Monday, October 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

अजब गजब : आखिर क्या है कॉकरोच पार्टी और क्यों जुड़ रहे युवा

May 22, 2026
in Uncategorized
0
अजब गजब : आखिर क्या है कॉकरोच पार्टी और क्यों जुड़ रहे युवा
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा और नई चीज देखने को मिलती हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम छाया हुआ है, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह क्या है? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर इस नाम से अकाउंट बना है और लाखों लोग इससे जुड़ भी चुके हैं। कुछ ही दिन में इस अनोखे नाम वाले अकाउंट को हजारों फॉलोअर्स मिल चुके हैं। अभिजीत दीपके नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से अकाउंट बनाया है, जो हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related posts

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

October 12, 2026
गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

October 11, 2026

 

कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर सिर्फ पांच दिन में 90 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं, वहीं एक्स पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। इतना ही नहीं, इस नाम से वेबसाइट भी बनी हुई है। वेबसाइट को खोलते ही सबसे पहले आपको यहां लिखा दिखेगा कि यह आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज है।

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत उस वक्त हुई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का एक बयान वायरल हुआ, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद अभिजीत दीपके नाम के शख्स ने 16 मई को इस मजाकिया पार्टी की शुरुआत की।

देखते ही देखते यह पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुछ ही दिनों में लाखों लोग इससे जुड़ गए। खासकर जेन जी के बीच यह एक नया इंटरनेट ट्रेंड बन चुका है। इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स में लोग मजाकिया अंदाज में खुद को पार्टी लीडर बनने के योग्य बता रहे हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी का मेनिफेस्टो भी काफी मजेदार अंदाज में बनाया गया है। पार्टी खुद को सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी बताती है। इसके कुछ वादों में रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट न देने, संसद में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और पार्टी बदलने वाले नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक जैसी बातें शामिल हैं।

अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक प्रोफेशनल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चले गए।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने 2020 से 2022 के बीच आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम के साथ भी किया है। इसके साथ ही अभिजीत दिल्ली के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशंस एडवाइजर के तौर पर भी काम किया है।

Previous Post

बड़ी खबर : श्रीनगर में गहरा पेयजल संकट

Next Post

दुखद : जंगल की आग बुझाते हुए फायर वाचर की मौत, गांव में पसरा मातम

Next Post
ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : तुंगनाथ में वज्रपात, दो गंभीर घायल

दुखद : जंगल की आग बुझाते हुए फायर वाचर की मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : उधम सिंह नगर में मुठभेड़, वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गिरफ्तार, 2 साथी भी पकड़े

बड़ी खबर : उधम सिंह नगर में मुठभेड़, वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गिरफ्तार, 2 साथी भी पकड़े

3 months ago
बड़ी खबर : लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार करने वाले पुलिस सब इंस्पेक्टर को कप्तान ने किया लाइन हाजिर

बड़ी खबर : लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार करने वाले पुलिस सब इंस्पेक्टर को कप्तान ने किया लाइन हाजिर

3 years ago
हड़कंप : देहरादून के इस अस्पताल को बम उड़ाने की मिली धमकी

हड़कंप : देहरादून के इस अस्पताल को बम उड़ाने की मिली धमकी

1 year ago
हनक :  करोड़ों की जमीन कौडियों में लेने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड

हनक : करोड़ों की जमीन कौडियों में लेने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें
  • ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में अग्निवीरों को समूह ‘ग’ से 10% आरक्षण देने सहित इन 13 मुद्दों पर लगी मुहर
  • आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें

रुद्रप्रयाग : आखिर खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, लंबे समय से लग रही थी दल-बदल की अटकलें

October 12, 2026
ब्रेकिंग : हरिद्वार में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, गैरसैंण में विधानसभा सत्र सहित इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में अग्निवीरों को समूह ‘ग’ से 10% आरक्षण देने सहित इन 13 मुद्दों पर लगी मुहर

October 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.