम में भी हरक सिंह रावत पर मुकदमा दर्ज, जेनी प्रकरण में अब दो राज्य आमने-सामने
  • रुद्रप्रयाग विधानसभा : लक्ष्मी राणा को मिलेगा भाजपा से टिकट! कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी दरकिनार!

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

November 13, 2026
सियासत : जेनी प्रकरण में बबलू नाम की एंट्री से उत्तराखंड की सियासत में हलचल, आखिर कौन है बबलू

राजनीति : असम में भी हरक सिंह रावत पर मुकदमा दर्ज, जेनी प्रकरण में अब दो राज्य आमने-सामने

November 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.