उत्तराखण्ड पौडी गढवाल में कोटद्वार पुलिस ने सौतेले पिता को अपनी 13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले बच्ची की मां ने पीड़िता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो बच्ची अपनी नानी के पास से मिल गई जो घर से बिना बताए आ गई थी और बहुत डरी हुई थी।
वहीं पुलिस ने बच्ची के सकुशल बरामदगी के बाद उसकी काउसलिंग की और बच्ची को विश्वास में लेकर पूछा तो बच्ची ने आपबीती बताई। बच्ची ने बताया कि उसके पिता ने दो दिन पहले उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, इससे परेशान होकर वो अपनी नानी के पास चली गई थी।
वहीं पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।











