Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

दरोगा की दादागिरी : चाय वाले को पकड़कर घसीटा, पुलिस ने सफाई में कहा कि खोखे वाले ने गाली दी

December 16, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
दरोगा की दादागिरी : चाय वाले को पकड़कर घसीटा, पुलिस ने सफाई में कहा कि खोखे वाले ने गाली दी
Share on FacebookShare on Whatsapp

हल्द्वानी। वर्तमान में मित्र पुलिस पर लगातार कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। अब ऐसे में उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस के कथित दुर्व्यवहार का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हीरानगर चौकी क्षेत्र का एक दरोगा एक चाय के खोखे वाले व्यक्ति का कॉलर पकड़कर उसे घसीटता और अपशब्द कहता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस के इस रवैये को लेकर सोशल मीडिया में कड़ी आलोचना हो रही है।
घटना शनिवार की बताई जा रही है। हीरानगर चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति चाय का खोखा चलाता है। विवाद तब शुरू हुआ जब दरोगा ने अपने कार को खोखे के ठीक सामने खड़ा कर दिया। खोखे वाले ने दरोगा से कार को थोड़ा किनारे लगाने के लिए कहा, जिस पर दरोगा आग बबूला हो गया और उसने कथित तौर पर चाय वाले को गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद दरोगा ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई और चाय वाले को घसीटकर चौकी ले गया।
स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, दरोगा और दो सिपाही खोखे वाले को चौकी ले गए, जहां उससे एक माफीनामा लिखवाकर इस मामले को खत्म कर दिया गया। हालांकि, वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी का व्यवहार साफ दिख रहा है, जिसने आम जनता को आक्रोशित कर दिया है। एसएचओ हल्द्वानी विजय सिंह मेहता ने इस घटना पर पुलिस का पक्ष रखते हुए कहा कि खोखे वाला व्यक्ति ही दरोगा को गाली दे रहा था।
एसएचओ मेहता ने पुष्टि की कि बाद में खोखे वाले ने चौकी में माफीनामा दे दिया, जिसके बाद मामला समाप्त हो गया है। हालांकि, कई यूजर्स पुलिस के इस एकतरफा रवैये पर सवाल उठा रहे हैं कि अगर पुलिस अधिकारी गलत थे, तो उन पर क्या कार्रवाई हुई? यह घटना एक बार फिर पुलिस और जनता के बीच के संबंध और पुलिस अधिकारियों के संयम पर प्रश्नचिह्न लगाती है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026
Previous Post

गुड न्यूज : अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर मिलेंगे 1 लाख रुपए

Next Post

बड़ी खबर : हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम जारी, अध्यक्षपद पर डीसीएस रावत की एक तरफ जीत तो महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी जीते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

उत्तर प्रदेश : महिला पत्रकार से बदतमीजी करनी अखिलेश यादव को बुरी पड़ी

उत्तर प्रदेश : महिला पत्रकार से बदतमीजी करनी अखिलेश यादव को बुरी पड़ी

1 year ago
सनसनी : पत्नी ने दो सहयोगियों के साथ मिलकर की पति की हत्या

सनसनी : पत्नी ने दो सहयोगियों के साथ मिलकर की पति की हत्या

1 year ago
अलर्ट : देर शाम मोबाइल घनघनाने से मची अफरातफरी, जानिए कारण

अलर्ट : देर शाम मोबाइल घनघनाने से मची अफरातफरी, जानिए कारण

5 months ago
बड़ी खबर : अब 80 वर्षो के रिकॉर्ड से होगी जमीन क़ी जाँच…

बड़ी खबर : अब 80 वर्षो के रिकॉर्ड से होगी जमीन क़ी जाँच…

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • चमोली में टनल हादसा: मलबे में दबकर 7 की मौत, 3 की तलाश जारी
  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट
  • चमोली में बड़ा हादसा: पीपलकोटी सुरंग में पानी-मलबा घुसा, 6 मजदूरों की मौत

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

चमोली में टनल हादसा: मलबे में दबकर 7 की मौत, 3 की तलाश जारी

चमोली में टनल हादसा: मलबे में दबकर 7 की मौत, 3 की तलाश जारी

August 14, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 17 अगस्त तक आफत की बारिश, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.